09 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, हिमाचल में मानसून का कहर; अजीत डोभाल ने रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम से की मुलाकात
09 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 83वीं वर्षगांठ पर इसमें भाग लेने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साहस ने देशभक्ति की ऐसी चिनगारी जलाई जिसने स्वतंत्रता की ललक में असंख्य लोगों को एकजुट किया। उन्होंने कहा, ‘हम उन सभी बहादुर लोगों को गहरी कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने बापू के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया।’ दिल्ली-NCR से भारी बारिश से जलभराव हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ और दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी मानसून के कारण 357 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल के साथ बैठक की दोनों पक्षों ने रूस-भारत सैन्य-तकनीकी सहयोग के सामयिक मुद्दों के साथ-साथ नागरिक विमान निर्माण, धातु विज्ञान और रासायनिक उद्योग सहित अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की।
09 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, हिमाचल में मानसून का कहर; अजीत डोभाल ने रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम से की मुलाकात
मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क फेलियर, सारे सिस्टम पड़े ठप
पाकिस्तान ने 47 आतंकियों को किया ढेर
होशियारपुर में बस में लगी आग तो कूदने लगे यात्री, CCTV में कैद हुई घटना
दिल्ली के आनंद विहार अस्पताल में आग से एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल
तिब्बती संगठन के सदस्यों ने RSS प्रमुख को बांधी राखी
PM मोदी ने स्कूली छात्राओं और ब्रह्माकुमारी सदस्यों के साथ मनाया रक्षाबंधन
बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी के धराली में पीड़ित परिवारों को भेजी राहत सामग्री
नेपाल में पकड़ा गया भारत का मोस्ट वांटेड हथियार सप्लायर 'सलीम पिस्टल
सम्राट चौधरी का राहुल और तेजस्वी पर कसा तंज
कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 जवान शहीद
कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में फटा बादल, वीडियो में दिखी भारी तबाही
15 अगस्त को अलास्का में होगी ट्रंप-पुतिन की मुलाकात
बंगाल : कल्याणी स्थित आईआईएसईआर परिसर में एक शोधार्थी की मौत
दिल्ली के नंद नगरी में एक व्यक्ति की हत्या, सात गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में सात लोगों विशाल उर्फ काकू (22), अंकित (22), हिमांशु (25), किशन उर्फ राहुल उर्फ चार्ली (30), चेतन उर्फ लक्की (22), गौरव उर्फ पिल्लू (22) और सुमित उर्फ सिंचू (22) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना चार और पांच अगस्त की दरमियानी रात को हुई थी। नंद नगरी पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि बाल्मीकि मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई की जा रही है।
एअर इंडिया पायलटों और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाएगी
वर्तमान में एअरलाइन में पायलटों और अन्य कर्मचारियों दोनों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है। सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की घोषणा एअरलाइन के टाउनहॉल में सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन द्वारा की गई। एअर इंडिया के पायलटों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 65 वर्ष की जाएगी और अन्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 60 वर्ष की जाएगी।
एअर इंडिया की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई।
