आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 10 जुलाई : भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली-एनसीआर की धरती, गुजरात के गंभीरा ब्रिज हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा,अब तक 15 शव बरामद
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 10 जुलाई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 10 जुलाई (गुरूवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 10 जुलाई : भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली-एनसीआर की धरती, गुजरात के गंभीरा ब्रिज हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा,अब तक 15 शव बरामद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देशों पर नए टैरिफ की घोषणाएं कर रहे हैं। सात जुलाई की समय सीमा खत्म होने के बाद कई देशों के ऊपर उन्होंने टैरिफ की दर काफी ज्यादा कर दी है। बुधवार को उन्होंने ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। इसके अलावा अल्जीरिया, ब्रुनेई, ईराक, लीबिया, मोलदोवा, फिलिपींस और श्रीलंका पर उन्होंने टैरिफ लगाया है। टैरिफ की यह नई दर ब्राजील सहित इन सभी देशों पर एक अगस्त से लागू होगी वहीं विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे से संबंधित अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट इस सप्ताह सार्वजनिक करेगा। ब्यूरो के अधिकारियों ने संसद की एक स्थायी समिति को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अभी रिपोर्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है और जांच फिलहाल जारी है उधर दिल्ली में भारी बारिश से कई जगहों पर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति रही। कई घंटों से जारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
