LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 1 मई 2024 : 'जब तक BJP है, कोई भारत को विभाजित नहीं कर सकता' बोले अमित शाह, कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे सासंद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 1 मई 2024 : 'जब तक BJP है, कोई भारत को विभाजित नहीं कर सकता' बोले अमित शाह, कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे सासंद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 1 मई 2024 और बड़ी खबरें: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे देश के पूर्व पीएम एचडी देवगौड़े के पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि वो बंगलुरु में नहीं हैं, उनके वकील ने जांच एजेंसी को सूचित कर दिया है। इस मामले की सच्चाई जल्द ही सामने आएगी, वहीं मुंबई में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ी खबर आ रही है। इस मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश की बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, उस पर शूटरों को हथियार दिलाने का आरोप है उधर भारत ने एंटी सबमरीन मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल सिस्टम रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) नौसेना के लिए विकसित कर रहा है। इसका परीक्षण ओडिशा के बालासोर तट पर हुआ वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बुधवार को यहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण की। गोल्डी ने कुछ दिन पहले संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाये जाने पर निराशा जताई थी और मंगलवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
'कांग्रेस का बहुत ही खराब समय आने वाला है', गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा?
कांग्रेस पार्टी के भविष्य के बारे में बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए कहा कि "कांग्रेस का बहुत ही खराब समय आने वाला है।",
पढ़ें पूरी खबर'जब तक BJP है, कोई भारत को विभाजित नहीं कर सकता' बोले अमित शाह
टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब तक भाजपा यहां है, कोई भी भारत को विभाजित नहीं कर सकता,
पढें पूरी खबर अधीर रंजन बोले- 'तृणमूल के बजाय बीजेपी को वोट देना बेहतर'
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को वोट देना कांग्रेस के गठबंधन सहयोगियों में से एक टीएमसी को वोट देने से बेहतर है,
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना केसीआर को पड़ा महंगा
चुनाव आयोग ने के चंद्रशेखर राव को आज रात 8 बजे से 48 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जी निरंजन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए के चंद्रशेखर राव को नोटिस जारी किया था,
पढ़ें पूरी खबर109758035केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की तबीयत नाजुक, दिल्ली AIIMS में भर्ती
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की खराब हो गई है बताते हैं कि वो दिल्ली AIIMS में भर्ती हैं, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी दोनों दिल्ली रवाना हो गए हैं,
पढ़ें पूरी खबरआखिर क्यों ममता बनर्जी ने अपने ही खास कुणाल घोष से बीच चुनाव छीन लिया महासचिव का पद
बीच लोकसभा चुनाव ममता बनर्जी ने टीएमसी के महासचिव पद से कुणाल घोष की छुट्टी कर दी है। कुणाल घोष को महासचिव पद से हटाने के बाद टीएमसी ने कहा कि उनके विचार पार्टी के विचारों से मेल नहीं खा रहे थे,
पढें पूरी खबरकर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे सासंद प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पिता एच. डी. रेवन्ना भी शामिल हैं। दोनों के कथित दौर पर कई वीडियो सामने आए हैं। कर्नाटक के हसन जिले में इस सेक्स स्कैंडल को अंजाम दिया गया है,
पढ़ें पूरी खबरप्रियंका गांधी का आरोप- 'प्रधानमंत्री ने प्रज्वल रेवन्ना को भारत छोड़ने से नहीं रोका'
अश्लील वीडियो मामले में प्रज्वल रेवन्ना पर लगे आरोपों पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा है, उन्होंने असम में अपनी रैली के दौरान देश में बेरोजगारी की भी बात कही,
पढ़ें पूरी खबर...जब नेहरू ने नहीं किया था अटल बिहारी के खिलाफ प्रचार
1962 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बलरामपुर सीट (Balrampur Lok Sabha Election 1962) पर मुकाबला जनसंघ प्रत्याशी और कांग्रेस नेता सुभद्रा चौधरी के बीच था,
पढें पूरी खबरमूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार की अमेरिका में गोली मारकर हत्या!
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत हो गई, कहा जा रहा है कि उसे अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में गोली मारी गई है,
पढ़ें पूरी खबरसलमान खान केस: आरोपी अनुज थापन ने की पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश
मुंबई में एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ी खबर आ रही है। इस मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश की है,
पढें पूरी खबरबेटी के साथ बलात्कार के जुर्म में पिता को तिहरे आजीवन कारावास की सजा
केरल की एक अदालत ने एक व्यक्ति को छह साल की अपनी बेटी के साथ बार-बार बलात्कार करने के जुर्म में उम्रकैद की तीन अलग-अलग सजा सुनायी हैं। तिरुवनंतपुरम की त्वरित विशेष अदालत की न्यायाधीश आर रेखा ने अभियुक्त को बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) कानून की तीन धाराओं के तहत उम्रकैद की तीन अलग-अलग सजा सुनायीं।
भारत ने किया एंटी-सबमरीन सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम का सफल टेस्ट
भारत ने एंटी सबमरीन मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल सिस्टम रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) नौसेना के लिए विकसित कर रहा है। इसका परीक्षण ओडिशा के बालासोर तट पर हुआ।
यहां पढ़ें पूरी खबरछत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मजदूरों के साथ किया भोजन
सैम पित्रोदा की विरासत कर संबंधी टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली में विभिन्न विश्वविद्यालयों के युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने BJP पर साधा निशाना
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में धमकी भरे ईमेल को पुलिस ने बताया फेक
स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद गौतमबुद्ध नगर के कई स्कूल सामान्य रूप से चल रहे हैं। कई स्कूलों ने बच्चों को जल्द घर भेजने के लिए पेरेंट्स को मैसेज कर दिया है। वहीं कुछ स्कूलों के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज कर ये संदेश दिया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, सब कुछ सामान्य है। पुलिस ने भी कहा है कि परेशान करने के लिए अफवाह फैलाई गई।
नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नरों ने किया महायज्ञ
नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए किन्नर समाज ने महायज्ञ किया है। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी उर्फ़ टीना मां ने विघ्नेश्वर महायज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान अग्नि कुंड में हवन की आहुति दी गई। पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न हुआ।
लोकसभा चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर
मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार के खिलाफ बुधवार को एक याचिका का दिल्ली उच्च न्यायालय में उल्लेख किया गया।मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पी एस अरोड़ा की पीठ बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए इस मामले को सूचीबद्ध करने पर सहमत हुई, बशर्ते याचिका सही रूप में हो। तत्काल सुनवाई के लिए इस अर्जी का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ वकील जयंत मेहता ने कहा कि यह याचिका वकीलों के संगठन ने दायर की है और गुजारिश की है कि निर्वाचन आयोग को चुनाव के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार पर रोक लगाने का निर्देश दिया जाए।
स्कूल हॉस्टल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
भोपाल में मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के छात्रावास में आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी आरोपित का पता नहीं चल पाया है। बच्ची की मां ने पुलिस को तीन आरोपितों के नाम बताए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर