LIVE

आज की ताजा खबर Live 10 जनवरी-2025 हिंदी न्यूज़: संभल शाही जामा मस्जिद कुआं विवाद मामले में अदालत का बड़ा फैसला, मथुरा मंदिर-मस्जिद विवाद पर भी आई अहम टिप्पणी; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर लाइव 10 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पंजाब के अमृतसर जिले में गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर बृहस्पतिवार शाम तेज धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि रात करीब आठ बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने किसी भी विस्फोट से इनकार करते हुए कहा कि यह आवाज कार के ‘रेडिएटर’ के फटने की थी। वहीं महाकुम्भ नगर, नौ जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज दौरे के पहले दिन साधु संतों के साथ रात्रि भोज किया और उन्हें उपहार भी भेंट किया। इस रात्रि भोज में सभी अखाड़ों, खाकचौक, दंडीबाड़ा और आचार्यबाड़ा के संत उपस्थित रहे। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रयागराज मेला प्राधिकरण स्थित रेडियो ट्रेनिंग हॉल में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित इस रात्रि भोज कार्यक्रम में जूना, निरंजनी, उदासीन बड़ा, निर्मल, तीनों वैष्णव अखाड़े (निर्मोही, दिगंबर, निर्वाणी), अग्नि, आवाहन, अटल एवं आनंद अखाड़े के संत शामिल रहे। साथ ही खाकचौक से संतोष दास (सतुआ बाबा) भी इस दौरान उपस्थित रहे। इसके अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कहा कि वाम दलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में छह सीट पर चुनाव लड़ने और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ने वाले ‘सबसे मजबूत उम्मीदवारों’ का समर्थन करने का फैसला किया है।

आयुष सिन्हाUpdated Jan 10, 2025, 14:45 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर Live 10 जनवरी-2025 हिंदी न्यूज़: संभल शाही जामा मस्जिद कुआं विवाद मामले में अदालत का बड़ा फैसला, मथुरा मंदिर-मस्जिद विवाद पर भी आई अहम टिप्पणी; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर Live 10 जनवरी-2025 हिंदी न्यूज़: संभल शाही जामा मस्जिद कुआं विवाद मामले में अदालत का बड़ा फैसला, मथुरा मंदिर-मस्जिद विवाद पर भी आई अहम टिप्पणी; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर लाइव 10 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उच्चतम न्यायालय ने संभल में स्थित जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति की याचिका पर शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया और मस्जिद के प्रवेश द्वार के निकट मौजूद एक निजी कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने अदालत की अनुमति के बिना कुएं के संबंध में कोई कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया और प्राधिकारियों को दो सप्ताह में स्थिति रिपोर्ट देने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित सभी मुकदमों को एकीकृत या एक साथ सुनने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने में अनिच्छा व्यक्त की है। वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक दंपति समेत 13 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से पांच नक्सलियों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम भी था। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते दृश्यता शून्य हो गई। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर जिले में गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर बृहस्पतिवार शाम तेज धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि रात करीब आठ बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने किसी भी विस्फोट से इनकार करते हुए कहा कि यह आवाज कार के ‘रेडिएटर’ के फटने की थी। वहीं महाकुम्भ नगर, नौ जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को प्रयागराज दौरे के पहले दिन साधु संतों के साथ रात्रि भोज किया और उन्हें उपहार भी भेंट किया। इस रात्रि भोज में सभी अखाड़ों, खाकचौक, दंडीबाड़ा और आचार्यबाड़ा के संत उपस्थित रहे। इसके अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने कहा कि वाम दलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में छह सीट पर चुनाव लड़ने और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ने वाले ‘सबसे मजबूत उम्मीदवारों’ का समर्थन करने का फैसला किया है।

आज की अहम और बड़ी खबरें पढ़ें लाइव

  • दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य हो गई
  • छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दंपति समेत 13 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या
  • कचरा बीनने वालों से संबंधित जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की
  • मुख्यमंत्री योगी ने सभी अखाड़ों के संतों के साथ रात्रिभोज किया
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव में वाम दल छह सीट पर चुनाव लड़ेंगे
  • डल्लेवाल ने राजनीतिक दलों से MSP की कानूनी गारंटी के लिए की ये मांग
  • पंजाब के अमृतसर पुलिस चौकी के बाहर तेज धमाका हुआ

JAN 10, 2025 14:45 IST

CM योगी ने महाकुंभ के लिए 100 बसों को दिखाई हरी झंडी

JAN 10, 2025 14:44 IST

मुकेश अंबानी से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

JAN 10, 2025 14:43 IST

कानून व्यवस्था पर CM सैनी ने की समीक्षा बैठक

JAN 10, 2025 14:34 IST

जितना काम 'आप' ने किया, उतना किसी ने नहीं : अरविंद केजरीवाल

यूपी-बिहार के लोगों का फर्जी वोट बनवाकर दिल्ली विधानसभा में जुड़वाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली में भाजपा का विरोध-प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भी भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते दिखे। भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि यूपी-बिहार और पूर्वांचलियों के लिए जितना काम हमने किया, उतना किसी ने नहीं किया है।
JAN 10, 2025 14:34 IST

2025 में शनिवार को पेश होगा आम बजट, खुला रहेगा शेयर बाजार?

आम बजट 2025 पेश होने में एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। बजट देश का सबसे बड़ा फाइनेंशियल इवेंट होता है। इसमें कई योजना, नीतियों और टैक्स को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं, जिसका असर देश के आम से लेकर खास आदमी तक होता है। इसकी तैयारी के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विभिन्न इंडस्ट्री लीडर्स और पक्षकारों के साथ बातचीत भी कर रही हैं, जिससे देश की विकास दर को आगे बढ़ाने वाला बजट पेश किया जा सके। बीते कई वर्षों से आम बजट को एक फरवरी को पेश किया जा रहा है। इस कारण उम्मीद है कि इस बार भी वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे बजट पेश कर सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सीतारमण द्वारा अब तक छह पूर्ण बजट और दो अंतरिम बजट पेश किए जा चुके हैं। इस बार वह आठवां पूर्ण बजट पेश करेंगी।
JAN 10, 2025 14:33 IST

डोनाल्ड ट्रंप को आज सुनाई जाएगी सजा, सुप्रीम कोर्ट का राहत देने से इनकार

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रवार को एक पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप रहने के लिए मजबूर करने के अपराध में सजा सुनाई जाएगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ट्रम्प की ओर से कार्यवाही को रोकने के अनुरोध को खारिज कर दिया गया। इसी के साथ मैनहट्टन में न्यूयॉर्क राज्य की अदालत में शुक्रवार सुबह (स्थायनी समय) सजा सुनाने का रास्ता खुल गया। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्हें सजा सुनाया जाना एक ऐसा आश्चर्यजनक विरोधाभास पैदा करेगा जिसका गवाह अमेरिका पहले नहीं बना है। कुछ ही दिनों में राष्ट्रपति पद की विशाल शक्तियां और देश के कानूनों और संविधान का अंतिम संरक्षक बनने वाले हैं लेकिन वह खुद मामले में सजा पा चुके होंगे। बता दें डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं। ट्रंप एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति (वर्तमान या पूर्व) हैं जिन्हें किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है।
JAN 10, 2025 14:31 IST

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रमुख का इस्तीफा स्वीकार किया

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने शुक्रवार को राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के प्रमुख पार्क जोंग-जून का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। जोंग से पुलिस इस बारे में पूछताछ कर रही है कि महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को पिछले सप्ताह हिरासत में लेने के सुरक्षा अधिकारियों के प्रयासों को उनके सुरक्षा बलों क्यों रोका। कार्यवाहक राष्ट्रपति एवं उप प्रधानमंत्री चोई सांग-मोक ने भी यून को हिरासत में लेने के प्रयासों को लेकर कानून प्रवर्तन अधिकारियों और राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के बीच झड़पों पर खेद जताया और इस संबंध में स्वतंत्र जांच शुरू करने के लिए सांसदों से एक समझौते पर पहुंचने का आह्वान किया।
इस तरह के मामलों में उच्च पदस्थ अधिकारियों की जांच करने वाला भ्रष्टाचार जांच कार्यालय और पुलिस यून को हिरासत में लेने के दूसरे प्रयास की योजना बना रहे हैं।
JAN 10, 2025 14:30 IST

केरल: कांग्रेस नेता की आत्महत्या के मामले में विधायक की गिरफ्तारी पर 15 जनवरी तक रोक

केरल की एक अदालत ने पुलिस को वायनाड जिले में कांग्रेस के पदाधिकारी एन.एम. विजयन और उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पार्टी के दो नेताओं आई. सी. बालाकृष्णन व एन.डी. अप्पाचन को 15 जनवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का शुक्रवार को निर्देश दिया। कांग्रेस विधायक बालाकृष्णन के वकील ने एक टीवी चैनल को बताया कि अदालत ने मौखिक रूप से पुलिस को बालाकृष्णन को 15 जनवरी तक गिरफ्तार नहीं करने को कहा है और केस डायरी मांगी है। यह मौखिक निर्देश विधायक की अग्रिम जमानत याचिका पर दिया गया है। वकील ने कहा कि यह आदेश अप्पाचन पर भी लागू होगा, जिन्होंने अग्रिम जमानत के लिए अलग से याचिका दायर की है। वकील ने यह भी कहा कि इन याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई 15 जनवरी को होगी।
JAN 10, 2025 14:30 IST

कोलकाता, बिहार पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण इकाई का पर्दाफाश किया

कोलकाता और बिहार पुलिस बल ने एक संयुक्त अभियान के तहत बिहार के मधुबनी जिले में दो अवैध हथियार निर्माण इकाइयों का भंडाफोड़ किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। इस छापेमारी के संबंध में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खुटौना थाना क्षेत्र में एक दुकान पर बृहस्पतिवार रात को संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान शुरू में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान इस्तेयाक आलम (38), इफ्तेकार आलम (35) और राजकुमार चौधरी (30) के रूप में हुई है। कोलकाता पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि खुटौना बाजार में ‘ऑटो पार्ट्स’ बेचने वाली दुकान की आड़ में उसके अंदर हथियार बनाने की फैक्टरी चलायी जा रही थी।
JAN 10, 2025 14:29 IST

पीसीबी ने चैम्पियंस ट्रॉफी देश के बाहर होने की अटकलों को खारिज किया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन अटकलों को खारिज किया है कि तीन स्टेडियमों में मरम्मत कार्य में विलंब के कारण 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी दूसरे देश में आयोजित की जायेगी । पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम और कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में होने हैं जबकि भारत के मैच दुबई में होंगे । पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि आईसीसी दल की मौजूदगी इसकी पुष्टि करती है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही खेला जायेगा । उन्होंने कहा ,‘‘ बोर्ड ने करीब 12 अरब रूपये स्टेडियमों के नवीनीकरण पर खर्च किये हैं ।हमने स्टेडियम में चल रहे काम के बारे में पहले बयान इसलिये जारी किया क्योंकि मीडिया तथ्यों की जांच किये बिना अफवाह फैला रहा था ।’’
JAN 10, 2025 13:43 IST

लाल सागर में टैंकर से तेल रिसाव का खतरा टला

लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमले के बाद आग पकड़ने वाले तेल टैंकर से बड़े पैमाने पर रिसाव होने का खतरा टल गया है। एक सुरक्षा कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोनियन नामक एक जहाज जलमार्ग में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 10 लाख बैरल कच्चा तेल भरा हुआ था। इस पर यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमला कर दिया था और बाद में विस्फोटकों से नष्ट कर दिया था। बचावकर्मियों को जहाज को खींचने, आग बुझाने और शेष कच्चे तेल को बाहर निकालने में महीनों लग गए। हूतियों ने 21 अगस्त को यूनानी ध्वज वाले सोनियन टैंकर पर छोटे हथियारों, ‘प्रोजेक्टाइल’ और एक ड्रोन बोट से हमला किया था। ऑपरेशन ‘एस्पाइड्स’ के तहत काम कर रहे एक फ्रांसीसी विध्वंसक जहाज ने सोनियन के चालक दल के 25 फिलिपिनी और रूसी सदस्यों के साथ-साथ चार निजी सुरक्षा कर्मियों को बचा लिया और उन्हें निकटवर्ती जिबूती ले गया। बाद में हूतियों ने एक वीडियो जारी किया जिसमें दिखाया गया कि उन्होंने सोनियन जहाज पर विस्फोटक लगाकर उसे आग के हवाले कर दिया था। हूती विद्रोही पहले भी ऐसा कर चुके हैं।
JAN 10, 2025 13:38 IST

न्यायालय ने संभल शाही जामा मस्जिद कुआं विवाद मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया

उच्चतम न्यायालय ने संभल में स्थित जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति की याचिका पर शुक्रवार को एक नोटिस जारी किया और मस्जिद के प्रवेश द्वार के निकट मौजूद एक निजी कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने अदालत की अनुमति के बिना कुएं के संबंध में कोई कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया और प्राधिकारियों को दो सप्ताह में स्थिति रिपोर्ट देने को कहा। शाही जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति ने अपनी याचिका में संभल सीनियर डिवीजन दीवानी न्यायाधीश के 19 नवंबर, 2024 के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए ‘एडवोकेट कमिश्नर’ की नियुक्ति की अनुमति दी गई थी। दलील दी गई कि सर्वेक्षण के कारण हिंसा और जान-माल की हानि हुई, जिसके कारण शीर्ष अदालत को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। प्रबंधन समिति का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने कुएं के ऐतिहासिक महत्व पर जोर देते हुए कहा, "अनादि काल से इस कुएं से पानी निकाला जाता रहा है।" अहमदी ने एक नोटिस पर चिंता जताई जिसमें इस स्थल को "हरि मंदिर" बताया गया है तथा वहां धार्मिक गतिविधियां शुरू करने की योजना बनाई गई है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, "ऐसी किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। कृपया स्थिति रिपोर्ट दाखिल करें।" पीठ ने कहा कि कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखी जानी चाहिए और इससे संबंधित कोई भी नोटिस प्रभावी नहीं होगा।
JAN 10, 2025 13:37 IST

हैदराबाद में विनिर्माण केंद्र को बढ़ावा देने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार हैदराबाद में बाहरी रिंग रोड और प्रस्तावित क्षेत्रीय रिंग रोड के बीच बड़े पैमाने पर विनिर्माण को बढ़ावा देने और शहर को विनिर्माण में दुनिया के लिए ‘‘चीन प्लस विकल्प’’ के रूप में उभरने की योजना बना रही है। रेड्डी ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि राज्य सरकार ने यहां ‘फ्यूचर सिटी’ बनाने का निर्णय लिया है, जो न्यूयॉर्क, लंदन, सियोल और दुबई जैसे दुनिया के शीर्ष शहरों को टक्कर उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत में सबसे बड़ा शहर बनाना चाहते हैं। इसमें केवल सेवा क्षेत्र होगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘फ्यूचर सिटी’ का लक्ष्य प्रदूषण मुक्त शुद्ध शून्य शहर बनना है। सरकार अब हैदराबाद में 3,200 सरकारी बसों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन चला रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर पंजीकरण और सड़क संबंधी कर हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार 360 किलोमीटर लंबे हिस्से पर क्षेत्रीय रिंग रोड (आरआरआर) और आरआरआर के चारों ओर क्षेत्रीय रिंग रेल की योजना बना रही है। मौजूदा आउटर रिंग रोड (ओआरआर) और आरआरआर को जोड़ने वाली ‘रेडियल’ सड़कें भी बनाई जा रही हैं। चीन से परे विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने वाली ‘चीन प्लस वन रणनीति’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हैदराबाद को चीन का विकल्प बनाना है।
JAN 10, 2025 13:30 IST

पंजाब, हरियाणा में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटी, सर्दी का सितम भी जारी

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी घट गई। दोनों राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। पंजाब का फाजिल्का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता शून्य रही। लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार और करनाल में भी कोहरा छाया रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में यह 5.4 डिग्री, पठानकोट में 4.2 डिग्री, बठिंडा, में 5.4 डिग्री और फरीदकोट तथा गुरदासपुर जिलों में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री, हिसार में चार डिग्री, करनाल तथा सिरसा में पांच डिग्री और रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 10, 2025 13:29 IST

‘फर्जी' मतदाता पंजीकरण को लेकर भाजपा ने केजरीवाल के आवास के पास किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘फर्जी’’ मतदाता पंजीकरण के लिए मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार के मतदाताओं के पंजीकरण के दावे के संबंध में अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाते देखा गया, जिनमें से कुछ ने केजरीवाल के आवास के पास सुरक्षा अवरोधक तोड़ने का प्रयास भी किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा अवरोधक तोड़ने से रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर विधानसभा चुनाव से पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र नयी दिल्ली में उत्तर प्रदेश और बिहार से ‘‘फर्जी’’ मतदाताओं को पंजीकृत करके मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया। निर्वाचन आयोग को दी गई औपचारिक शिकायत में केजरीवाल ने 15 दिसंबर से आठ जनवरी के बीच 13,000 नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए आवेदन किए जाने पर चिंता जताई। शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि फर्जी मतदाता पंजीकरण के लिए इनमें से कई मतदाताओं को उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य पड़ोसी राज्यों से लाया गया है। यह हेरफेर चुनाव प्रक्रिया को कमजोर करता है।’’ केजरीवाल की टिप्पणी पर भाजपा ने तुरंत प्रतिक्रिया की और पार्टी नेताओं ने उनकी टिप्पणी की निंदा की। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होने हैं। आठ फरवरी को मतगणना होगी।
JAN 10, 2025 13:28 IST

पंजाब सरकार ने कृषि विपणन पर केंद्र की मसौदा नीति खारिज की

पंजाब सरकार ने कृषि विपणन पर केंद्र की मसौदा नीति को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया है और कहा है कि यह किसानों के एक साल के लंबे विरोध के बाद 2021 में निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के ‘‘विवादास्पद’’ प्रावधानों को वापस लाने का एक प्रयास है। राज्य सरकार ने कहा कि चूंकि कृषि विपणन राज्य का विषय है, इसलिए केंद्र सरकार को ऐसी कोई नीति नहीं बनानी चाहिए तथा उसे यह राज्य के विवेक पर छोड़ना चाहिए कि वह अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इस मामले में उपयुक्त नीतियां तैयार करे। केंद्र ने पिछले वर्ष कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति मसौदा राज्य सरकार के साथ साझा किया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व में कहा था कि केंद्र सरकार निरस्त किए जा चुके कृषि कानूनों को ‘‘वापस लाने’’ की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार ने मसौदा नीति को 2020 में पारित तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को फिर से लागू करने का प्रयास करार दिया था। किसानों के एक साल के लंबे विरोध के बाद केंद्र को कृषि कानूनों को निरस्त करना पड़ा था। पंजाब के किसानों ने पहले ही मसौदा नीति को खारिज कर दिया है और संयुक्त किसान मोर्चा, एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने इसके खिलाफ जोरदार आवाज उठाई है। उप कृषि विपणन सलाहकार और मसौदा समिति के संयोजक एस के सिंह को भेजे पत्र में पंजाब के विशेष सचिव (कृषि) ने बताया कि मसौदा नीति में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान की खरीद के मुद्दे पर कोई बात ही नहीं की गई है जबकि यह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। राज्य सरकार ने आरोप लगाया कि मसौदा नीति में निजी बाजारों को बढ़ावा देने पर बेहद जोर है।
JAN 10, 2025 13:27 IST

केजरीवाल ने आरडब्ल्यूए को सुरक्षा गार्ड रखने के लिए वित्तीय सहायता देने का वादा किया

आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक चुनावी वादे में कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी के सत्ता में लौटने पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को निजी सुरक्षा गार्ड रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वित्तीय सहायता की राशि और नियुक्त किए जाने वाले गार्ड की संख्या के बारे में दिशानिर्देश बाद में तय किए जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने दिल्ली के निवासियों की भलाई की परवाह नहीं की और इसी कारण वे 27 वर्ष से सत्ता से दूर हैं। उन्होंने कहा कि आप को दिल्ली के लोगों की चिंता है और इसीलिए उन्होंने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की है ताकि लोग निजी सुरक्षा गार्ड की भर्ती करके अपने आस-पास बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होने हैं। आठ फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
JAN 10, 2025 12:52 IST

आईसीसी चेयरमैन जय शाह को अपनी एसजीएम में सम्मानित करेगा BCCI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की राज्य इकाइयां बोर्ड की रविवार को यहां होने वाले विशेष आम बैठक (एसजीएम) से इतर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय शाह को सम्मानित करेंगी। बीसीसीआई के पूर्व सचिव शाह पिछले साल अगस्त में निर्विरोध चुने जाने के बाद सबसे कम उम्र के आईसीसी चेयरमैन बने। उन्होंने एक दिसंबर को पदभार संभाला। शाह ने ग्रेग बार्कले का स्थान लिया जिन्होंने तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया। शाह अक्टूबर 2019 से बीसीसीआई सचिव और जनवरी 2021 से एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष थे। शाह बीसीसीआई के नए सचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव के लिए बुलाई गई एसजीएम में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
JAN 10, 2025 12:51 IST

सिंगापुर जाने वाली ‘एअर इंडिया' की उड़ान में आई तकनीकी खराबी

सिंगापुर जाने वाली ‘एअर इंडिया’ की उड़ान में शुक्रवार को खराबी आ गई, जिसके बारे में पता लगने के बाद पायलट ने विमान को वापस शहर के हवाई अड्डे पर उतार लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि खराबी का पता लगने के बाद पायलट ने वापस लौटने के लिए हवाई अड्डे से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया। विमान में लगभग 170 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली उड़ान संख्या एआई 346 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई। अधिकारी ने बताया कि ऐहतियाती जांच के लिए विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। अधिकारी ने यह भी कहा कि यात्रियों को चेन्नई से सिंगापुर भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
JAN 10, 2025 11:57 IST

मथुरा मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुनवाई को लेकर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला