14 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: विमानों में 'इंजन फ्यूल स्विच' की जांच जरूरी, DGCA का बड़ा आदेश, शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 के दूसरे अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापसी के लिए अंतरिक्ष यान में सवार
14 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की यूनिट ने एक कुख्यात शार्पशूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर था। पठान ने पुलिस पर 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में STF ने उसे को मार गिराया। सावन माह के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के मद्देनजर शिव मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लंदन में टेकऑफ के तुरंत बाद एक प्लेन क्रैश कर गया है। प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरी, उसके कुछ देर बाद ही उसमें आग लग गई और प्लेन आग के गोले में तब्दील हो गया। हताहतों को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। राहत और बचाव दल अपना काम कर रहे हैं।
14 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: विमानों में 'इंजन फ्यूल स्विच' की जांच जरूरी, DGCA का बड़ा आदेश, शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 के दूसरे अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापसी के लिए अंतरिक्ष यान में सवार
बालासोर में छात्रा के खुद को आग लगाने के बाद निलंबित कॉलेज 'प्रिंसिपल' गिरफ्तार
विमानों में 'इंजन फ्यूल स्विच' की जांच जरूरी, DGCA का बड़ा आदेश
'हेट स्पीच' पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को निर्देश का केंद्र
हिसार-एक्सप्रेस और रायलसीमा एक्सप्रेस के डिब्बों में तिरुपति के पास लगी आग
शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 के दूसरे अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापसी के लिए अंतरिक्ष यान में हुए सवार
शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: न्यायालय अगस्त में करेगा उद्धव के गुट की याचिका पर सुनवाई
सिब्बल ने कहा कि वे राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर मामले का शीघ्र निपटारा चाहते हैं। शिंदे खेमे की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने कहा कि अदालत ने पहले ही इस मुद्दे पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। सिब्बल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 2023 में विधानसभा बहुमत के आधार पर शिंदे नीत पार्टी को चुनाव चिह्न सौंपने का फैसला शीर्ष अदालत की संविधान पीठ के फैसले के विपरीत है।
