LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार,10 जुलाई 2024: 'झूठी और गढ़ी हुई कहानी' में मुझे फंसाया' बोले केजरीवाल, मुंबई वर्ली BMW एक्सीडेंट आरोपी मिहिर शाह 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में

Shashank Shekhar MishraUpdated Jul 10, 2024, 18:21 IST
ताजा खबर, हिंदी समाचार,10 जुलाई 2024: 'झूठी और गढ़ी हुई कहानी' में मुझे फंसाया' बोले केजरीवाल, मुंबई वर्ली BMW एक्सीडेंट आरोपी मिहिर शाह 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में

ताजा खबर, हिंदी समाचार,10 जुलाई 2024: 'झूठी और गढ़ी हुई कहानी' में मुझे फंसाया' बोले केजरीवाल, मुंबई वर्ली BMW एक्सीडेंट आरोपी मिहिर शाह 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में

आजा खबर (Taza Khabar),हिंदी न्यूज़ 10 जुलाई 2024 और बड़ी खबरें: 10 जुलाई को 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर वोट डाले गए, नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे वहीं ईडी की दलील का विरोध करते हुए केजरीवाल के वकील ने अदालत से बुधवार को ही याचिका पर सुनवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी मामले की सुनवाई को लटकाना चाहती है। ईडी ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है उधर मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को BMW हिट-एंड-रन मामले में आरोपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के नेता के बेटे मिहिर शाह को 16 जुलाई तक सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने 9 जुलाई को करीब 72 घंटे की राज्यव्यापी तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...

JUL 10, 2024 18:18 IST

मुंबई वर्ली बीएमडब्लू एक्सीडेंट आरोपी मिहिर शाह 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

BMW हिट-एंड-रन मामले में आरोपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के नेता के बेटे मिहिर शाह को 16 जुलाई तक सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने 9 जुलाई को करीब 72 घंटे की राज्यव्यापी तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था, पढें पूरी खबर
JUL 10, 2024 18:17 IST

गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध-हाई कोर्ट से बोले केजरीवाल

डी की दलील का विरोध करते हुए केजरीवाल के वकील ने अदालत से बुधवार को ही याचिका पर सुनवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी मामले की सुनवाई को लटकाना चाहती है। ईडी ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2024 13:16 IST

तलाक के बाद मुस्लिम महिलाएं पति से मांग सकती हैं गुजारा भत्ता-SC

महिलाओं के गुजारा भत्ता पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 125 के तहत मुस्लिम महिलाएं भी गुजारा भत्ता पाने की हकदार हैं और तलाक के बाद भी वह पति से इसकी मांग कर सकती हैं। दरअसल, एक व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी को गुजारा भत्ता देने के निर्देश को चुनौती देते हुए सर्वोच्च अदालत में अर्जी दायर की थी। इस अर्जी को खारिज करते जस्टिस बीवी नागरत्ना एवं जस्टिस ए जॉर्ज मसीह की पीठ ने अपना फैसला सुनाया।
JUL 10, 2024 11:25 IST

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत

सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को बड़ी राहत देते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ दाखिल पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका को सुनवाई योग्य माना है। जस्टिस बी. आर. गवई, जस्टिस और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने ये सुनाया फैसला है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 10, 2024 10:38 IST

गोवा सुरंग में पानी भरने के बाद कोंकण रेलवे मार्ग पर कई ट्रेन रद्द

गोवा के पेरनेम में एक सुरंग के अंदर पानी भर जाने के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर यातायात बुधवार को सुबह एक बार फिर बाधित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरंग में पानी भरने के कारण कुछ ट्रेन रद्द करनी पड़ीं और कुछ के मार्ग में बदलाव करना पड़ा। कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन (केआरसीएल) के उप-महाप्रबंधक बबन घाटगे ने कहा, “मदुरे-पेरनेम खंड के बीच पेरनेम सुरंग में पानी भरने के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर मंगलवार दोपहर 2.35 बजे से ही रेल यातायात प्रभावित है।”
JUL 10, 2024 09:55 IST

केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत का निधन

केदारनाथ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार देर रात यहां के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रावत पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रावत ने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर केदारनाथ सीट से चुनाव जीतकर पहली बार उत्तराखंड विधानसभा में जगह बनाई थी। हालांकि, 2017 में रावत चुनाव हार गई थीं, लेकिन 2022 में वह भाजपा के टिकट पर एक बार फिर केदारनाथ से विधायक निर्वाचित हुईं। रावत कांग्रेस के उन 10 विधायकों में शामिल थीं, जिन्होंने 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत कर दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।
JUL 10, 2024 09:05 IST

जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट मंत्रिमंडल के सामने रखेंगे : सिद्धरमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट राज्य मंत्रिमंडल के सामने रखी जाएगी। सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट इस साल फरवरी में राज्य सरकार को सौंपी गई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे सार्वजनिक नहीं किया गया। सिद्धरमैया ने मंगलवार को बेंगलुरु में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “मैंने अभी तक रिपोर्ट नहीं देखी है। इसे मंत्रिमंडल के सामने रखना होगा, जो हम करेंगे।
JUL 10, 2024 08:02 IST

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से भिड़ी बस, 18 लोगों की मौत; 20 घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के 5:30 बजे बड़ा हादसा हुआ। स्लीपर बस आगे चल रहे दूध टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे समेत 18 लोगों की मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल हो गए। चीख पुकार के बीच यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया।
JUL 10, 2024 07:36 IST

राजस्थान में आज पेश होगा पूर्ण बजट

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की भजनलाल शर्मा की सरकार आज राज्य का पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी बुधवार 10 जुलाई को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगी। आने वाले दिनों में राजस्थान में उपचुनाव होने हैं, ऐसे में बजट के लोक लुभावना होने की संभावना है। वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट में हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। दीया कुमारी पहले ही कह चुकी हैं कि सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है और इस बजट में हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं है।
JUL 10, 2024 05:49 IST

जम्मू-कश्मीर : पुंछ के मदरसे में करंट लगने से लड़की की मौत, 11 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार रात एक मदरसे में करंट लगने से एक लड़की की मौत हो गई और 11 अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मदरसे में पढ़ने वाली लड़कियां परिसर में खेल रही थीं, तभी वे एक लोहे की ग्रिल में फैले करंट की चपेट में आ गईं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निपुण खजूरिया ने कहा कि 12 लड़कियों को तुरंत पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया।
JUL 10, 2024 05:46 IST

स्कूल नौकरी घोटाला : सीबीआई ने ओएमआर शीट के लिए तलाशी अभियान चलाया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने स्कूल भर्ती घोटाले में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मंगलवार को यहां एक निजी कंपनी के कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की एक टीम ने कंप्यूटर और साइबर विशेषज्ञों के साथ शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित कार्यालय पर छापा मारा और 2014 के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में इस्तेमाल की गई ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) शीट की तलाश की।
JUL 10, 2024 05:45 IST

पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा, चांसलर कार्ल नेहमर, आपसे मिलकर खुशी हुई

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, जिसके जवाब में पीएम मोदी उनका आभार जताते हुए कहा कि चांसलर कार्ल नेहमर आपसे मिलकर खुशी हुई, पीएम मोदी ने कहा भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती आने वाले समय में और भी मजबूत होगी।
JUL 10, 2024 05:48 IST

बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

आज 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होगा। वोटिंग के बाद नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे।
JUL 10, 2024 05:43 IST

पूर्व IAS मनीष वर्मा हुए JDU में शामिल

पूर्व IAS मनीष वर्मा नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए हैं। वो नीतीश कुमार के करीबी बताए जाते हैं। जिसके चलते उम्मीद है कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।