Aaj Ki Taza Khabar, 14 फरवरी, 2023: एयरो इंडिया का आज दूसरा दिन, देश और दुनिया की ताजा खबरें

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 14, 2023, 11:42 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News, Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 14 फरवरी, 2023 मंगलवार: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 14 फरवरी, 2023: बेंगलुरु के येलहंका में एयरो इंडिया 2023 का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया। बजट सत्र के पहले चरण का सोमवार को समापन हो गया। पूर्व जस्टिस अब्दुल नजीर को राज्यपाल बनाए जाने पर सियासी घमासान छिड़ गया है। उनकी नियुक्ति पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है। दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव का मामला एक बार फिर टल गया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि मनोनीत सदस्य मेयर चुनाव में मतदान नहीं कर सकते। पाकिस्तान की हालत बेहद खराब हो गई है। लोगों को दवा तक नहीं मिल पा रही है। आईएमएफ से कर्ज पाने के लिए यह देश लगातार कोशिश कर रहा है। इसके लिए शहबाज सरकार बिजली पर सब्सिडी खत्म करने का फैसला कर सकती है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

taza khabar

14 फरवरी, आज की ताजा खबर।

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने पारस्परिक सहयोग पर बात की। साथ ही एयर इंडिया और बोइंग के बीच विमान खरीद समझौते को ऐतिहासिक करार दिया। यह सौदा दोनों देशों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद करेगा।

End of Feed