LIVEताजा खबर, 20 दिसंबर 2023 : यूपी में कोविड-19 की फिर दस्तक, गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद हुए पॉजिटिव, मॉब लिंचिंग, नाबालिग से रेप पर अब होगी फांसी

ताजा खबर, 20 दिसंबर 2023 : यूपी में कोविड-19 की फिर दस्तक, गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद हुए पॉजिटिव, मॉब लिंचिंग, नाबालिग से रेप पर अब होगी फांसी
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 20 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन नए आपराधिक कानून विधेयक के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए विधेयकों में मॉब लिंचिंग एवं नाबालिग से रेप के दोषियों को अब फांसी की सजा दी जा सकेगी वहीं अब सड़क दुर्घटना में टक्कर मारकर भागना आसान नहीं होगा। लोकसभा में तीन नए आपराधिक कानून विधेयक के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बतााया कि हिट एंड रन केस में 10 साल की सजा मिलेगी। भारतीय कानूनों में बदलाव के प्रस्तावों में सड़क हादसे को लेकर भी प्रावधान शामिल है उधर राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इसमें वर्ल्ड कप 2023 में अपनी गेंदबाजी से कमाल करने वाले मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है वहीं राजधानी दिल्ली में फिर से डर का माहौल बनने लगा है। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सभी लोग परेशान हैं। बता दें, कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 अन्य वेरिएंट से अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। भारत के कई राज्यों में तेजी से इस वेरिएंट के मामले बढ़ते दिख रहे हैं उधर संसद में चल रहे घमासान और उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच केंद्रीय निधि को लेकर चर्चा हुई,आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
कांग्रेस Vs आम आदमी की जंग बना रही 'INDIA' की टेंशन
: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की एक्टिविटीज से विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की टेंशन बढ़ सकती है,
पढ़ें पूरी खबर'चिंता मत करो वो..' रोहित के जबरा फैन को आकाश अंबानी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब
आईपीएल 2024 के लिए आयोजित किए गए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी का रोहित शर्मा के जबरा फैन को दिया गया शानदार जवाब हर तरफ वायरल हो रहा है,
पढ़ें पूरी खबरयूपी के गाजियाबाद में कोरोना की दस्तक, बीजेपी पार्षद हुए पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश में कोविड-19 ने फिर दस्तक दे दी है, बताया जा रहा है कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं,
पढ़ें पूरी खबरजेडीयू सांसद ने I.N.D.I.A बैठक को बताया 'टांय-टांय फिस्स'
जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने INDIA गठबंधन की बैठक को टांय-टांय फिस्स करार दिया है,
पढ़ें पूरी खबरअब जल्द से जल्द होगा इंसाफ! अधिकतम 14 दिनों के भीतर दर्ज करनी होगी FIR
शिकायत करने पर अब 3 दिन या अधिकतम 14 दिनों के अंदर FIR दर्ज करनी होगी। 3 से 7 साल तक की सजा के मामलों में 14 दिनों के अंदर प्रारंभिक जांच पूरी करनी होगी,
पढ़ें पूरी खबर सड़क हादसे पर अब सख्त कानून, हिट एंड रन केस में होगी 10 साल की सजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बतााया कि हिट एंड रन केस में 10 साल की सजा मिलेगी। उन्होंने लोकसभा में तीन नए आपराधिक कानून विधेयक के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी,
पढ़ें पूरी खबर नीतीश कुमार को I.N.D.I.A गठबंधन बैठक में गुस्सा क्यों आया
इंडिया ब्लॉक मीटिंग के दौरान नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान, टीआर बालू ने दूसरी तरफ बैठे आरजेडी राज्यसभा सांसद मनोज के. झा को संकेत दिया कि क्या वह भाषण का अनुवाद कर सकते हैं क्योंकि वह समझने में असमर्थ थे,
पढ़ें पूरी खबर अबतक 143.. लोकसभा से दो और विपक्षी सदस्य निलंबित; बढ़ती जा रही है लिस्ट
सी. थॉमस और ए एम आरिफ़ को कथित कदाचार के कारण शीतकालीन सत्र के शेष भाग के लिए आज निलंबित कर दिया गया,
पढ़ें पूरी खबर खरगे बोले- हर मुद्दे में जाति घसीटना ठीक नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि जाति को हर मुद्दे में नहीं घसीटा जाना चाहिए। उन्होंने साथ ही यह सवाल भी किया कि क्या उन्हें हर बार राज्यसभा में बोलने की अनुमति नहीं मिलने पर यह कहना चाहिए कि दलित होने के कारण ऐसा हुआ है,
पढ़ें पूरी खबर पीएम मोदी से मिली ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच केंद्रीय निधि को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री ने प्रस्ताव दिया कि राज्य और केंद्र के अधिकारी एक साथ बैठकर मुद्दों को सुलझा सकते हैं।
जम्मू कश्मीर में सर्दी का सितम जारी
कश्मीर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. क्योंकि घाटी 40 दिनों की भीषण सर्दी के दौर के लिए तैयार है, जिसे 'चिल्लाई कलां' के नाम से जाना जाता है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
इजराइली हवाई हमले में दर्जनों फलस्तीनियों की मौत
इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा के शहरों पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 45 फलस्तीनियों की मौत हो गई। बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद इजराइल ने अमेरिका के नए समर्थन के साथ हमले और तेज कर दिए।
कोरोना को लेकर हाईलेवल बैठक शुरू
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में यह बैठक शुरू हो चुकी है। इससे पहले भी केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, समीक्षा बैठक में 'टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेशन' मुख्य फोकस होगा। इसके साथ ही क्रिसमस और नए साल को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट पर अहम निर्देश जारी हो सकते हैं।
चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या 131 हुई
उत्तर-पश्चिमी चीन के पहाड़ी क्षेत्र में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 131 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि भूकंप के तेज झटके के कारण कई घर मलबे में तब्दील हो गए तथा लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच घरों से बाहर रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि यह पिछले नौ वर्ष में चीन में आया सबसे ताकतवर भूकंप था।
महाराष्ट्र: युवक ने परिवार के चार लोगों की हत्या की
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के कलंब में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुर सहित चार लोगों की हत्या कर दी। एसपी यवतमाल पवन बंसोड़ ने बताया कि आरोपी गोविंद पवार को कलंब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
24 घंटों में देश में 341 कोरोना मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में 341 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। भारत में कोविड-19 मामलों की एक्टिव केस की संख्या 2311 तक पहुंच गई है।कल तक ऐक्टिव संख्या 1970 थी।
मुंबई में 64 वर्षीय विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
उत्तर-पूर्वी मुंबई के ट्रॉम्बे में कम से कम दो से तीन युवकों ने 64 वर्षीय एक विधवा का अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नाबालिक से रेप व हत्या मामले को महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
दिल्ली के स्वरूप नगर में 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण और कथित बलात्कार और हत्या के मामले को महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है।
'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' की लिस्ट में शामिल हुआ कोरोना का नया वैरिएंट
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 को 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में वर्गीकृत किया है। इसके साथ ही कहा है कि इस वैरिएंट से सार्वजनिक स्वास्थ्य को ज्यादा खतरा नहीं है।
बांग्लादेश में पत्नी की हत्या का आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार
बांग्लादेश में हत्या के एक मामले में वांछित बांग्लादेशी नागरिक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र की पनवेल पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी रुबेल अनुमिया सिकदर को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया।