
ताजा खबर, Taza Khabar, 15 नवंबर 2023: IND vs NZ Semi Final: चौथी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, योगी सरकार का बड़ा ऐलान
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: डिरेल मिचेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद न्यूजीलैंड टीम को मोहम्मद शमी के सामने झुकना पड़ा। वनडे वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया। इसी जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह पक्की कर ली वहीं जम्मू के किश्तवाड़ जम्मू एनएच 244 पर एक दुखद दुर्घटना में, किश्तवाड़ से जम्मू जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने टाइम्स नाउ को बताया कि डोडा से लगभग 15 किलोमीटर दूर रागिनल्लाह अस्सर के पास हुई दुर्घटना के समय बस पर कथित तौर पर 50 से अधिक लोग सवार थे। वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच, बुधवार (15 नवंबर, 2023) को मौके पर अंदर फंसे मजदूरों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जबकि सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों ने आक्रोश जताते हुए इस ऑपरेशन में ढिलाई का आरोप लगाया। यही नहीं, सुरंग के बाहर मजदूरों की पुलिस से तीखी झड़प और धक्का मुक्की तक हुई उधर चीन और पाकिस्तान जल्द ही संयुक्त नौसेना युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं। इसे लेकर भारतीय नौसेना भी पूरी तरह अलर्ट है। भारतीय नौसेना पाकिस्तान में आयोजित युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जा रही चीनी पनडुब्बियों और युद्धपोतों पर करीब से नजर रखे हुए है वहीं अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) और इसरो (ISRO) ‘नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर राडार’ (NISAR) के तहत संयुक्त अंतरिक्ष मिशन पर काम कर रहे हैं। इस मिशन के तहत पूरे विश्व का मानचित्रण किया जाएगा और इससे हासिल होने वाले डेटा से अहम जानकारियां हासिल की जाएंगी देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Collapse Updates | IND vs NZ क्रिकेट स्कोर, World Cup 2023