ताजा खबर, 13 दिसंबर, 2022 : तवांग के नाम, संसद में संग्राम; PM ने संसद हमले के शहीदों को किया याद

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 12:05 AM IST

ताजा खबर 13 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News,Hindi Samachar Today Live Updates: क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार से जुड़ी कंपनी एफटीएक्स के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैम बैंकमैन फ्राइड को अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर सोमवार को बहामास में गिरफ्तार कर लिया गया। एफटीएक्स पिछले महीने धराशायी हो गई थी और दोनों देश फ्राइड के खिलाफ अपराधिक मामले की जांच कर रहे हैं।

ताजा खबर, 13 दिसंबर, 2022: पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि चीन के सैनिकों ने नौ दिसंबर को तवांग सेक्टर में यांग्त्से क्षेत्र में यथास्थिति बदलने का एकतरफा प्रयास किया जिसका भारत के जवानों ने दृढ़ता से जवाब दिया और उन्हें वापस लौटने के लिए बाध्य किया। इस बीच, मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा आज यानी मंगलवार को आहूत बंद का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के पुणे शहर में अधिकतर दुकानें और औद्योगिक संस्थान बंद रहे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी सेवा, बहादुरी और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा।

taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Advetisement: पिछले 8 सालों में सरकार ने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक विज्ञापनों पर खर्च किए 6399 करोड़ रूपये

End of Feed