Telangana News: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मोइनाबाद में एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। राजेंद्रनगर के डीसीपी, जगदेश्वर रेड्डी के अनुसार, "एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम के ढह जाने से 2 की मौत हो गई, लगभग 10 घायल हो गए।
एक शव बरामद कर लिया गया है और अधिकारी मलबे से दूसरे शव को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।" बचाव अभियान अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय घटनास्थल पर लगभग 20 कर्मचारी मौजूद थे । बता दें यह घटना उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने के कुछ दिनों बाद हुई। 12 नवंबर को ढह गई सिल्कयारा सुरंग के मलबे में कम से कम 41 निर्माण श्रमिक फंसे हुए हैं। पिछले नौ दिनों से फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियां बड़े पैमाने पर राहत अभियान चला रही हैं।
खबर अपडेट की जा रही है....
