Aaj Ki Taza Khabar, 20 जनवरी, 2023: दिल्ली में जारी है पहलवानों का धरना, जानें देश और दुनिया की ताजा खबरें

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 20, 2023, 01:16 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News , Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 20 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 20 जनवरी, 2023 :मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में आज सुनवाई होगी। दिल्ली में पहलवानों के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देर रात तक बैठक की जो नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। वहीं खिलाड़ियों का धरना आज भी जारी है। PM मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपें, इस दौरान केंद्रीय मंत्री अलग अलग शहरों में मौजूद रहे। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बड़ा हमला किया है, गहलोत ने बिना नाम लिए कहा- कोविड के बाद हमारी पार्टी में बड़ा कोरोना आया। देश और दुनिया की आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं:

AAj ki taza News TNN

आज की ताजा खबर

बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले (ICICI Bank-Videocon loan fraud case) में गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) की अंतरिम जमानत अर्जी शुक्रवार को मंजूर कर ली। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पी के चव्हाण की खंडपीठ ने धूत को एक लाख रुपये की जमानत राशि पर जमानत दी।

End of Feed