शहर

अयोध्‍या के भव्य राम मंदिर निर्माण में 4 लाख गांव के भक्‍तों का योगदान, हर महीने आता एक करोड़ चंदा

Ayodhya Ram Mandir Construction: विश्व हिन्दू परिषद ने 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक बहुत बड़ा कैंपेन चलाया था। इस कैंपेन के तहत राममंदिर निर्माण के लिए नौ लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने भूमिका निभाई और इसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाया।

Image

अयोध्‍या में बन रहा भव्‍य राममंदिर।

Photo : Twitter
ayodhya ram mandir construction, ayodhya ram mandir, ram mandir ayodhya latest images, ram mandir news, ayodhya shri ram mandir

अयोध्‍या में चल रहा मंदिर निर्माण कार्य।

Ayodhya Ram Mandir Construction: अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि पर करोड़ों रामभक्‍तों का सपना अब आकार ले रहा है। सरयू नदी के किनारे बसी इस पावन धरती पर भव्य राममंदिर का निर्माण देश के चार लाख गांव के रामभक्तों के योगदान से तैयार हो रहा है। माना ये जा रहा है कि, अगले माह यानी साल के अंत तक भूतल व प्रथम तल का निर्माण पूरा हो जाएगा।

चार लाख गांवों से छोटी-छोटी धनराशि से चंदे में लेकर भूतल व प्रथम तल का अधिकांश तैयार हुआ है। वहीं, बहुत से भक्तों ऐसे भी रहे जिन्‍होंने चार क्‍विंटल सोना-चांदी दान में दिया है जिसका अब तक उपयोग नहीं हो सका है। सोना-चांदी का प्रयोग कैसे होना है इस पर अब तक सह‍मति नहीं बन सकी है। राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र का कहना है कि, राममंदिर के निर्माण में योगदान के लिए चार लाख से अधिक गांव से आम जनमानस ने समर्पण निधि के रूप में धनराशि दी है।

ayodhya ram mandir construction, ayodhya ram mandir, ram mandir ayodhya latest images, ram mandir news, ayodhya shri ram mandir

दीपावली पर जगमगाता राम मंदिर।

कैंपेन में तीन हजार करोड़ जमा

विश्व हिन्दू परिषद ने 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक बहुत बड़ा कैंपेन चलाया था। इस कैंपेन के तहत राममंदिर निर्माण के लिए नौ लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने भूमिका निभाई और इसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाया। जहां एक ओर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द ने 5 लाख रुपये का चेक देकर अभियान की शुरुआत की थी तो वहीं दूसरी ओर तीर्थ क्षेत्र ने दस, 100 व एक हजार रुपये के कूपन जारी किए थे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया था कि, अभियान की समाप्ति तक तीन हजार करोड़ से अधिक की धनराशि जमा की गई थी।

ayodhya ram mandir construction, ayodhya ram mandir, ram mandir ayodhya latest images, ram mandir news, ayodhya shri ram mandir

दूधिया रोशनी में राम मंदिर की झलक।

हर महीने एक करोड़ का चंदा

असंख्‍य हिन्‍दुओं की आस्‍था का प्रतीक भव्‍य राममंदिर जल्‍द ही तैयार होने वाला है। इसके लिए दुनिया भर के रामभक्‍त कई स्रोतों के माध्‍यम से सहयोग राशि भेज रहे हैं। ऑनलाइन, चेक और अन्‍य सोर्स से करोड़ों का चढ़ावा मंदिर ट्रस्‍ट को आने लगा है। एक मीडिया रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता के हवाले से बताया गया है कि, औसतन हर महीने एक करोड़ रुपये की धनराशि एकत्र होती है। इसी तरह से तीर्थ क्षेत्र के खातों में भी किसी महीने पचास लाख तो किसी महीने एक करोड़ रुपये तक की धनराशि एकत्र होती है। इन सबके अतिरिक्‍त बहुत से रामभक्‍त ऐसे भी हैं जो विदेश में रह रहे हैं और सहयोग राशि देना चाहते हैं तो उनके लिए दिल्‍ली में एक अकाउंट खोला गया है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article