LIVE

आज की ताजा खबर, 11 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोमनाथ पहुंचे पीएम मोदी, निकल रहा भव्य रोड शो....पीएम मोदी की अपील पर राहुल-अखिलेश हमलावर...अमेरिकी शांति प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, ट्रंप बोले- मुझे यह पसंद नहीं, कांग्रेस के केरल में CM के चेहरे पर सस्पेंस जारी

आज की ताजा खबर लाइव, 11 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [US-ईरान युद्ध], [मोदी वर्क फ्रॉम होम], [केरल कांग्रेस CM] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: आज की बड़ी खबरों में अंतरराष्ट्रीय तनाव से लेकर देश की राजनीति और आर्थिक चुनौतियों तक कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के जवाब को 'अस्वीकार्य बताते हुए साफ संकेत दिए हैं कि मध्य-पूर्व संकट अभी और गहरा सकता है। वहीं देश में ईरान युद्ध के असर की चर्चा तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने और गैर-जरूरी खर्च कम करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कोरोना काल की तरह सावधानी और संसाधनों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर दिया है।

इधर केरल की राजनीति में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस अब तक CM फेस तय नहीं कर पाई है, जिससे राज्य की सियासत में हलचल बढ़ गई है।

देश-दुनिया की हर बड़ी हलचल और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे LIVE ब्लॉग के साथ।

Nitin AroraUpdated May 11, 2026, 23:30 IST
आज की ताजा खबर, 11 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोमनाथ पहुंचे पीएम मोदी, निकल रहा भव्य रोड शो....पीएम मोदी की अपील पर राहुल-अखिलेश हमलावर...अमेरिकी शांति प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, ट्रंप बोले- मुझे यह पसंद नहीं, कांग्रेस के केरल में CM के चेहरे पर सस्पेंस जारी

आज की ताजा खबर, 11 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोमनाथ पहुंचे पीएम मोदी, निकल रहा भव्य रोड शो....पीएम मोदी की अपील पर राहुल-अखिलेश हमलावर...अमेरिकी शांति प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, ट्रंप बोले- मुझे यह पसंद नहीं, कांग्रेस के केरल में CM के चेहरे पर सस्पेंस जारी

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [US-ईरान युद्ध], [मोदी वर्क फ्रॉम होम], [केरल कांग्रेस CM] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने ईरान के जवाब को खारिज करते हुए सख्त रुख अपनाया है, जिससे मध्य-पूर्व में हालात और गंभीर होते नजर आ रहे हैं। वहीं भारत में भी इस वैश्विक संकट का असर दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन और संसाधनों का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में आर्थिक और ऊर्जा चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

दूसरी तरफ केरल की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हुआ है। चुनावी तस्वीर साफ होने के बाद भी कांग्रेस अब तक किसी एक चेहरे पर सहमति नहीं बना पाई है। मौसम, राजनीति, युद्ध और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी खबर पर हमारी LIVE कवरेज लगातार जारी है।


-ट्रंप ने ईरान के जवाब को बताया “Unacceptable”, मध्य-पूर्व तनाव और बढ़ने के संकेत
-पीएम मोदी की लोगों से अपील, ईंधन बचाएं, हालात कोविड जैसे एहतियात मांग रहे
-केरल में कांग्रेस अभी तक CM फेस तय नहीं कर पाई, सियासी सस्पेंस बरकरार
-देश-दुनिया की राजनीति, युद्ध और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी खबर पर नजर

MAY 11, 2026 23:30 IST

भारत को UNSC में स्थायी सीट मिलने का स्वीडन के पूर्व पीएम ने किया समर्थन

इटली के रोम में स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट (Carl Bildt) ने कहा कि चीन को अमेरिका के एडवांस चिप्स चाहिए, जबकि अमेरिका की नजर रेयर अर्थ संसाधनों पर है। वहीं उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करते हुए कहा कि स्वीडन लंबे समय से भारत के पक्ष में रहा है।
MAY 11, 2026 23:14 IST

मुंबई एयरपोर्ट पर 3.20 करोड़ का सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर 9 और 10 मई को कस्टम विभाग ने अलग-अलग मामलों में करीब 3.20 करोड़ रुपये का 2.3 किलो सोना जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पहले मामले में दुबई से फ्लाइट SG5023 से आए एक यात्री को APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका गया। जांच में अधिकारियों को सिगरेट के पैकेट में छिपाकर रखा गया 1.63 किलो 24 कैरेट गोल्ड डस्ट मिला। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.41 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी को कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में दुबई से फ्लाइट EK 506 से आए एक हाई-इनकम प्रोफेशनल के पास से 1.2 किलो 24 कैरेट कच्चा सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1.74 करोड़ रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अमेरिका-ईरान तनाव और दुबई में हाल की घटनाओं के कारण उसने अपनी संपत्ति को सोने में बदलकर भारत लाने की कोशिश की। कस्टम विभाग मामले की आगे जांच कर रहा है।
MAY 11, 2026 23:12 IST

दिल्ली में कल नष्ट की जाएगी सैकड़ों करोड़ की ड्रग्स

दिल्ली पुलिस कल भारी तादाद में बरामद ड्रग्स को नष्ट करेगी। अधिकारियों की देखरेख में सैंकड़ों करोड़ की ड्रग्स को नष्ट किया जाएगा।
MAY 11, 2026 22:57 IST

दिल्ली में शुरू हुई बिना रुके टोल वसूली की नई व्यवस्था

दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला क्षेत्र में अर्बन एक्सटेंशन रोड-II पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-लेस टोल सिस्टम शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पहले लोगों को टोल पर करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते थे। अब फास्टैग नंबर प्लेट पहचान तकनीक और AI की मदद से टोल अपने आप कट जाएगा। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही तेज और बिना रुकावट के हो सकेगी।
MAY 11, 2026 22:55 IST

मुंबई में पानी की किल्लत बढ़ी, BMC ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई में पानी सप्लाई करने वाली झीलों का जलस्तर काफी कम हो गया है। इसे देखते हुए बीएमसी ने सभी लोगों से पानी का जरूरत के अनुसार और सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही BMC ने 15 मई से पूरे मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू करने का फैसला लिया है।
MAY 11, 2026 21:33 IST

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार ने बांटे विभाग

पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के विभागों को तीन मंत्रियों के बीच बांट दिया है। तरुणप्रीत सौंध को पावर मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अमन अरोड़ा को इंडस्ट्री विभाग सौंपा गया है, जबकि हरजोत भैंस को लोकल बॉडी मंत्रालय दिया गया है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सरकार ने यह बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया।
MAY 11, 2026 19:35 IST

गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सरदार गौरव रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश और समाज के विकास में उनके योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

MAY 11, 2026 16:23 IST

दिल्लीवासियों से मेट्रो और बसों के ज्यादा इस्तेमाल की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए मेट्रो और डीटीसी बसों का अधिक उपयोग करें। साथ ही ईंधन बचाने के लिए कारपूलिंग अपनाने की भी सलाह दी गई है।
MAY 11, 2026 14:27 IST

इंदौर में 5 खड़ी बसों में भीषण आग

इंदौर के नवलखा इलाके में सोमवार सुबह तीन इमली के पास बस पार्किंग में खड़ी पांच बसों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चार धमाकों जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक बस में वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिससे आग भड़की और अन्य बसों तक फैल गई। घटना के समय पार्किंग में 20 से ज्यादा बसें थीं जिन्हें तुरंत हटाया गया। हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन आसपास की बस्ती में दहशत फैल गई।
MAY 11, 2026 14:24 IST

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को देखने पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी : हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खानापारा स्थित वेटरिनरी कॉलेज मैदान का दौरा किया। बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार असम में 12 मई को शपथ लेगी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
MAY 11, 2026 13:50 IST

उप्र : गर्भवती भाभी की फावड़े से काटकर की हत्या, शव के पास एक घंटे तक खड़ा रहा आरोपी

सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में रविवार रात शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पांच माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से प्रहार करके कथित तौर पर हत्या कर दी।

मृतका के परिजन ने ससुराल के सभी लोगों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्यारा खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा और किसी को भी कमरे के अंदर नहीं आने दिया। साथ ही सिलेण्डर का पाइप खोलकर आग लगाने की धमकी भी दी। बाद में उसे बमुश्किल पकड़ा गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि नानौता कस्बे में आमिर नामक व्यक्ति ने रविवार देर रात शराब के नशे में अपनी भाभी सना (24) से झगड़े के बाद उसके सिर, पेट और छाती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आमिर खून से सना फावड़ा लेकर करीब एक घंटे तक शव के पास खड़ा रहा और शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को फावड़े से हमला करने की धमकी दी, साथ ही एक हाथ में रसोई गैस सिलेंडर का पाइप लेकर आग लगाने की बात भी कही।

सिसोदिया ने बताया कि बाद में पुलिस ने मौके पर मौजूद निसार खान नामक व्यक्ति की मदद से आमिर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने, फावड़ा और अन्य सुबूत जांच के लिये एकत्र किये हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आमिर अपने भाई सलमान के गैर-बिरादरी में शादी करने से नाराज था।
MAY 11, 2026 13:49 IST

बंगाल सरकार ने बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी दी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी दे दी।

अधिकारी ने कहा कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी और 45 दिन के अंदर पूरी की जाएगी।

उन्होंने राज्य में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना और कई अन्य योजनाएं लागू करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ’’पश्चिम बंगाल सरकार ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी। प्रक्रिया आज से शुरू होकर 45 दिन के अंदर पूरी की जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने स्कूलों में नौकरी के आवेदकों की आयु सीमा में पांच साल की बढ़ोतरी के एक प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया जैसा कि चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया था।
MAY 11, 2026 11:42 IST

प्रधानमंत्री की जनता से अपील सरकार की असफलता की 'स्वीकारोक्ति' : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से कम खर्च करने और खाने के तेल की खपत कम करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर तंज करते हुए सोमवार को कहा कि यह गुजारिश सरकार की अपनी असफलता की ’स्वीकारोक्ति’ है।

यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तेलंगाना में एक रैली में आम जनता से पश्चिम एशिया में युद्ध से उपजे हालात में ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करने और सोने की खरीद तथा विदेश यात्रा को एक साल के लिए टालने जैसे कई उपाय सुझाए जाने पर तंज करते हुए ’एक्स’ पर कहा, "चुनाव ख़त्म होते ही, ’संकट’ याद आ गया! दरअसल देश के लिए ’संकट’ सिर्फ़ एक है और उसका नाम है : ’भाजपा’।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़ीं तो ’पांच ट्रिलियन डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था’ कैसे बनेगी? लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह छूट गयी है। डॉलर आसमान छू रहा है और देश का रुपया पातालोन्मुखी हो गया है।"

उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील पर कटाक्ष करते हुए कहा, "सोना न खरीदने की अपील जनता से नहीं, भाजपाइयों को अपने भ्रष्ट लोगों से करनी चाहिए क्योंकि जनता तो वैसे भी 1.5 लाख तोले का सोना नहीं खरीद पा रही है। भाजपाई ही अपनी काली कमाई का स्वर्णीकरण करने में लगे हैं। हमारी बात गलत लग रही हो तो ’लखनऊ से लेकर गोरखपुर’ तक पता कर लीजिए या ’अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी’ तक।"

यादव ने सवाल करते हुए कहा, "वैसे सारी पाबंदियां चुनाव के बाद ही क्यों याद आईं है? भाजपाइयों ने चुनाव में जो हजारों चार्टर हवाई यात्राएं कीं वो क्या पानी से उड़ रहीं थीं? वो क्या होटलों में नहीं ठहर रहे थे या सिलेंडर की फोटो लगाकर खाना बनाकर खा रहे थे? भाजपाइयों ने चुनाव में वीडियो कॉन्फ्रेंस से ही प्रचार क्यों नहीं किया? सारी पाबंदियां जनता के लिए ही हैं क्या?"

उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील की आलोचना करते हुए कहा, "ये अपील भाजपा सरकार की अपनी असफलता की स्वीकारोक्ति है। दरअसल वोट मिलते ही भाजपा का खोट सामने आ गया।"

सपा प्रमुख ने कहा कि इस तरह की अपील से तो व्यापार-कारोबार-बाज़ार में मंदी या महंगाई की आशंका की वजह से डर के साथ घबराहट, बेचैनी, निराशा फैल जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का काम अपने अकूत संसाधनों का सदुपयोग करके आपातकालीन हालातों से उबारना होता है, भय या अफ़रातफ़री फैलाना नहीं।

यादव ने कहा कि भाजपा के लोग अगर सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो अपनी नाकामी को स्वीकार करें।
MAY 11, 2026 11:39 IST

प्रधानमंत्री का 'उपदेश' नाकामी का सबूत, अब देश चलाना उनके बस की बात नहीं: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल का कम उपयोग करने आदि कुछ अपील की हैं जो उनकी नाकामी का सबूत है तथा अब देश चलाना उनके बस की बात नहीं है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें।


राहुल गांधी ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’ मोदी जी ने कल जनता से त्याग की मांग की कि सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल का कम उपयोग करो, खाद और खाने का तेल कम उपयोग करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।" उन्होंने दावा किया कि ये उपदेश नहीं बल्कि नाकामी के सबूत हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है कि क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें।" उन्होंने यह दावा भी किया कि देश चलाना अब ’’कम्प्रोमाइज्ड पीएम’’ के बस की बात नहीं।
MAY 11, 2026 10:55 IST

हाशिम बाबा–रशीद केबलवाला गैंग के 6 गुर्गे गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाशिम बाबा–रशीद केबलवाला सिंडिकेट से जुड़े 6 सक्रिय ऑपरेटिव, शूटर और गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
MAY 11, 2026 10:43 IST

अमृतसर एयरपोर्ट पर 25 किलो MDMA बरामद

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 25 किलो संदिग्ध एमडीएमए बरामद किया। यह मादक पदार्थ सॉफ्ट टॉय में छिपाकर लाया गया था। कार्रवाई एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई। तस्कर कुआलालंपुर रूट से अमृतसर पहुंचा था और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस सफलता के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
MAY 11, 2026 10:43 IST

CM जोसेफ विजय ने TN विधानसभा में शपथ ली

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, नौ अन्य मंत्रियों, एडप्पादी के. पलानीस्वामी सहित पूर्व मुख्यमंत्रियों और नए चुने गए विधायकों ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा में पद की शपथ ली।

प्रोटेम स्पीकर एम. वी. करुपैया ने पद की शपथ दिलाई।

विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए विधानसभा की कार्यवाही सुबह 9:30 बजे प्रोटेम स्पीकर के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुई।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले विधायक के तौर पर शपथ ली, और उसके बाद एन. आनंद और आधव अर्जुन सहित नौ मंत्रियों ने विधायक के तौर पर शपथ ली।
MAY 11, 2026 09:31 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की यात्रा पर रहेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर ट्रंप यह यात्रा कर रहे हैं। करीब नौ वर्षों में किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की यह पहली यात्रा है।

ट्रंप की यह यात्रा अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट और ताइवान समेत कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बढ़ते तवाव के दौरान हो रही है।

अमेरिकी प्रधान उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने रविवार को कहा कि ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे।

हांगकांग के ’साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर में केली के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी नेता बृहस्पतिवार को एक स्वागत समारोह और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों नेता शुक्रवार को फिर मुलाकात करेंगे और चाय के दौरान द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और फिर दोपहर के भोजन के दौरान भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका इस साल के अंत में चीनी नेता की यात्रा की मेजबानी करने की योजना बना रहा है।
MAY 11, 2026 09:30 IST

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा जेल से रिहा

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामले में आठ महीने की जेल की सजा काटने के बाद सोमवार को रिहा कर दिया गया। शिनावात्रा को इस मामले में एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

शिनावात्रा (76) की रिहाई के अवसर पर उनके करीब 300 समर्थक और राजनीतिक सहयोगी ’क्लोंग प्रेम केंद्रीय कारागार’ के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान उनकी बेटी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे।

सफेद पोलो शर्ट और नीली पैंट पहने जेल से बाहर निकले थाकसिन को उनके परिजनों ने गले लगाया। इस दौरान उनके समर्थकों ने ’हम थाकसिन से प्यार करते हैं’ के नारे लगाए और उन्हें लाल गुलाब भेंट किए। थाकसिन ने मुस्कुराकर समर्थकों का अभिवादन किया, लेकिन मीडिया से बिना बात किए वहां से रवाना हो गए।

थाकसिन उद्योगपति थे, जिन्होंने 1998 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी की स्थापना की और उन्होंने 2001 से लेकर 2006 में सैन्य तख्तापलट तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
MAY 11, 2026 09:30 IST

फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के आरोप में गोवा हवाई अड्डे पर अफगान नागरिक गिरफ्तार

खुद को भारतीय नागरिक बताकर फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा करने के आरोप में एक अफगान नागरिक को गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान दिवराज हिरो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अफगानिस्तान के कंधार का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। उसे रविवार तड़के हवाई अड्डे की अप्रवासन जांच चौकी पर यात्रा दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के बाद पकड़ा गया।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी हाल ही में रूस से बहरीन होते हुए गोवा पहुंचा था। उसके पास से "अनिल शुक्ला" के नाम से धोखाधड़ी से बनवाया गया भारतीय पासपोर्ट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसे दिल्ली का निवासी दिखाया गया था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने इससे पहले "सुरेश आहूजा" बनकर एक अन्य भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी के पास एक अफगान पासपोर्ट भी मिला है और वह 2009 से कई बार भारत आ-जा चुका है। जांच में पता चला कि उसने भारत के बाहर अपना अफगान पासपोर्ट नवीनीकृत कराया था और दो जनवरी, 2016 को फिर से भारत में प्रवेश किया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ डाबोलिम हवाई अड्डा पुलिस थाने में जालसाजी, धोखाधड़ी और पहचान छिपाकर किसी अन्य के नाम पर यात्रा करने (प्रतिरूपण) से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।