LIVE
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 11 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 11 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
MAY 11, 2023 23:22 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता को हराया
आईपीएल के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर कोलकाता को 9 विकेट से आसानी से हरा दिया।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 21:40 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: तिहाड़ जेल के 99 अधिकारियों का हुआ तबादला
तिहाड़ जेल के 90 से अधिक अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि ये फेरबदल तिहाड़ जेल में हुई गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद किया गया है। हालांकि इससे पहले यहां पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य प्रिंस तेवतिया को भी मौत के घाट उतार दिया गया था।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 19:09 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: इमरान की गिरफ्तारी को SC ने बताया अमान्य
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को अमान्य घोषित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने बयान देते हुए कहा कि पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी गलत है और इसे रद्द करने का ऐलान कर दिया।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 18:32 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: केजरीवाल ने एक अधिकारी का किया ट्रांंसफर
अधिकारियों के ट्रांसफर-तैनाती पर नियंत्रण देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ घंटों बाद सीएम अरविंद केजरीवाल एक्शन में आ गए हैं। अदालत का फैसला आते ही दिल्ली सरकार ने सेवा सचिव आशीष मोरे को हटा दिया।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 17:24 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: इमरान की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान SC सख्त
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देश के भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक घंटे के भीतर पेश करने का आदेश दिया।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 16:28 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: इटली के मिलान में बड़ा धमाका
इटली में बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां के मिलान में एक बड़ा विस्फोट हुआ है। SkyTG24 न्यूज के मुताबिक, उत्तरी इटली में मिलान में शहर के बीचोंबीच यह धमाका हुआ है, जिसके बाद कई वाहनों में आग लग गई है।...पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 15:40 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: उद्धव से मिले नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव भी थे। उद्धव से मुलाकात के बाद नीतीश ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियां एक साथ आएं। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना है। आज वह एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मिलेंगे।... पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 14:58 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: फडणवीस का पलटवार
उद्धव ने मांगा शिंदे-देवेंद्र से इस्तीफा, फडणवीस का पलटवार- तब ये नैतिकता किस डब्बे में बंद की थी? पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 12:47 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: शिंदे को राहत
उद्धव ठाकरे-एकनाथ शिंदे विवाद पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, बड़ी बेंच को सौंपा गया मामला पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 12:41 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: दिल्ली सरकार ही बॉस
:सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था के लिए राज्यों के पास समुचित अधिकार होने चाहिए। सीफ जस्टिस की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि दिल्ली प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण राज्य सरकार का ही होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 08:57 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: अजमेर से जनसंघर्ष पदयात्रा
पदयात्रा पर सचिन पायलट, क्या अशोक गहलोत को चुनौती देने में होंगे कामयाब पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 08:03 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: सेना बनाम सेना पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
उद्धव से बगावत के बाद एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। उसके बाद से उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच विवाद चल रहा है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। अगर फैसला शिंदे के खिलाफ जाता है तो उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 07:41 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: पाकिस्तान में हालात खराब
इमरान समर्थकों का उत्पात Act of Terrorism,पीएम शहबाज शरीफ बोले, नफरत ना फैलाएं पढ़ें पूरी खबर
MAY 11, 2023 06:32 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: पवार से मिलेंगे नीतीश- तेजस्वी
विपक्षी दलों की एका बनाने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम शरद पवार से मुलाकात करने वाले हैं।
MAY 11, 2023 06:31 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: इमरान समर्थकों का उत्पात
पाकिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक उत्तेजित हैं। बताया जा रहा है कि इमरान खान के समर्थकों नें पीएम शहबाज शरीफ के घर पर भी हमला किया है।
MAY 11, 2023 06:29 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: पदयात्रा पर सचिन पायलट
सचिन पायलट आज अजमेर से 'जन संघर्ष पदयात्रा' का आगाज करने वाले हैं। बता दें कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वो अप्रैल में एक दिन का धरना भी दे चुके हैं।
MAY 11, 2023 06:28 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: अमृतसर में बीती रात धमाका
श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल के सामने बनी यात्री सराय श्री गुरु रामदास जी निवास की बिल्डिंग के पीछे देर रात धमाका हुआ है, जिक्रयोग है की शनिवार की रात को पहला धमाका हेरिटेज स्ट्रीट पर हुआ था और उसी जगह दूसरा धमाका सोमवार की सुबह होने के बाद बुधवार देर रात बारह बजे तीसरा धमाका होने के बाद पुलिस की भी परेशानी बढ़ गई है क्योंकि पहले दो धमाकों की जांच NIA और NSG के द्वारा किए जाने के बाद भी कोई आरोपी गिरफ्तार नही हो पाया है।
MAY 11, 2023 06:27 IST
आज की ताजा खबर 11 मई 2023 LIVE: यूपी निकाय चुनाव का दूसरा चरण
सात नगर निगमों-मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कानपुर नगर एवं अयोध्या में महापौर एवं पार्षदों के निर्वाचन हेतु 6111 मतदान स्थल एवं 1798 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. 39,69,294 पुरुष एवं 34,57,512 महिला मतदाता अपना वोट देंगे। 95 नगर पालिका परिषदों में 8198 मतदान स्थल तथा 2537 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। 268 नगर पंचायतों एवं 3495 नगर पंचायत वार्डों के लिए 5309 मतदान स्थल एवं 2043 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
