
आज की ताजा खबर: मेरठ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ यात्रियों की मौत
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 15 जुलाई (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: मेरठ जिले के भावनपुर थाना इलाके में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इसकी पुष्टि की। मीणा ने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव के लोग शनिवार रात करीब सवा आठ बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से कांवड़ लेकर लौट रहे थे, लेकिन उनका वाहन गांव के बाहर एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और 10 लोग करंट लगने से झुलस गए, जिन्हें आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच की मौत हो गई।