Aaj Ki Taza Khabar Live Blog: मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के धनबाद जिले में जमीन धंसने से 12 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त
आज की ताजा खबर लाइव, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज: लोकसभा और राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। झारखंड छात्र आंदोलन, झारखंड छात्र प्रदर्शन, मेटा, राहुल गांधी, कांग्रेस, पीएम मोदी, ट्रंप से जुड़ी बड़ी खबरें: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जारी छात्र आंदोलन को अब अलग-अलग संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की कोर टीम आज रांची पहुंचेगी और आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में शामिल होगी। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी META को अमेरिका में बड़ा कानूनी झटका लगा है। मौसम विभाग ने देश में मानसून के उग्र रूप को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बाधित हो गया है। कालेश्वर के पास पहाड़ी से बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ जाने के कारण यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
Aaj Ki Taza Khabar Live Blog: मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के धनबाद जिले में जमीन धंसने से 12 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बाधित हो गया है। कालेश्वर के पास पहाड़ी से बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ जाने के कारण यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मार्ग को सुचारु करने के लिए मौके पर जुटी हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर इंतजार करने की अपील की है।
झारखंड छात्र आंदोलन, झारखंड छात्र प्रदर्शन, मेटा, राहुल गांधी, कांग्रेस, पीएम मोदी, ट्रंप से जुड़ी बड़ी खबरें: फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी META को अमेरिका में बड़ा कानूनी झटका लगा है। न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने युवाओं को सोशल मीडिया से हुए कथित नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी को 567 मिलियन डॉलर (करीब ₹5,000 करोड़) चुकाने का आदेश दिया है।
राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 13 आरोपितों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने कहा कि सीबीआइ के आरोपपत्र और उसके साथ दाखिल दस्तावेज की प्रारंभिक जांच (स्क्रूटनी) पूरी हो चुकी है। अब अदालत सात अगस्त को यह तय करेगी कि मामले में संज्ञान लिया जाए या नहीं।
मौसम विभाग ने देश में मानसून के उग्र रूप को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान देश के कई हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ राज्यों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे कई स्थानों पर बड़े पेड़ उखड़ने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री का यह दौरा करोड़ों शिवभक्तों की आस्था के प्रति श्रृद्धा, सम्मान और प्रदेश सरकार की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री इस दौरे में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आदित्यनाथ हिंडन हवाईअड्डे से हेलिकॉप्टर द्वारा मेरठ पहुंचेंगे। इस दौरान वह हिंडन से मेरठ तक पूरे कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मोदीपुरम क्षेत्र स्थित दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के निकट बनाए गए मंच से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए शोभित विश्वविद्यालय परिसर में हेलिपैड तैयार किया गया है। कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शुक्रवार को एडीजी (मेरठ जोन) भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और प्रतिदिन लाखों शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
झारखंड के धनबाद जिले में जमीन धंसने से 12 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त
गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने यूपी के साथ MoU को दी मंजूरी
अमृतसर के पुलिस आयुक्त भुल्लर का तबादला किया गया
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि उसने आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और हथियारों एवं गोला-बारूद बरामद कर चार नाबालिगों समेत नौ आरोपियों को पकड़ा है। बृहस्पतिवार को पंजाब पुलिस के एक बयान में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल ने एक यूआरएल और इसी तरह के अन्य यूआरएल अपलोड किए हैं, जिनमें चार अगस्त को अमृतसर में भुल्लर द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन की बातों से जुड़े संपादित अंश शामिल हैं। इस संवाददाता सम्मेलन में पंजाब पुलिस द्वारा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किए जाने से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी गई थी। बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया पर संवाददाता सम्मेलन को इस तरह से पेश किया गया, जिससे नयी दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों को पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल से जोड़ने का प्रयास किया गया। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता के हवाले से बयान में कहा गया कि चार अगस्त को अमृतसर के पुलिस आयुक्त के संवाददाता सम्मेलन में बताया गया था कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोग जंतर-मंतर गए थे और पेट्रोल बमों के जरिए प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने की साजिश रची थी। इसमें कहा गया कि ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया गया कि गिरफ्तार किए गए लोग इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल थे या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का उस आतंकी मॉड्यूल से कोई संबंध था। पुलिस प्रवक्ता ने कहा था कि वीडियो के ’बैकग्राउंड विजुअल’ में बदलाव, चुनिंदा हिस्सों को काटना और साथ में दिए गए शीर्षक और विवरण इस तरह से पेश किए गए हैं, जिससे यह गलत और भ्रामक धारणा बनती है कि गिरफ्तार किए गए लोगों का जंतर-मंतर के विरोध प्रदर्शनों से संबंध था।
दिल्ली में नाले में गिरने के बाद लापता हुए व्यक्ति का शव मिला
उत्तर प्रदेश के मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंध की वजह से एक दोस्त की हत्या की
पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि बलवंत के पिता प्रदीप की ओर से मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने आरोपियों की पहचान विवेक सिंह उर्फ सीटू सिंह और देवेंद्र यादव के रूप में की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत कानूनी कार्रवाई जारी है।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी ने आत्मसमर्पण किया
राहुल गांधी के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने मोटरसाइकिल रैली निकाली
ओडिशा के कालाहांडी में भाजपा नेता फकीर राणा की कथित हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दाम करलाखुंटा गांव निवासी तुलसीराम साहू और सुरा सिंह पात्रा तथा पट्टामुंडा गांव निवासी बलदेव साहू के रूप में हुई है। कालाहांडी जिले के पुलिस अधीक्षक नागराज देवरकोंडा ने कहा, "शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।" पुलिस अधीक्षक के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश को संभावित वजह माना जा रहा है। उन्होंने कहा, "घटना पीड़ित और तीनों आरोपियों के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई।"
सांसदों को बारिश से बचाने के लिए संसद के मकर द्वार पर पोर्च बनाने की योजना
राजस्थान: जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर एसयूवी पलटने से दो लोगों की मौत
लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर कार में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत
लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
आशियाना थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात थाना क्षेत्र के सालेहनगर चौराहे पर खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार से दुर्गंध आने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की तो उसके भीतर एक युवक का शव मिला। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रायबरेली जिले के निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह (36) के रूप में हुई है। वह लखनऊ में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। पुलिस के अनुसार, उसकी कार बुधवार शाम से ही उसी स्थान पर खड़ी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार, ज्ञानेन्द्र सिंह ऋण एवं वित्तीय लेन-देन से संबंधित एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
लोकसभा और राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित
PM मोदी के साथ नए NDA सांसदों की 'ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी', पहली बार चुने गए सांसदों से की मुलाकात
रांची पहुंचेगी कॉकरोच जनता पार्टी की कोर टीम, छात्र आंदोलन को देगी समर्थन
Chamoli: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गिरा मलबा, यातायात ठप
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बाधित हो गया है। कालेश्वर के पास पहाड़ी से बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ जाने के कारण यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मार्ग को सुचारु करने के लिए मौके पर जुटी हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर इंतजार करने की अपील की है।
