
हिंदी समाचार, 10 मई 2024: तिहाड़ जेल से रिहा हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली NCR में तेज आंधी
हिंदी न्यूज़ 10 मई 2024 और बड़ी खबरें: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की अनुमति देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, 'पूरे दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम) के आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी/तूफान के साथ बारिश (बाद में बारिश) और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। , छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद।' आगे पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरों के अपडेट्स सबसे पहले...