मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे उद्यमी और लंदन के व्यापार मामलों के उप महापौर राजेश अग्रवाल को विपक्षी लेबर पार्टी ने अगले आम चुनाव में लीसेस्टर ईस्ट संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार चुना है। 46 साल के अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की और सांसद चुने जाने पर क्षेत्र के सभी नागरिकों के लिए काम करने का संकल्प जताया।
इस क्षेत्र में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है।अग्रवाल ने स्थानीय चुनाव में भारतीय मूल के एक और संभावित दावेदार काउंसलर ऋषि मदलानी को हराकर 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए लेबर पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की है।
उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'लीसेस्टर ईस्ट से लेबर पार्टी का संसदीय उम्मीदवार चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' अग्रवाल 22 साल पहले भारत से ब्रिटेन पहुंचे थे और उन्होंने बीते दो दशक से अधिक समय में सफल कारोबार खड़ा किया है।
डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल का जन्म इंदौर में हुआ
गौर हो कि डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल का जन्म इंदौर में हुआ और वह करीब दो दशक पहले लंदन चले गए। वे सात और आठ जुलाई 2023 को अर्बन20 और यू20 मेयरल शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुजरात आए थे गुजरात में परिवहन बुनियादी ढांचे में निवेश जारी रखने की बात कही और लोगों को अपनी कारों के बजाय परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत पर जोर दिया था।
