एस. जयशंकर ने कहा आतंकवाद रोके पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की जवानों से मुलाकात, मणिपुर के चंदेल में मुठभेड़; 10 उग्रवादी ढेर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर में समग्र सुरक्षा परिदृश्य और सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां पहुंचे। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों तथा उनके ठिकानों को निशाना बना कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के बाद से यह सिंह की केंद्र शासित प्रदेश की पहली यात्रा है। अधिकारियों ने बताया कि सिंह जम्मू कश्मीर में समग्र सुरक्षा स्थिति और सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। संसद की लोक लेखा समिति की बैठक आज सुबह 11 बजे संसदीय सौध (संसद भवन एनेक्सी) में होगी। आज की बैठक में रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) के प्रतिनिधि समिति को सीएंडएजी (अनुपालन लेखा परीक्षा) रिपोर्ट संख्या 2/2025 के आधार पर ईस्ट कोस्ट रेलवे में मंचेश्वर कैरिज रिपेयर वर्कशॉप की कार्यप्रणाली और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)- कुर्ला स्टेशन के बीच 5वीं और 6वीं लाइन के निर्माण विषय पर जानकारी देंगे। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल समिति के अध्यक्ष हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 16 मई को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भुज एयरबेस जाएंगे। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने कहा कि मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स इकाई के साथ मुठभेड़ में कम से कम दस आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है। सेना की पूर्वी कमान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत-म्यांमार सीमा के पास चंदेल जिले के खेंगजॉय तहसील के न्यू समतल गांव के पास सशस्त्र कैडरों की आवाजाही की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स इकाई ने 14 मई 2025 को एक अभियान शुरू किया। कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी देश के साथ संबंध रखने या नहीं रखने का फैसला सरकार को लेना है, विपक्ष को नहीं। कांग्रेस का यह बयान भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के एक्स पर दिए गए बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश तुर्किये और अजरबैजान द्वारा आतंकी राष्ट्र पाकिस्तान को दिए गए समर्थन से क्रोधित है। इन देशों के साथ व्यापार और पर्यटन का बहिष्कार करने की मांग बढ़ रही है और लोग एकजुटता दिखा रहे हैं।
एस. जयशंकर ने कहा आतंकवाद रोके पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की जवानों से मुलाकात, मणिपुर के चंदेल में मुठभेड़; 10 उग्रवादी ढेर
भारत में अप्रैल में यात्री वाहन की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
जयशंकर ने कहा सीमापार से आतंकवाद रोके पाकिस्तान
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
सेना प्रमुख ने बारामूला में अग्रिम इलाकों का किया दौरा किया
बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की: राहुल गांधी
वक्फ कानून के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा न्यायालय
प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कानून की वैधता को चुनौती देने वालों की ओर से पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सोमवार तक अपने लिखित नोट्स जमा करने को कहा। प्रधान न्यायाधीश ने याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित करते हुए कहा, ‘‘हम अंतरिम राहत के मुद्दे पर ही मंगलवार को विचार करेंगे।’’ इस बीच मेहता ने कहा कि किसी भी मामले में केंद्र सरकार का यह आश्वासन है कि किसी भी वक्फ संपत्ति को, जिसमें ‘वक्फ बाई यूजर’ द्वारा स्थापित संपत्तियां भी शामिल हैं, गैर-अधिसूचित नहीं किया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की जवानों से मुलाकात
बांग्लादेश: पूर्व PM शेख हसीना के बेटे जॉय ने ली अमेरिकी नागरिकता
सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए कांग्रेस 20-30 मई तक आयोजित करेगी 'जय हिंद सभा
भारत-पाकिस्तान तनाव: जेएनयू ने तुर्किये के इनोनू विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन स्थगित किया
कांग्रेस 20 से 30 मई तक 15 स्थानों पर करेगी 'जयहिंद सभा'
लखनऊ में डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 5 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत
आगरा पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
बदमाश साहिल ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में बदमाश साहिल को गोली भी लगी है। घायल बदमाश को पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जानकारी के अनुसार, साहिल लूट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने सााहिल के पास से तमंचा कई खोखे और कारतूस बरामद किए है।
ACP मयंक तिवारी की टीम ने GIC ग्राउंड के पास मुठभेड़ कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
