आज की ताजा खबर, 19 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: TMC में बगावत के बीच शाम 5 बजे स्पीकर से मिलेंगे अभिषेक बनर्जी; मोदी-ट्रंप का बड़ा व्यापारिक फैसला; न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में अंधाधुंध फायरिंग
आज की ताजा खबर लाइव, 19 जून 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [टीएमसी बगावत], [मोदी ट्रंप ट्रेड डील], [दिल्ली मानसून] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: एक तरफ देश में टीएमसी के 20 बागी सांसदों के मामले पर आज शाम 5 बजे अभिषेक बनर्जी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने जा रहे हैं, तो वहीं दिल्ली-NCR के लोग अभी भी भीषण गर्मी से परेशान हैं क्योंकि मानसून के लेट होने से अब जुलाई तक इंतजार करना होगा। वैश्विक स्तर पर देखें तो पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को तेजी से पूरा करने का बड़ा फैसला लिया है, जबकि दूसरी ओर ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कुछ शंकाओं के बावजूद ट्रंप के साथ हुए शांति समझौते को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। इस बीच, अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक डराने वाली खबर आई है, जहां के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर अचानक हुई गोलीबारी से पर्यटकों में भगदड़ मच गई, जिसमें एक शख्स घायल हो गया और पुलिस ने एक संदिग्ध किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
आज की ताजा खबर, 19 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: TMC में बगावत के बीच शाम 5 बजे स्पीकर से मिलेंगे अभिषेक बनर्जी; मोदी-ट्रंप का बड़ा व्यापारिक फैसला; न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में अंधाधुंध फायरिंग
मणिपुर विधानसभा चुनाव में 35 से अधिक उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना (शिंदे गुट)
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य मणिपुर की जमीन और लोगों के हितों की रक्षा करना तथा राज्य में विकास को बढ़ावा देना है। उनका दावा है कि मौजूदा राजनीतिक दल जातीय संघर्ष जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान निकालने में सफल नहीं रहे हैं, इसलिए जनता को नए विकल्पों पर भरोसा करना चाहिए।
एम. टोम्बी सिंह ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में दोहरे अंक (10 या उससे अधिक सीटें) हासिल करने का प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि पंचायत चुनाव आयोजित होते हैं, तो शिवसेना उसमें भी 30 से अधिक उम्मीदवार उतारेगी।
गौरतलब है कि मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों में से 40 सीटें इंफाल घाटी क्षेत्र में और 20 सीटें पहाड़ी इलाकों में स्थित हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में होने की संभावना है, जबकि पंचायत चुनाव 1 अक्टूबर को कराए जा सकते हैं। पंचायतों का पिछला कार्यकाल वर्ष 2022 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद से चुनाव लंबित हैं।
बिहार को रेलवे में मिला रिकॉर्ड निवेश: अश्विनी वैष्णव
उन्होंने बताया कि राज्य में 1.15 लाख करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं चल रही हैं और 2014 के बाद 2,034 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई गई है, जो मलेशिया के पूरे रेल नेटवर्क से भी अधिक है।
