LIVEताजा खबर, 18 सितंबर 2023 : महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

ताजा खबर, 18 सितंबर 2023 : महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, टीम इंडिया का हुआ ऐलान
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को लोकसभा में इससे जुड़ा विधेयक पेश किया जा सकता है। ताइवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 6.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। ताइवान में इससे पहले 21 मार्च को पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई थी वहीं इससे पहले संसद के पांच दिवसीय सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गई है। इस दौरान संसद के 75 साल के सफर पर चर्चा होगी और संसद को नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सत्र के दौरान कुल आठ विधेयकों को चर्चा और पारित कराने के लिए सत्र में सूचीबद्ध किया गया है। मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ अंचल के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के बाद 8,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
शक्तिशाली भूकंप के झटकों से हिला ताइवान, 6.3 रही तीव्रता
ताइवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 6.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। ताइवान में इससे पहले 21 मार्च को पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई थी,
पढ़ें पूरी खबरमहिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, मंगलवार को लोकसभा में हो सकता है पेश
सूत्रोंं के मुताबिक, मोदी कैबिनेट ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। बुधवार को लोकसभा में इससे जुड़ा विधेयक पेश किया जा सकता है,
पढ़ें पूरी खबरRajasthan: कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने खाया सल्फास
उत्तर प्रदेश के मऊ की रहने वाली प्रियम सिंह कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। वह करीब डेढ़ साल से कोटा में रह रही थी। सोमवार को उसने सल्फास खा लिया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,
पढें पूरी खबर गाजियाबाद में Wrong Side चलता रहा ट्रक वो भी 8 किलोमीटर
गाजियाबाद में एक बार फिर ट्रक चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है एलिवेटेड रोड पर करीब 8 किलोमीटर तक रॉन्ग साइड चल यह ट्रक चलता रहा गनीमत रही की इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ ट्रैफिक पुलिस अभी तक अनजान है,
पढ़ें पूरी खबर India Squad for Australia ODI Series 2023: टीम इंडिया का हुआ ऐलान
वनडे वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारी को परखने के लिए टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 22 सितंबर से होगा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा,
पढ़ें पूरी खबर जैसे ही बॉर्डर किया क्रॉस खुद-ब-खुद उड़ जाएगा दुश्मन का टैंक
विभव' के इस्तेमाल को सुरक्षित, लक्ष्यों के प्रति घातक और विश्वसनीय बनाने के लिए इसमें कई सुरक्षा तंत्र शामिल किए गए हैं। इसकी भंडारण अवधि 10 साल है और इसमें भंडारण की कोई विशेष आवश्यकता नहीं है,
पढ़ें पूरी खबरअंबेडकरनगर में छात्रा का दुपट्टा खींचने से मौत मामले में एक्शन
अंबेडकरनगर में छात्रा की छेड़छाड़ के चलते मौत हुई थी, इस मामले में एंटी रोमियो टीम पर गाज गिरी है, एंटीरोमियो टीम के 5 पुलिस कर्मियों पर यह एक्शन हुआ है,
पढ़ें पूरी खबरमंगलवार को पुराने संसद भवन/सेंट्रल हॉल के सामने होगा फोटो सेशन
मंगवलवार को 11 बजे से सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम शुरू होगा,इसमें संसद की ऐतिहासिक विरासत का भी उल्लेख किया जाएगा और भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा।
वाराणसी ज्ञानवापी विवाद अपडेट
वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई का मामला, सोमवार को अंतरिम रिपोर्ट पेश की गई है, अगली सुनवाई 12 अक्टूबर होगी। इन याचिकाओं पर हाईकोर्ट तीन बार जजमेंट रिजर्व करने के बाद सुनवाई कर रहा है, मुस्लिम पक्ष को आपत्ति है कि मामले को लटकाया नहीं जाना चाहिए और इस पर फैसला आना चाहिए, अब अगली डेट पर फैसला सुनाने की संभावना है।
जब नीतीश कुमार ने पकड़ ली अपने ही मंत्री की गर्दन
नीतीश कुमार जब मीडिया से मुखातिब हुए तो उनकी नजर माथे पर तिलक लगाए हुए पत्रकार पर पड़ी। इसके बाद नीतीश कुमार पीछे घूमे और मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़कर उन्हें सामने ले आए,
पढ़ें पूरी खबर US F-35 Jet Missing: अमेरिका का घातक फाइटर जेट F-35 गायब
अमेरिकी का एक बेहद घातक माने जाने वाला लड़ाकू विमान F-35 गायब हो गया है, जिसकी तलाश जारी है लेकिन फिलहाल तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है,
पढें पूरी खबर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख आ रही नजदीक, जानिए कहां तक पहुंचा राम लला मंदिर निर्माण
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के साथ-साथ मुख्य द्वार और मंदिर की प्राचीर का निर्माण भी तेज कर दिया है। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर के मुख्य द्वार से सुरंग का निर्माण किया गया है जो 800 फुट लंबे प्राचीर तक जाएगी जो भक्तों को मंदिर की परिक्रमा करने के लिए बनाया गया है,
पढ़ें पूरी खबर गौतमबुद्धनगर के डीएम ने जारी किया आदेश, 22 सितंबर को 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल में 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे के बाद छुट्टी घोषित कर दी जाएगी। वहीं, 22 सितंबर को पूरी तरह से अवकाश रहेगा,
पढ़ें पूरी खबर संसद के विशेष सत्र के बीच PM Modi ने बुलाई कैबिनेट बैठक
Cabinet Meeting: विशेष सत्र के बीच सोमवार शाम 6:50 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, यह बैठक एनेक्सी बिल्डिंग में होनी है। इस बीच कयास तेज हो गए हैं कि पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चर्चा हो सकती है,
पढ़ें पूरी खबर Chandrayaan 3: जब चंद्रमा पर होगा सूर्योदय, क्या Vikram और Pragyan जागेंगे?
: सफल चंद्रयान-3 मिशन के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या सूर्योदय के बाद दोबारा चंद्रयान काम करेगा। लेकिन इसरो वैज्ञानिक ने कहा है कि चंद्रमा पर सूर्य उगने के बाद चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के दोबारा जागने की बहुत कम संभावना है,
पढें पूरी खबर‘मजबूत विपक्ष' को केंद्रीय एजेंसियों के जरिए कमजोर कर रही है सरकार: खरगे
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को केंद्र सरकार पर एक ‘मजबूत विपक्ष’ को केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल के जरिए कमजोर करने का आरोप लगाया और साथ ही यह कहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा कि वह ‘कभी-कभार’ संसद में आते हैं और जब आते भी हैं तो उसे ‘इवेंट’ बनाकर चले जाते हैं।
कांग्रेस की सत्ता पक्ष से महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की मांग
कांग्रेस ने लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश करने और इसे सर्वसम्मति से पारित कराने की सत्ता पक्ष से मांग की। सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘संविधान सभा से शुरू हुई 75 वर्षों की संसदीय यात्रा - उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख’ विषय पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि उनकी नेता सोनिया गांधी के प्रयास से राज्यसभा में एक बार संबंधित विधेयक पारित हो चुका था, लेकिन अब समय आ गया है कि सत्ता पक्ष महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने संबंधित विधेयक इस सत्र में पेश करे और इसे मूर्त रूप देने में भूमिका निभाए।
अनंतनाग में आतंक विरोधी अभियान छठे दिन भी जारी
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के गडोले वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों का सफाया करने के लिए चलाया गया अभियान सोमवार को छठे दिन भी जारी है। आतंकवादियों के ठिकानों का पता लगाने के सुरक्षा बल ड्रोन का प्रयोग कर रहे हैं और लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से जिलेटिन की 560 छड़ें जब्त
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक व्यक्ति की कार में लगभग 70 किलोग्राम वजन की जिलेटिन की 560 छड़ें पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सिद्धार्थनगर, बदायूं में अलग-अलग घटनाओं में पांच नाबालिग डूबे
उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में नहाते समय पांच नाबालिग डूब गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में एक तालाब में नहाते वक्त डूबने से तीन किशोरों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी गौरव (13), नारायण (15) तथा सागर (14) रविवार को तालाब में नहाने गए थे तभी गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूब गए।