
ताजा खबर: Taza Khabar, 17 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें: सीमा हैदर से UP ATS की 8 घंटे चली पूछताछ, दिल्ली में 38 दलों के साथ NDA भरेगा दम
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 17 जुलाई और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 17 जुलाई (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : सीमा हैदर, सचिन और सचिन के पिता से UP ATS की पूछताछ पूरी हो गई है ,बताते हैं कि इस दौरान पुलिस ने सीमा और सचिन से अलग और आमने-सामने बैठाकर जानकारियां हासिल कीं।केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह निवेशकों के फंसे पैसे को लौटाने के लिए, मंगलवार को एक पोर्टल लांच करने जा रहे हैं। जहां पर पैसे रिटर्न होने की सभी अहम जानकारी उपलब्ध होगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।