शहर

Air Pollution in Delhi NCR: दिल्ली-NCR की हवा हुई बेहद जहरीली, दिवाली की आतिशबाजी पड़ रही भारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 07:47 AM IST

AIR Pollution in Delhi NCR - दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। दीपावली के दिन सुबह 6 बजे रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 202 रिकॉर्ड किया गया था, जो 15 नवंबर को 386 के पार चल गया।

Image

दिल्ली-NCR की हवा हुई बेहद जहरीली

Photo : BCCL

दिल्ली: दीपावली की रात जमकर हुई आतिशबाजी से राजधानी में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। ओवरऑल AQI 386 हो चुका है। बढ़ते प्रदूषण के कारण स्मॉग से सड़कों की विजिबिलिटी भी कम हो गई है। PM 2.5 और PM 10 जैसे सूक्ष्म जहरीले कण हवा में घुल चुके हैं जो सीधे फेफड़े को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, पर्यावरण विशेषज्ञों की मानें तो अभी प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दिल्लीवासियों को सचेत हो कर रहना होगा।

दिल्ली में धुंध

दिल्ली में धुंध की परत छाई हुई है। शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार की सुबह आनंद विहार में AQI 430, आरकेपुरम में 417, पंजाबी बाग में 423 और जहांगीरपुरी में 428 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब माना जाता है। दिवाली से पहले इससे बदतर हालात थे, लेकिन पिछले सप्ताह हुई बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से राहत मिली थी। इसके बाद दिवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। चूंकि, दिवाली की रात लोगों ने प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाकर नियमों का उल्लंघन किया, जिसका नतीजा धुंआ के रूप में खतरनाक प्रदूषण मिल रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल