LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 1 जुलाई 2024 : जारी हुआ यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट, लोकसभा में राहुल गांधी के हिंदू समाज से जुडे़ भाषण पर मचा हंगामा

रवि वैश्यUpdated Jul 1, 2024, 23:30 IST
Follow on Google News
LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 1 जुलाई 2024

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 1 जुलाई 2024 : जारी हुआ यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट, लोकसभा में राहुल गांधी के हिंदू समाज से जुडे़ भाषण पर मचा हंगामा

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 1 जुलाई 2024 और बड़ी खबरें : लोकसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर संग्राम छिड़ गया। राहुल ने धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान राहुल ने हर धर्म का हवाला देते हुए बीजेपी, आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वही सबसे अधिक हिंसा करते हैं। राहुल के इसी बयान पर सदन में संग्राम छिड़ा गया और खुद प्रधानमंत्री मोदी अपनी सीट से उठ खड़े हुए कहा कि ये एक गंभीर विषय है और पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गलत है वहीं तीन नए आपराधिक कानून सोमवार से देश भर में लागू हो गए। इन कानूनों के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इन कानूनों से अब पीड़ित को जल्द न्याय मिलेगा। अंग्रेजों के बनाए गए कानून निरस्त हो गए। आज से हर थाने में नया कानून लागू हो गया है। इन कानूनों से पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा होगी उधर बंगाल में एक महिला की सरेआम बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद राज्य की ममता सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर आ गई है। भाजपा ने ममता सरकार की तुलना तालिबान जैसी सरकार से की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है। टीएमसी के राज में शरिया अदालतें लग रही हैं वहीं लोकसभा स्पीकर का चुनाव हो जाने के बाद अब सभी की नजरें डिप्टी स्पीकर पद पर लगी हैं। इस पद के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के बीच रस्साकशी जारी है। इंडिया गठबंधन चाहता है कि विपक्ष इस बार मजबूत है इसलिए यह पद उसे मिलना चाहिए लेकिन सत्ता पक्ष यानी एनडीए इसके लिए तैयार नहीं दिख रहा वहीं मुंबई के लोनावाला में झरने में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...

JUL 01, 2024 23:30 IST

संसद की कवरेज के लिए मीडिया पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएं एडिटर्स गिल्ड का बिरला, धनखड़ से आग्रह

एडिटर्स गिल्ड ने संसद के नेताओं से कोविड-19 (COVID 19) के दौरान लागू मीडिया पहुँच प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 22:49 IST

Qantas विमान में उड़ान भरने से पहले 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला की मौत

भारतीय मूल की महिला मनप्रीत कौर, एक दिन शेफ बनने का लक्ष्य लेकर मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया चली गई थी उसके बाद से यह पहली बार था जब वह पहली बार भारत आ रही थी पर फ्लाइट में ही उसकी मौत हो गई, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 21:43 IST

'राहुल गांधी के लोकसभा में दिए बयान का हो सत्यापन', अमित शाह ने स्पीकर से की मांग

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया, उन्होंने हिंदू, अग्निवीर योजना, नीट मुद्दे को लेकर दावे किए हैं, वहीं इसे लेकर अमित शाह ने स्पीकर से राहुल के दावे के सत्यापन की मांग की है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 21:17 IST

राजस्थान के करौली जिले में सड़क हादसे में छह महिलाओं समेत 9 की मौत

करौली में बोलेरो और ट्रक की टक्कर हुई है, इस हादसे में मृतक संख्या 9 हो गई है मृतकों के शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में पहुंचाए गए जहां बेहद दर्दनाक मंजर दिखा, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 21:16 IST

'अयोध्या में 1733 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग ये मानते थे कि हो सकता है कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी परिपक्व होंगे, मगर खेद होता है कि उनका बयान अभी बचकाने से उभर नहीं पाया है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 20:43 IST

जुलाई में कितनी होगी बारिश, मौसम विभाग ने दिया बता

जुलाई में देश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। वहीं जून को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि जून महीने में औसत तापमान 31.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 20:41 IST

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर छिड़ा संग्राम, योगी से लेकर जेपी नड्डा तक सबने ऐसे जताया विरोध

लोकसभा में 1 जुलाई को राहुल गांधी के बयान पर बवाल मचा हुआ है, बीजेपी के कई सांसदों और मंत्रियों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विरोध जताया है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 20:40 IST

UPSC Prelims Result 2024 Declared: जारी हुआ यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट

यूपीएससी एग्जाम में शामिल लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (UPSC CSE Prelims Result2 2024) आज यानी 1 जुलाई 2024 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट (UPSC Prelims Result 2024 PDF Download) चेक कर सकते हैं, पढें पूरी खबर
JUL 01, 2024 18:09 IST

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को 5 महीने की सजा और 10 लाख रुपये का जुर्माना

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दिल्ली एक अदालत ने पांच महीने की सजा सुनाई है। मेधा पाटकर को यह सजा एक मानहानि के केस में मिली है। मेधा पाटकर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 18:09 IST

राहुल गांधी के भाषण की 10 बड़ी बातें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कई ऐसी बातें कही, जिसने हंगामा खड़ा कर दिया। राहुल गांधी ने जिस तरह से बीजेपी पर तीखा हमला बोला है, उससे ये तो साफ है कि वो अपना आक्रमक रवैया बरकरार रखने वाले हैं, लेकिन बीजेपी भी राहुल गांधी के बयानों पर चुप नहीं रहने वाली, ये भी आज के हंगामे से साफ हो गया है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 16:08 IST

राहुल गांधी ने लोकसभा में दिखाई 'भगवान शिव' की तस्वीर

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए राहुल ने शंकर भगवान की तस्वीर दिखाई फिर सत्तापक्ष को संबोधित करते हुए 'हिंदू' (Hindu) पर ऐसा कुछ कहा कि पीएम मोदी ने खड़े होकर इसपर आपत्ति जताई, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 15:38 IST

पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात...संसद में राहुल के बयान का पीएम मोदी ने किया विरोध

आज लोकसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर संग्राम छिड़ गया। राहुल ने धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान राहुल ने हर धर्म का हवाला देते हुए बीजेपी, आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वही सबसे अधिक हिंसा करते हैं। राहुल के इसी बयान पर सदन में संग्राम छिड़ा गया, पढ़ें पूरी खबर
JUL 01, 2024 13:39 IST

बंगाल घटना पर राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में एक जोड़े को सरेआम छड़ी से पीटने की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सोमवार को एक रिपोर्ट मांगी।अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल इस घटना से स्तब्ध हैं जिसका एक वीडियो सामने आया है तथा उन्होंने इसे ‘‘बर्बर’’बताया है।
JUL 01, 2024 13:04 IST

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों का एप्रन पहन कर प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के तमाम विधायक एप्रन पहुंचकर विधानसभा परिसर में पहुंचे।
JUL 01, 2024 12:20 IST

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

JUL 01, 2024 11:55 IST

जापान ने अपने नए एच3 रॉकेट से पृथ्वी निगरानी उपग्रह प्रक्षेपित किया

जापान ने सोमवार को एक नया महत्वाकांक्षी एच3 रॉकेट प्रक्षेपित करने के साथ ही आपदा प्रतिक्रिया और सुरक्षा के लिए एक उन्नत पृथ्वी निगरानी उपग्रह अंतरिक्ष में तैनात कर दिया।
JUL 01, 2024 11:48 IST

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

JUL 01, 2024 10:46 IST

उत्तरी त्रिपुरा में चार करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

उत्तरी त्रिपुरा के बागबासा इलाके में चार करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को मिजोरम से आ रहे एक वाहन को असम-अगरतला राजमार्ग पर रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन के विभिन्न हिस्सों में रखी 408 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
JUL 01, 2024 10:40 IST

संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

JUL 01, 2024 09:33 IST

वॉर मेमोरियल पहुंचे आर्मी चीफ