दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज (Signature Bridge) से एक युवती ने यमुना में छलांग लगा दी ,इस बात की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, बताते हैं कि दिल्ली पुलिस और गोताखोरों ने 45 मिनट तक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बचा लिया है।
जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले उसका किसी बात को लेकर अपने ही घरवालों से विवाद हो गया जिसके खफा होकर मंगलवार को उसने यह कदम उठाया जिससे वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
दिल्ली पुलिस और गोताखोरों ने आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसमें उन्हें कामयाबी मिली और कवायद के बाद युवती को बचा लिया गया है, फिलहाल लड़की ठीक है और पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
