Sawan Shivratri 2023: इस साल शिवरात्रि पर 30 वर्षों बाद बेहद दुर्लभ योग का निर्माण हुआ है। पंचांग अनुसार इस वर्ष शिवरात्रि (Shivratri) पर शनि प्रदोष का शुभ संयोग बना है। जिसके चलते भगवान शिव (Lord Shiva) के साथ शनि देव की विशेष कृपा भी मिलेगी। इसी के साथ श्रावण शिवरात्रि (Shravan Shivratri) पर वृद्धि योग और ध्रुव योग का शुभ संयोग भी रहेगा। कहते हैं इस योग में पूजा-पाठ करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। इस दौरान जो लोग व्रत रखेंगे और भगवान की पूजा और उनका जलाभिषेक (Shivling Jalabhishek 2023) करेंगे उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी। जानिए ये शुभ संयोग किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
शिवरात्रि 2023 इन राशियों के लिए शुभ (Shivratri 2023 Lucky Zodiac Sign)
शिवरात्रि का त्योहार सिंह राशि, कन्या राशि, धनु राशि, मकर राशि, और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इन राशियों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। इन राशियों के लोगों के जीवन में इस दौरान हर तरफ खुशियों का माहौल रहेगा। सुख समृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। नई नौकरी का शुभ समाचार मिलेगा, कार्य क्षेत्र में पदोन्नति होगी। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा। इस अवधि में कोई बढ़िया डील भी आपके हाथ में आ सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ है। कुल मिलाकर यह सावन शिवरात्रि इन पांत राशियों के लोगों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाली है।
सावन शिवरात्रि 2023 पर ये राशियां रहें सावधान
सावन मास की शिवरात्रि मेष राशि, मिथुन राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि वालों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाली है। इन राशि के लोगों के जीवन में कुछ नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आप सतर्क रहें। शिवलिंग का जलाभिषेक जरूर करें जिससे इस नकारात्मक प्रभाव को कुछ कम किया जा सके। इस अवधि के दौरान इन सभी राशियों के लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रह सकता है ऐसे में सतर्क रहें।
