लखनऊ

UP News: 'हलाल सर्टिफाइड प्रोडेक्ट' पर एक्शन शुरू, FSDA की टीम की कानपुर और लखनऊ में छापेमारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 20, 2023, 06:35 PM IST

FSDA Team Raid on Sahara Mall Lucknow: योगी सरकार के द्वारा हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट पर की गई पाबंदी के बाद एफएसडीए की टीम सक्रिय हो चुकी है।

हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट पर उत्तर प्रदेश में पाबंदी के बाद से योगी सरकार सख्ती के मूड में है, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औधोगिक नगरी कानपुर में FSDA टीम ने छापेमारी की है, बताते हैं कि लखनऊ के सहारा मॉल (Sahara Mall) में भी टीम पहुंची और वहां पर हलाल प्रोडक्ट चेक किए।

सोमवार को एफएसडीए की टीम ने सहारा मॉल समेत कई जगह पर छापा मारकर कोल्ड, ड्रिंक व अन्य सामान की चेकिंग की है, एफएसडीए की अलग अलग टीम सहारा मॉल समेत शहर के विभिन्न मॉल में हलाल प्रोडक्ट चेक करने पहुंची।

इस दौरान खाद्य सामग्री कोल्ड ड्रिंक्स अन्य आइटम चेक किए गए, इसके साथ ही मीट, ड्राई फ्रूट्स के साथ नॉन फूड आइटमों की पड़ताल की गई, लखनऊ के अलावा सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने कानपुर के मशहूर शापिंग मॉल जेड स्क्वायर में छापेमारी की कार्रवाई की, इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने शापिंग मॉल में बने सभी फूड कोर्ट में चेकिंग की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article