ताजा खबर : Taza Khabar, 17 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
दिल्ली-NCR को गर्मी से मिलने वाली है राहत
राजस्थान के धूल चक्रवात का असर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक बना रहेगा। दिल्ली में गुरुवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि 20 से 30 किलोमीटर प्रतिधंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: कौन थे हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा
हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का बुधवार को लंदन में निधन हो गया। वे 87 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। श्रीचंद परमानंद हिंदुजा के पिता परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने साल 1914 में हिंदुजा ग्रुप की स्थापना की थी, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: मुरादाबाद 1980 दंगे की रिपोर्ट को किया जाएगा सार्वजनिक
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फैसला किया है दंगे की जांच के लिए बनी जस्टिस सक्सेना आयोग की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किया जाएगा।, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: हिंदू लड़का, मुस्लिम लड़की
देश में कुछ ऐसी तस्वीरें आ रहीं हैं जहां आप देख सकते हैं कि दूसरे धर्म के लड़के लड़कियों की दोस्ती पर सवाल उठाए जा रहे हैं, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: कर्नाटक: कांग्रेस कैसे लागू करेगी 5 गारंटी का वादा
भाजपा के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि इन गारंटी का कार्यान्वयन राज्य को वित्तीय दिवालिएपन में धकेल देगा और यह भी दावा किया है कि कांग्रेस अपने चुनाव-पूर्व वादों का पूरी तरह से सम्मान नहीं कर पाएगी, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: 'इमरान खान के घर छिपे हैं 40 'आतंकी'
पाकिस्तान में रार मची हुई है और अब इमरान खान के घर को घेरा गया है, पाकिस्तान पुलिस का दावा है कि 'आतंकियों' के छिपे होने का इनपुट मिला है, वहीं पाक सरकार ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: कर्नाटक में अगले 48 से 72 घंटे में होगी नई सरकार
कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सीएम के नाम पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। जब भी कांग्रेस कोई फैसला करेगी, सूचित किया जाएगा। अगले 48-72 घंटों में हमारे पास कर्नाटक में एक नया मंत्रिमंडल होगा, पढें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: 1.08 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी
फिलहाल यूरिया की कीमत 276 रुपये प्रति बोरी है जबकि डीएपी 1,350 रुपये प्रति बोरी पर बिक रही है। उर्वरक सब्सिडी से करीब 12 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE:सेना के साए में अभी रहेगा जम्मू
अधिकारियों के मुताबिक, सेना की कुछ इकाइयों ने जम्मू क्षेत्र की पीर पंजाल पर्वत शृंखला के दक्षिणी हिस्से में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जिम्मा धीरे-धीरे स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों को सौंपने की योजना बनाई थी। इस योजना को अनिश्चितकाल के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: सौरव गांगुली की 'सुरक्षा' को लेकर अहम कदम
पश्विम बंगाल की ममता सरकार ने सौरव गांगुली की सुरक्षा को लेकर अहम फैसला लिया है, सौरव गांगुली के सुरक्षा कवर को अपग्रेड किया गया है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: चर्चा में IAS टीना डाबी
जैसलमेर: बेघर हुए पाकिस्तान से आए हिंदू, IAS टीना डाबी के आदेश पर चला आशियाने पर बुलडोजर पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: सिद्धारमैया के हाथ कमान !
सिद्धारमैया हो सकते हैं कर्नाटक के सीएम, डी के शिवकुमार को मिल सकते हैं बड़े मंत्रालय पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: झुक रहा है तुंगनाथ मंदिर
तुंगनाथ मंदिर 5 से 6 डिग्री झुका, दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है शिव का यह धाम पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: पश्चिमी देशों को सलाह
रूसी तेल के निर्यात पर पश्चिमी देशों को डॉ एस जयशंकर की सलाह, पहले EU के नियमों को पढ़ें. पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: बाबा बागेश्वर के पोस्टर पर कालिख
पटना में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर पोती गई कालिख, लिखा 420, माहौल बिगाड़ने की साजिश? पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
चंडीगढ़ में बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में मौसम कूल होने की संभावना, मानसून आने में हो सकती है देरी पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: 40 डिग्री के पार पारा
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार है।आज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: जो बाइडेन का दौरा रद्द
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऋण संकट के बीच G7 एशिया दौरे को रद्द किया ।आज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: म्यांमार में मोचा का कहर
चक्रवाती तूफान 'मोका' का म्यांमार में कहर जारी है। मरने वालों की संख्या 81 तक पहुंचीआज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: कर्नाटक पर फैसला
कर्नाटक में किसके सिर पर ताज सजेगा इसका फैसला आज हो सकता है। बता दें कि सीएम कुर्सी के लिए सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार में कड़ी टक्कर है।आज की ताजा खबर 17 मई 2023 LIVE: अमेरिका दौरे पर होंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी का अमेरिका दौरा करने वाले हैं, 4 जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भाषण देंगे।केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द
आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज
CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह
दिल्ली में ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत! शादी से इलाज और फ्लाइट तक, बिगड़ सकती है पूरी प्लानिंग
© 2026 Times Horizon Private Limited
