पटना

जब नीतीश कुमार ने पकड़ ली अपने ही मंत्री की गर्दन, खींचते हुए कर दिया रिपोर्टर के आगे; जानें वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2023, 06:45 PM IST

Bihar News: नीतीश कुमार जब मीडिया से मुखातिब हुए तो उनकी नजर माथे पर तिलक लगाए हुए पत्रकार पर पड़ी। इसके बाद नीतीश कुमार पीछे घूमे और मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़कर उन्हें सामने ले आए

Image

नीतीश कुमार ने अपने मंत्री की पकड़ी गर्दन

Photo : Twitter

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने एक मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़े दिखाई दे रहे हैं। नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़कर उन्हें रिपोर्टर के आगे कर देते हैं। पहली नजर में यह वीडियो जिस किसी ने भी देखा वह हैरान हो गया। हालांकि, वीडियो की सच्चाई बाद में सामने आई।

दरअसल, नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने अपने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़क उन्हें पत्रकारों के सामने कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

आज मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती है। इस अवसर पर नीतीश कुमार अपने मंत्रियों के साथ गांधी मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इसके बाद नीतीश कुमार जब मीडिया से मुखातिब हुए तो उनकी नजर माथे पर तिलक लगाए हुए पत्रकार पर पड़ी। इसके बाद नीतीश कुमार पीछे घूमे और मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़कर उन्हें सामने ले आए और दोनों के माथे को मिला दिया। इसके बाद लोक स्तब्ध हो गए।

घटना के बाद बोले- दोनों पुजारी हैं

इस घटना के बाद नीतीश कुमार बोले 'दोनों पुजारी हैं'। इसके बाद लोगों की नजर दोनों के माथे पर लगे तिलक पर पड़ी, जिसके बाद लोगों को पूरा मसला समझ आया। बता दें, नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी माथे पर तिलक लगाकर ही बाहर निकलते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article