
ताजा खबर, 18 सितंबर 2023 : महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की मंजूरी, टीम इंडिया का हुआ ऐलान
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को लोकसभा में इससे जुड़ा विधेयक पेश किया जा सकता है। ताइवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 6.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। ताइवान में इससे पहले 21 मार्च को पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई थी वहीं इससे पहले संसद के पांच दिवसीय सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गई है। इस दौरान संसद के 75 साल के सफर पर चर्चा होगी और संसद को नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सत्र के दौरान कुल आठ विधेयकों को चर्चा और पारित कराने के लिए सत्र में सूचीबद्ध किया गया है। मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ अंचल के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के बाद 8,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...