आज की ताजा खबर, 12 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई के सायन ईस्ट में इमारत ढही, जिम्बाब्वे में झील में नौका पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 44
आज की ताजा खबर लाइव, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [मुंबई भूस्खलन], [झारखंड छात्र प्रदर्शन], [लोकसभा कार्यवाही अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: राहुल गांधी ने अमेरिका की एक अदालत द्वारा उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले को खारिज किए जाने का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारत के हितों को बेच दिया गया है। इसके अलावा मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है और छह घायल हैं। वहीं, मुंबई के कुर्ला इलाके में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य फंसे हुए हैं। इसके अलावा, मणिपुर के कांगपोकपी में हथियारबंद बदमाशों ने नगा गांव के कई घरों में आगजनी की है। पढ़ें- देश और दुनिया का हर बड़ा अपडेट
आज की ताजा खबर, 12 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मुंबई के सायन ईस्ट में इमारत ढही, जिम्बाब्वे में झील में नौका पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 44
हिरासत में मौत के 20 साल पुराने मामले में दो पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
पूर्णिया में नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत
अधिकारियों के अनुसार, चंद्राही-शंकर चौक इलाके के पांच बच्चे बुधवार दोपहर करीब दो बजे नदी में नहाने गए थे। कुछ देर बाद उनमें से दो बच्चे वापस घर लौट आए, जबकि अन्य तीन डूब गए। स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मुजफ्फरनगर में 27 साल पुराने अपहरण-हत्या मामले में दोषी को फांसी की सजा
तेलंगाना में बिजली के तारों के जाल के संपर्क में आने से वन अधिकारी की मौत
झारखंड के गढ़वा में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
सोशल मीडिया के जरिये भारतीयों से ठगी करने वाला नाइजीरियाई गिरफ्तार
विमान में AC की समस्या के कारण स्पाइसजेट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा
पश्चिमी दिल्ली में चाइनीज मांझे का बड़ा जखीरा बरामद, 1,398 रीलों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि 8 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि नांगलोई निवासी राजेश अपने साथियों के साथ खयाला के आसपास बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज/प्लास्टिक मांझा लेकर पहुंचने वाला है। यह मांझा कथित तौर पर चोरी-छिपे बेचने की तैयारी में था। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार रात करीब दो बजे पुलिस टीम खयाला इलाके में पहुंची। कुछ देर बाद खयाला-पश्चिम विहार नाले की तरफ से रघुबीर नगर की ओर आती एक सिल्वर रंग की कार दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। वाहन की तलाशी के दौरान प्लास्टिक की कई थैलियां और गत्ते के डिब्बे मिले। इनमें प्रतिबंधित मांझे की बड़ी खेप रखी हुई थी। गिनती करने पर कुल 1,398 रील बरामद हुईं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित मांझा कहां से लाया गया था और इसे दिल्ली के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
नीट प्रश्नपत्र लीक मामला: दिल्ली की अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने 13 आरोपियों के खिलाफ एजेंसी की अंतिम रिपोर्ट का संज्ञान लिया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबआई) ने हाल में ’’प्रश्नपत्र लीक और सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों’’ की सुनवाई करने वाली त्वरित अदालत के सामने अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश की थी। अदालत संभवत: बृहस्पतिवार से आरोपों पर दलीलें सुनना शुरू करेगी। एजेंसी ने कार्यवाही के दौरान अदालत से कहा कि जिन गवाहों के नाम मीडिया में छापे जा रहे हैं, उनमें से कुछ नाबालिग भी हो सकते हैं और आरोपपत्र के कुछ हिस्से लगातार अखबारों में प्रकाशित किए जा रहे हैं। अदालत ने इस मामले में गवाहों के नाम अखबारों में प्रकाशित किए जाने पर नाखुशी जताई। अदालत ने कहा, ’’यह बहुत चौंकाने वाली बात है... जो बातें अभी तक अदालत में नहीं कही गई हैं और जो अभी आरोपपत्र का हिस्सा हैं... उनका मीडिया में सार्वजनिक होना बेहद चौंकाने वाला है।’’ अदालत ने कहा कि जिम्मेदार मीडिया को ऐसी चीजों से बचना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर में 1990 के दोहरे हत्याकांड मामले में एसआईए ने 9 जगहों पर छापे मारे
ओडिशा में 17 अगस्त तक भारी बारिश के आसार
बरेली में कांवड़ियों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 24 घायल
राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और हावड़ा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्डों के परिसीमन से जुड़ा बिल आज पश्चिम बंगाल विधानसभा में पेश किया जाएगा
अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास से पहले उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर एक और मिसाइल दागी
ऐसा माना जा रहा है कि यह परीक्षण दक्षिण कोरिया और अमेरिका के प्रस्तावित संयुक्त सैन्य अभ्यास के विरोध में किया गया है जिसे उत्तर कोरिया अपने खिलाफ हमले की तैयारी के तौर पर देखता है।
दक्षिण कोरिया के ’ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय वोनसान क्षेत्र से सुबह करीब छह बजे दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल ने 700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। उसने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया की उकसावे वाली हर प्रकार की कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर उत्तर कोरिया से बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण रोकने का आग्रह किया।
परिषद ने कहा कि ’’उकसावे वाली ये कार्रवाइयां’’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण पर प्रतिबंध है लेकिन उसके नेता किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 2019 में उच्चस्तरीय कूटनीतिक प्रयास विफल होने के बाद उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु और मिसाइल हथियारों के भंडार को बढ़ाने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों और अन्य हथियारों के परीक्षण तेज कर दिए हैं।
अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में एक जहाज पर गोलाबारी की
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
’यूएस सेंट्रल कमांड’ ने बताया कि जहाज ने रुकने की चेतावनियों की अनदेखी की। इसके बाद एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर ने एम/वी वेला नोवा के इंजन कक्ष पर मिसाइलें दागीं, जिससे जहाज चलने की स्थिति में नहीं रहा।
यूएस सेंट्रल कमांड के बयान में यह नहीं बताया गया कि इस कार्रवाई में जहाज के चालक दल का कोई सदस्य हताहत हुआ या नहीं।
प्रधानमंत्री ने भारत के हितों को बेच दिया है : राहुल गांधी
गांधी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’इस मामले में जितना दिखाई दे रहा है, यह उससे कहीं अधिक है। कमजोर प्रधानमंत्री भारत के हितों को बेचने के लिए मजबूर हुए हैं। भारत इसकी भारी कीमत चुका रहा है।’’
अमेरिका की एक अदालत ने अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ प्रतिभूति धोखाधड़ी से जुड़े आपराधिक मामले को स्थायी रूप से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही यह मुकदमा बिना सुनवाई के समाप्त हो गया।
