इलेक्शन

MP Assembly Election Video: 'कद में छोटे, लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह...', प्रियंका गांधी का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ये कैसा तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 15, 2023, 04:56 PM IST

MP Assembly Election 2023: बीजेपी में जाने के बाद पहली बार गांधी परिवार से प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ज़ोरदार हमला करते हुए तंज कसा है।

Image

प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ज़ोरदार हमला करते हुए तंज कसा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंके हुए हैं इसी क्रम में दतिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर और चंबा की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि 'इनके सारे नेता बड़े विचित्र टाइप के नेता हैं, पहले तो हमारे सिंधिया जी...जानते हैं...मैंने उनके साथ यूपी में काम किया... क्या है कि कद भी थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भई वाह...

प्रियंका गांधी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा को बहुत अच्छे से निभाया है गौर हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 में कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हो गए थे और इसके बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी ।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का बुधवार यानी (15 नबंवर) को आखिरी दिन है, प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एमपी के सीधी और दतिया में जनसभा करने पहुंचीं थी, इस दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी के साथ साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा।

End of Article