LIVETaza Khabar 14 December Updates: संसद की सुरक्षा में हुई चूक? मुख्य साजिशकर्ता ललित झा गिरफ्तार, दिल्ली-NCR में CNG की बढ़ी कीमत

Taza Khabar 14 December Updates: संसद की सुरक्षा में हुई चूक? मुख्य साजिशकर्ता ललित झा गिरफ्तार, दिल्ली-NCR में CNG की बढ़ी कीमत
Taza Khabar 14 December, 2023 Updates: इलाहाबाद उच्च न्यायालय मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण कराने के लिए अदालत की निगरानी में अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त करने के अनुरोध वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को फैसला आ गया। अदालत ने परिसर के सर्वे का आदेश दिया है। यह याचिका मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में इस उच्च न्यायालय में लंबित मुकदमे में दायर की गई थी। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने इससे पूर्व 16 नवंबर को संबंधित पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था वहीं 'अमर्यादित अचारण' के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन जहां राज्यसभा से निलंबित हुए तो कांग्रेस के पांच सांसदों का निलंबन लोकसभा में हुआ। ये छह सांसद शीतकालीन सत्र की शेष अवधि तक निलंबित रहेंगे। शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा उधर नए आपराधिक कानूनों में छह बड़े और अहम फेरबदल किए गए हैं। इनमें मॉब लिंचिंग और घृणा या नफरत फैलाने वाले क्राइम के लिए आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। यही नहीं, आर्थिक सुरक्षा को संकट में डालना भी आतंकी गतिविधियों में गिना जाएगा वहीं भारतीय शेयर बाजार 14 दिसंबर को एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए। एनएसई निफ्टी 21,110 पर खुला और इसने अपना ऑल टाइम हाई टच किया, आगे पढ़ें, देश दुनिया की अहम खबरें
संसद की सुरक्षा में हुई चूक? मुख्य साजिशकर्ता ललित झा गिरफ्तार
संसद की सुरक्षा में चूक मामले में चार आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्य साजिशकर्ता ललित झा को पुलिस ने दबोच लिया है,
पढ़ें पूरी खबरMathura: किसने तुड़वाया था श्रीकृष्ण जन्मस्थान? जानें इतिहास और पूरा विवाद
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बने मंदिर को तीन बार तोड़ा और चार बार बनवाया जा चुका है। आक्रमणकारी महमूद गजनवी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तरह इसे भी लूटकर तुड़वा दिया था,
पढ़ें पूरी खबर कोर्ट ने 'स्मोक अटैक' करने वाले 4 आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में अदालत ने चार आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया है, पुलिस ने अदालत से आरोपियों को 15 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था,
पढ़ें पूरी खबर दिल्ली-NCR में फिर लगा महंगाई का झटका, CNG की कीमत में हुआ इजाफा
CNG Price Hike In Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में एक बार फिर CNG के दामों में बढ़ोतरी की गई है। नए रेट 14 दिसंबर की सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं,
पढ़ें पूरी खबरभजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मोदी-नड्डा
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर, शुक्रवार को उनके जन्मदिन के मौके पर है,
पढ़ें पूरी खबरBJP नेता की हथेली काटने वालों के घर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी फारुख राइन के घर पर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए हैं,
पढ़ें पूरी खबर X पर शिवराज सिंह चौहान ने बदला अपना बॉयो
भाजपा की इस शानदार सफलता के पीछे शिवराज सिंह चौहान की बड़ी भूमिका है। हालांकि, उन्हें राज्य का सीएम नहीं बनाया गया। समझा जाता है कि भाजपा की इस जीत के पीछे शिवराज सरकार की महिला केंद्रित नीतियों एवं योजनाएं रही हैं,
पढें पूरी खबरDhiraj Sahu Exclusive: धीरज साहू का कारोबार संभालता है पूरा परिवार?
धीरज साहू के 14 दिसंबर को 9वें दिन भी रेड जारी रही वहीं बताया जा रहा है कि धीरज साहू का कारोबार पूरा परिवार संभालता था और जांच में कई राज सामने आ रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबरकौन है अफजाल अंसारी, किस मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत?
च बार विधायक और दो बार सांसद, अफजाल अंसारी की यही पहचान है। मगर उनकी इससे ज्यादा चर्चा उसके भाई मुख्तार अंसारी की करतूतों की वजह से रही है,
पढ़ें पूरी खबर कौन हैं कांग्रेस के वो 5 सांसद, जिन्हें किया गया निलंबित? जानें पूरा विवाद
टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोथिमनी, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस ये वही कांग्रेस के पांच सांसद हैं, जिन्हें लोकसभा ने मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि केलिए निलंबित कर दिया,
पढें पूरी खबरShri Krishna Janmabhumi Dispute:काशी में 'बाबा' मिले, मथुरा में कान्हा मिलेंगे?
ज्ञानवापी की तरह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि का सर्वे होगा, जानिए इस मामले का खास बातें और संत समाज की प्रतिक्रियायें,
पढें पूरी खबर राजस्थान: कांग्रेस ने करणपुर सीट पर रूपिंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया
कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट से रूपिंदर सिंह कुन्नर को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय की सूचना बुधवार को जारी की है।इस सीट पर मतदान पांच जनवरी को होना है। कांग्रेस उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। पार्टी ने कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रुपिंदर को उम्मीदवार घोषित किए जाने की सूचना सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर साझा करते हुये लिखा, कांग्रेस पार्टी ने करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए रूपिंदर सिंह कुन्नर को प्रत्याशी के रूप में नामित किया है। पार्टी पूरी तरह तैयार है, आपको जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।
कांग्रेस के पांच लोकसभा सदस्य शेष सत्र के लिए निलंबित
लोकसभा ने सदन की कार्यवाही बाधित करने और आसन की अवमानना को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पांच सदस्यों को मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया।संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कांग्रेस के टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस को आसन की अवमानना के मामले में शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। सभा ने ध्वनिमत से जोशी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का सर्वे होगा
ज्ञानवापी की तरह मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का सर्वे होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुमति दी। जस्टिस मयंक जैन की सिंगल बेंच का आदेश।
संसद सुरक्षा चूक मामला: मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार
दिल्ली पुलिस संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने और केन से धुआं फैलाने के मामले में छठें संदिग्ध आरोपी की तलाश में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि कोलकाता निवासी ललित झा पेशे से शिक्षक है और सुरक्षा में सेंधमारी मामले में मुख्य साजिशकर्ता है।ललित और अन्य आरोपी क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह से प्रभावित थे और ऐसा कृत्य करना चाहते थे जिससे देश का ध्यान उन पर जाए।
सत्येंद्र जैन मामले में सीजेआई का रुख
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका को एक अलग पीठ संयोजन के समक्ष सूचीबद्ध करने में हस्तक्षेप करने से इनकार किया है।
मध्य प्रदेश- विकास भारत संकल्प यात्रा को लेकर सीएम ने बैठक की
संसद की सुरक्षा में चूक, आठ कर्मचारी निलंबित
लोकसभा सचिवालय ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में आठ कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए लोगों की पहचान रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित और नरेंद्र के रूप में की गई है। संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को, सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और केन के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। घटना के तुरंत बाद दोनों को पकड़ लिया गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली 'केन' लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया।
पुणे लोकसभा सीट पर उपचुनाव पर फैसले का स्वागत
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को पुणे लोकसभा सीट पर तत्काल उपचुनाव कराने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक प्रतिनिधित्व से वंचित नहीं छोड़ा जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पुणे के पूर्व महापौर मुरलीधर मोहोल ने कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए और इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर अमेरिका में घर पर दीये जलाकर हिंदू मनाएंगे जश्न
अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अपने घरों में पांच दीये जला कर इसका जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी हिंदू समुदाय ने इस मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें विभिन्न शहरों में कार रैलियां निकालना, भव्य उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण करना और सामुदायिक सभा आदि शामिल हैं।