देश

महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा में हो सकता है पेश

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 18, 2023, 11:49 PM IST

women reservation bill: सूत्रोंं के मुताबिक, मोदी कैबिनेट ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में इससे जुड़ा विधेयक पेश किया जा सकता है।

Image

महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी

Photo : ANI

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रोंं के मुताबिक, मोदी कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दे दी है। विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में इससे जुड़ा विधेयक पेश किया जा सकता है। बता दें, संसद के विशेष सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम को कैबिनेट बैठक बुलाई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि मंत्रीमंडल की बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी जा सकती है।

दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने के अलावा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जानकारी के मुताबिक, नए संसद भवन में होने वाले विशेष सत्र के दौरान इस बिल को लोकसभा में पेश किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, महिला आरक्षण की मांग को पूरा करने का नैतिक साहस केवल मोदी सरकार में है, जो कैबिनेट की मंजूरी से साबित हो गया। उन्होंने लिखा पीएम नरेंद्र मोदी और मोदी सरकार को इसके लिए बधाई।

कांग्रेस ने किया स्वागत

महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी कैबिनेट के फैसले का कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से महिला आरक्षण को लागू करने की मांग कर रही है। हम कथित तौर पर सामने आ रहे केंद्रीय मंत्रिमंडल के फ़ैसले का स्वागत करते हैं और विधेयक के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में इस पर अच्छी तरह से चर्चा की जा सकती थी और पर्दे के पीछे वाली राजनीति के बजाय आम सहमति बनाई जा सकती थी।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article