IND vs NZ 1st Semi Final Highlights: कीवियों से चार साल पुराना हिसाब चुकता कर चौथी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
IND vs NZ 1st Semi Final Highlights: कीवियों से चार साल पुराना हिसाब चुकता कर चौथी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट की नुकसान पर 397 रन बनाए और 398 रन का लक्ष्य दिया। विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 113 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 117 रन बनाए। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप का तीसरा शतक है। उन्होंने शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ा। वहीं, श्रेयस अय्यर ने भी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 70 गेंदों पर 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 105 रन बनाए। इसके साथ ही अय्यर वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय भी बन गए। वहीं, शुभमन गिल 80 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 40 रन पर दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। तीसरे विकेट के लिए केन विलियम्सन और डिरेल मिचेल ने 149 गेंदों पर 181 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा। डिरेल मिचेल ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 119 गेंदों पर 9 चौके और 7 छक्के की मदद से 134 रन बनाए। भारत के मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए।
