
मनीष की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई और ED को जारी किया नोटिस, VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या
LIVE हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें: मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई। मनीष की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई और ED को नोटिस जारी किया है। अदालत 29 जुलाई को मनीष की याचिका पर सुनवाई करेगा। मनीष की तरफ से कहा गया की वो पीछले 16 महीने से जेल में बंद हैं। मामले का ट्रॉयल अभी तक शुरू नही हुआ है। बिहार के दरभंगा में वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। दरभंगा स्थित घर में उनका क्षत-विक्षत शव मिला है। धारदार हथियार से उनकी हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास एक बस ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक जंगली क्षेत्र में सोमवार रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने रात करीब पौने आठ बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ओहायो से रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर जेडी वेंस को अपने साथी के रूप में चुना। उन्होंने एक ऐसे राजनेता को ऊपर उठाया, जिसने कभी पूर्व राष्ट्रपति की आलोचना की थी, लेकिन तब से वह उनके सबसे कट्टर समर्थकों में से एक बन गए हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के सभी अपडेट्स...
आज का मौसम कैसे रहेगा: यहां पढ़ें अपने शहर के मौसम का पूरा अपडेट
Budget 2024-25 News: India Union Budget 2024 Latest Updates