भारतीय रेलवे जल्द ही चंडीगढ़ और राजस्थान के बाशिंदों को बड़ी सौगात देने जा रहा है, बताया जा रहा है कि अजमेर से दिल्ली वाया जयपुर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Ajmer-Delhi Vande Bharat Train) को जल्दी ही चंडीगढ़ (Chandigarh) तक बढ़ाया जाएगा, इस बावत फैसला लिया जा चुका है, वहीं इसकी तारीख का ऐलान भी जल्द किए जाने की बात कही जा रही है।
इस नए डिसीजन के मुताबिक अब वंदे भारत अजमेर से चलकर जयपुर होते हुए दिल्ली जाएगी और दिल्ली से आगे चंडीगढ़ तक जाएगी इससे राजस्थान के साथ ही चंडीगढ़ और दिल्ली के पैसेंजर्स को बड़ा फायदा मिलेगा।
ध्यान रहे कि अजमेर से दिल्ली के बीच पिछले दिनों ही वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई थी और वंदे भारत ट्रेन अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली के बीच चल रही थी वहीं अब इसके विस्तार की खबरें सामने आई हैं।
इस रूट के तमाम यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा
इसके विस्तार के तहत अब इसे दिल्ली से आगे चंडीगढ़ तक भी चलाया जाएगा, इस कदम से रेलवे की आमदनी बढ़ने के साथ ही इस रूट के तमाम यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
अजमेर से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि अजमेर से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी, फिर उसी दिन चंडीगढ़ से वापसी होगी और ट्रेन दिल्ली, जयपुर होते हुए वापस अजमेर जाएगी।
