इलेक्शन

PM Modi Roadshow Video: पीएम मोदी के बीकानेर में रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 20, 2023, 07:49 PM IST

pm modi bikaner road show: राजस्थान चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है इसे लेकर सारी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं पीएम मोदी भी राजस्थान के बीकानेर में रोड शो करने पहुंचे।

Image

रोड शो के रास्ते में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे

pm modi in bikaner: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार शाम को बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में 'रोड शो' किया।मोदी ने केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल के साथ खुले वाहन में रोड शो किया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ मोदी का स्वागत किया और मोदी ने हाथ हिलाते हुए अभिवादन स्वीकार किया।

यह रोड शो जूनागढ़ से शुरू हुआ। रोड शो के रास्ते में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। गौर हो कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

पीएम मोदी बोले-राजस्थान की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि उसके लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं है और वह दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को देखकर आंखों पर पट्टी बांध लेती है।मोदी ने सोमवार को पाली और उसके बाद पीलीबंगा में चुनावी रैली को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, 'आज पूरा देश विकसित होने का लक्ष्य हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। भारत 21वीं सदी में जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें राजस्थान की भूमिका बहुत बड़ी होगी। इसलिए राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है जो राजस्थान के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।'उन्होंने कहा 'दुर्भाग्य से यहां पिछले पांच साल राजस्थान में जो कांग्रेस सरकार रही है, उसने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। यहां की कांग्रेस के लिए परिवारवाद ही सबकुछ है।'

'यही कांग्रेस का असली चेहरा है जिसे राजस्थान के लोग पहचान गए हैं'

उन्होंने आरोप लगाया, 'जब से महिला को आरक्षण देने वाला कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ है तब से इन्होंने महिलाओं के विरुद्ध अभद्र अभियान छेड़ दिया है। घमंडिया गठबंधन के नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।' मोदी ने कहा, 'बिहार के मुख्यमंत्री ने तो विधानसभा में महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। लेकिन मजाल है कि कांग्रेस के किसी भी नेता ने इसके खिलाफ आवाज उठाई हो। यही कांग्रेस का असली चेहरा है जिसे राजस्थान के लोग पहचान गए हैं।' बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए हाल ही में राज्य विधानसभा में एक 'विवादास्पद' टिप्पणी की थी। हालांकि बाद में उन्होंने उसके लिए माफी मांगी थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article