16 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: 21 अगस्त को NDA उम्मीदवार का नामांकन! राजग के सभी CM, डिप्टी CM को दिल्ली पहुंचने का फरमान; यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की सोमवार को करेंगे ट्रंप से मुलाकात
16 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं डिप्टी सीएम को 21 अगस्त को दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। रिपोर्टों के मुताबिक एनडीए के उम्मीदवार का नामांकन इसी दिन होगा। हालांकि, उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, इंडी अलायंस ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। दरअसल, उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हुआ है। एनडीए में इस पद की उम्मीदवारी के लिए कई नाम पर चर्चा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर वार्ता के बाद सोमवार को वाशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात की योजना बना रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अलास्का में पुतिन और ट्रंप की मुलाकात के बाद शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी ‘‘लंबी और सार्थक’’ बातचीत हुई। ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जारी मीटिंग खत्म हो गई है। अमेरिका के अलास्का में ट्रंप और पुतिन की आज एक बैठक हुई, जिसमें यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अलास्का में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए शीर्ष सलाहकारों के साथ थ्री ऑन थ्री बैठक की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर तरफ सैन्य छावनी जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस अवसर पर भगवान के जन्माभिषेक के दर्शन करने के लिए यहां आने वाले लाखों भक्तों की सुरक्षा के लिए शहर को चार जोन एवं 18 सेक्टरों में बांटकर पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तैनात किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा में जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री कृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना करेंगे और परिसर में एक पौधा भी रोपेंगे।
16 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: 21 अगस्त को NDA उम्मीदवार का नामांकन! राजग के सभी CM, डिप्टी CM को दिल्ली पहुंचने का फरमान; यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की सोमवार को करेंगे ट्रंप से मुलाकात
पुतिन-ट्रंप शिखर सम्मेलन: भारत ने प्रगति का स्वागत किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की सोमवार को करेंगे ट्रंप से मुलाकात
मुंबई के व्यवसायी से निवेश के नाम पर ठगे 5.24 करोड़ रुपये, चार लोग गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में पश्चिमी उपनगर निवासी 65 वर्षीय एक व्यवसायी को एक आरोपी ने फोन किया और खुद को दुबई स्थित एक निवेश कंपनी का कर्मचारी बताया।
प्रेसिडेंशियल रेफरेंस को लेकर केंद्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट में दलील
दिल्ली में बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा
आईएमडी के अनुसार, शनिवार और रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
