आज की ताजा खबर, 20 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: योग दिवस पर नौसेना को मिलेगी स्वदेशी ताकत, 3 अत्याधुनिक युद्धपोत होंगे शामिल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं छोड़ेंगे जंतर-मंतर-CJP संस्थापक अभिजीत दीपके
आज की ताजा खबर, 20 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल के स्थापना दिवस और 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। आज 20 जून 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त(PM Kisan Yojana 23rd Installment)जारी की जाएगी, जिसमें 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे ट्रांसफर होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोल्हापुर स्थित माता अंबाबाई मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए आधारशिला रखी।
आज की ताजा खबर, 20 जून 2026 हिंदी न्यूज लाइव: योग दिवस पर नौसेना को मिलेगी स्वदेशी ताकत, 3 अत्याधुनिक युद्धपोत होंगे शामिल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं छोड़ेंगे जंतर-मंतर-CJP संस्थापक अभिजीत दीपके
पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से किया इनकार
पुलिस ने कॉजपा समर्थकों से प्रदर्शन स्थल खाली करने को कहा है, जहां बड़ी संख्या में छात्र और अन्य लोग कथित परीक्षा अनियमितताओं, बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने और सरकार से जवाबदेही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इससे पहले दीपके ने समर्थकों से आज शाम छह बजे जंतर-मंतर पहुंचकर जारी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी और विश्वास जताया था कि पुलिस प्रदर्शन की अनुमति की अवधि बढ़ा देगी।
दीपके ने कहा, ’’मैं अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि देशभर से युवा यहां आए हैं। वे न्याय मिलने तक यहीं बैठे रहना चाहते हैं। मैं दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन के लिए अनुमति बढ़ाने का अनुरोध करता हूं। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है।’’
अमित शाह ने कोल्हापुर स्थित माता अंबाबाई मंदिर में पूजा-अर्चना की
राजस्थान: सरकार ने 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले व पदस्थापन किए
राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 178 अधिकारियों के तबादले व पदस्थापन किए। राज्य के कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात एक आदेश में यह जानकारी दी। आदेश के तहत आरएएस मुकेश कुमार शर्मा को राज्य सूचना आयोग के सचिव व गौरव चतुर्वेदी को राजस्थान बीज निगम के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात किया गया है। आरएएस डा. विभु कौशिक अब चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर के विशिष्ट सचिव होंगे। आरएएस मदन कलाल को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का विशिष्ट सहायक (एसए) नियुक्त किया गया है।
योग दिवस पर नौसेना को मिलेगी स्वदेशी ताकत, 3 अत्याधुनिक युद्धपोत होंगे शामिल
समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में भारत एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना को तीन स्वदेशी अत्याधुनिक पोत सौंपेंगे।
नौसेना में शामिल होने वाले इन तीनों वॉरशिप के नाम हैं — आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय।
खास बात यह है कि ये तीनों पोत पूरी तरह भारतीय तकनीक और डिजाइन क्षमता का उदाहरण हैं। इन्हें नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है, जबकि इनका निर्माण कोलकाता स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के शिपयार्ड गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किया है। ये अत्याधुनिक पोत भारत की समुद्री ताकत, आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई मजबूती देंगे।
साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक फंसी रही वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रंप ने नए ‘एयर फोर्स वन' विमान का अनावरण किया, कतर से मिला था उपहार
यह विमान पहले कतर के स्वामित्व में था और इसे व्यापक रूप से नवीनीकृत करके आधुनिक बनाया गया है। बोइंग 747-8आई विमान को अमेरिकी ध्वज के रंगों- लाल, सफेद और गहरे नीले रंग में रंगा गया है, जबकि पुराना विमान हल्के आसमानी रंग का है और उसका इस्तेमाल अमेरिका के राष्ट्रपतियों द्वारा लगभग 40 वर्षों से किया जाता रहा है।
नए विमान की ’टेल’ पर अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज का चित्र अंकित किया गया है।
ट्रंप ने यहां के निकट ’ज्वाइंट बेस एंड्रूज’ में एक समारोह में कहा, ’’सबसे बड़ा अंतर इसके आकार में है। यह लगभग दोगुना बड़ा हैं।’’
’ज्वाइंट बेस एंड्रूज’ राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान का मुख्य ठिकाना है।
ट्रंप ने कहा, ’’ये नए रंग हैं- लाल, सफेद और नीला। हमें हल्का आसमानी रंग भी पसंद था, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया था... मुझे अमेरिकी ध्वज के रंग पसंद हैं।’’
PM Modi Bengal Diwas: पीएम मोदी ने दी बंगाल दिवस की शुभकामनाएं
US Iran Peace Deal: अराघची आज स्विट्जरलैंड की यात्रा पर जाएंगे
PM-Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज होगी जारी
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 20 जून को 'पीएम किसान उत्सव दिवस' मनाया जाएगा। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।
