LIVE

06 जून 2025 हिंदी न्यूज़: PM मोदी ने देश को समर्पित किया चिनाब ब्रिज; भगदड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, RCB के शीर्ष अधिकारी सहित 4 गिरफ्तार

06 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज - चिनाब रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया। जम्मू-कश्मीर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी आज केंद्र शासित प्रदेश को कई महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनात्मक परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। जिनकी कुल लागत लगभग 46 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। इन परियोजनाओं में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज, भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी ब्रिज और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना शामिल हैं। बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने RCB के कुछ अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु भगदड़ मामले में सिद्धारमैया सरकार का ने बड़ा एक्शन लिया है। बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर समेत कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। हरियाणा के पंचकूला में एक मॉल के बाहर गोलीबारी की घटना में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

Shashank Shekhar MishraUpdated Jun 6, 2025, 18:29 IST
Follow on Google News
06 जून 2025 हिंदी न्यूज़:  PM मोदी ने देश को समर्पित किया चिनाब ब्रिज; भगदड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, RCB के शीर्ष अधिकारी सहित 4 गिरफ्तार

06 जून 2025 हिंदी न्यूज़: PM मोदी ने देश को समर्पित किया चिनाब ब्रिज; भगदड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, RCB के शीर्ष अधिकारी सहित 4 गिरफ्तार

06 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज - चिनाब रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया। जम्मू-कश्मीर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी आज केंद्र शासित प्रदेश को कई महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनात्मक परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। जिनकी कुल लागत लगभग 46 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। इन परियोजनाओं में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज, भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी ब्रिज और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना शामिल हैं। बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने RCB के कुछ अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु भगदड़ मामले में सिद्धारमैया सरकार का ने बड़ा एक्शन लिया है। बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर समेत कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। हरियाणा के पंचकूला में एक मॉल के बाहर गोलीबारी की घटना में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

  • कमिश्नर से लेकर इस्पेक्टर तक सस्पेंड, बेंगलुरु भगदड़ मामले में सिद्दारमैया सरकार का बड़ा एक्शन

  • हरियाणाः पंचकूला में मॉल के बाहर फायरिंग; 1 की मौत, 1 घायल

  • कर्नाटक में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या सात हुई

  • इजराइल ने बेरूत के उपनगरों पर हमला करके हिजबुल्लाह के ड्रोन उत्पादन को निशाना बनाया

  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के साथ बैठक बहुत अच्छी रही: थरूर

JUN 06, 2025 18:29 IST

उत्तरी सिक्किम में बचाव अभियान फिर शुरू

उत्तरी सिक्किम के छातेन में भूस्खलन की वजह से फंसे 44 पर्यटकों को निकाल लिया गया और शुक्रवार के लिए बचाव अभियान रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह बचाव कार्य फिर से शुरू हुआ और हेलीकॉप्टरों की मदद से छातेन में फंसे पर्यटकों को निकाला गया। यहां एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज हेलीकॉप्टरों द्वारा कई उड़ानों के माध्यम से उत्तरी सिक्किम के छातेन से कुल 44 लोगों को निकाला गया है।’’
JUN 06, 2025 16:35 IST

बेंगलुरू भगदड़ मामले में सिद्दारमैया सरकार का बड़ा एक्शन

कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि विधान परिषद सदस्य गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के राजनीतिक सचिव के पद से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, गोविंदराज को हटाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया, लेकिन माना जा रहा है कि यह फैसला 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना से जुड़ा है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
JUN 06, 2025 14:49 IST

शुरू हुई चौथी भारत-मध्य एशिया वार्ता, जयशंकर ने किया 5 देशों के विदेश मंत्रियों का किया स्वागत

नई दिल्ली में चौथी भारत-मध्य एशिया वार्ता के लिए कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रियों का स्वागत एस. जयशंकर ने किया। जयशंकर ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करने में मध्य एशियाई देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 06, 2025 14:04 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थेन्नाला बालकृष्ण पिल्लई का निधन

केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता थेन्नाला बालकृष्ण पिल्लई का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 95 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। पिल्लई कुछ वर्षों से राजनीति से दूर थे। वह दो बार विधायक और तीन बार राज्यसभा सदस्य रह चुके थे। विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने परवूर में संवाददाताओं से कहा कि थेन्नाला बालकृष्ण पिल्लई राज्य में पार्टी के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक थे और उनके निधन से कांग्रेस ने एक मार्गदर्शक को खो दिया है।
JUN 06, 2025 13:10 IST

क्लासरूम निर्माण मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन ACB के समक्ष हुए पेश

दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जारी समन के जवाब में शुक्रवार को आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कार्यालय पहुंचे। जैन ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा उन्हें तलब किए जाने के बाद वह दोष-रोप का खेल खेल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 06, 2025 12:15 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बताया, क्यों बनाई मंच से दूरी

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में मंच पर बैठने से दूरी क्यों बनाई है। उन्होंने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं के बीच रहना होगा। सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मैंने अनुभव किया है कि जिन्हें मंच मिलना चाहिए वे उससे वंचित रह जाते हैं और नेताओं के समर्थक मंच पर अतिक्रमण कर लेते हैं। जिससे बेवजह मंच पर भीड़ होती है, अव्यवस्था फैलती है और कई बार मंच टूटने जैसी अप्रिय घटनाएं भी हो जाती हैं। सिंह ने फोटो का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठे नजर आए।
JUN 06, 2025 12:13 IST

आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के दफ्तर पहुंचे

JUN 06, 2025 12:11 IST

पीएम मोदी ने रियासी में चिनाब पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का किया उद्घाटन

JUN 06, 2025 11:56 IST

पीएम मोदी ने रियासी में चिनाब पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज - चिनाब रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया।
JUN 06, 2025 11:53 IST

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 5.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 16 जिलों में 5.6 लाख से अधिक लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को दो लोगों की मौत होने से इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ से वन्य जीव भी प्रभावित हुए हैं और मोरीगांव जिले में पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न हो गया है। गुवाहाटी क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के 18 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा स्थिति का जायजा लेने के लिए इस सप्ताह दूसरी बार बराक घाटी का दौरा करेंगे। राज्य के इस दक्षिणी हिस्से के तीन जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं।
JUN 06, 2025 11:46 IST

राजा रघुवंशी के परिवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

नवविवाहित राजा रघुवंशी के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मामले की जांच CBI से कराने का अनुरोध किया है। राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री को सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक पत्र लिखा है और इसे आयुक्त कार्यालय में जमा कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 06, 2025 11:12 IST

ट्रंप टैरिफ इस साल की दूसरी छमाही में मंदी का कारण बनेंगे : एलन मस्क

'टेस्ला' और 'स्पेसएक्स' के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के नए व्यापार टैरिफ इस साल की दूसरी छमाही तक मंदी को बढ़ावा दे सकते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच सार्वजनिक विवाद गहरा गया है। मस्क ने अपने 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, "ट्रंप टैरिफ इस साल की दूसरी छमाही में मंदी का कारण बनेगा। अगर अमेरिका की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाती है, तो बाकी कुछ भी मायने नहीं रखता।" ट्रंप और मस्क के बीच टकराव ने वित्तीय बाजारों में हलचल मचा दी है। गुरुवार (अमेरिकी समय) को टेस्ला के शेयर में 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मार्केट वैल्यू में लगभग 150 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।
JUN 06, 2025 11:09 IST

कटरा के लोगों ने कहा, ‘पीएम मोदी के आने से लौटेगा टूरिज्म’

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर का दौरे कर रहे हैं। पीएम मोदी इस दौरान कटरा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। ये ट्रेन निवासियों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों के लिए एक तेज, आरामदायक और विश्वसनीय यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी। पीएम मोदी के आगमन और मिलने वाली सौगात को लेकर कटरा के स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। यहां के लोगों का मानना है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद यहां पर टूरिस्ट के आने का सिलसिला थम गया था। लेकिन, पीएम मोदी एक बार फिर यहां के टूरिज्म को संजीवनी देने के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी जहां भी जाते हैं वहां पर लोगों का विश्वास बढ़ जाता है। लोगों ने वंदे भारत ट्रेन के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है।
JUN 06, 2025 11:08 IST

नाटो ने ट्रंप की पांच प्रतिशत रक्षा निवेश मांग को स्वीकार करने पर सहमति जताई

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रूट ने बृहस्पतिवार को कहा कि नाटो में अमेरिका के अधिकतर सहयोगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस मांग का समर्थन करते हैं कि वे अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का पांच प्रतिशत अपनी रक्षा आवश्यकताओं पर निवेश करें और सुरक्षा खर्च को और भी बढ़ाने के लिए तैयार रहें। रूट ने ब्रसेल्स में नाटो रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ट्रंप के इस प्रस्ताव को व्यापक समर्थन मिला है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘हम वास्तव में बेहद करीब हैं और हमें पूरा विश्वास है कि तीन सप्ताह में होने वाले अगले नाटो शिखर सम्मेलन में इस पर सहमति बन जाएगी’’।
रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर व्यापक पैमाने पर आक्रमण शुरू किए जाने के बाद से यूरोपीय सहयोगी और कनाडा अपने सशस्त्र बलों के साथ-साथ हथियारों और गोला-बारूद पर भारी निवेश कर रहे हैं।
JUN 06, 2025 10:32 IST

छत्तीसगढ़ में कोविड के नए वेरियंट ने दी दस्तक

छत्तीसगढ़ में कोविड के नए वेरियंट ने दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार, अब तक प्रदेश में 30 केस आए सामने, 27 होम आइसोलेश पर है। प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार को रायपुर में 5 और बिलासपुर में 4 नए केसों की पहचान हुई है।
JUN 06, 2025 10:18 IST

मस्क ने अपने अंतरिक्ष कैप्सूल की सेवाएं तत्काल निलंबित करने की धमकी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर बहस के दौरान दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक अंतरिक्ष यात्रियों और अन्य वस्तुओं को ले जाने में इस्तेमाल किए जाने वाले अंतरिक्ष कैप्सूल की सेवाएं निलंबित करने की धमकी दी है। ट्रंप की ओर से मस्क की रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ और इंटरनेट उपग्रह सेवा ‘स्टारलिंक’ को दिए गए सरकारी अनुबंधों में कटौती करने की धमकी दिए जाने के बाद मस्क ने ‘एक्स’ पर अपने जवाब में कहा ‘‘स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान की सेवाएं तत्काल निलंबित करना शुरू कर देगा।’’ यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क की धमकी कितनी असरदार साबित होगी, लेकिन सरकारी अनुबंधों की मदद से विकसित कैप्सूल, अंतरिक्ष स्टेशन के कामकाज को सुचारू रखने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नासा अन्य कार्यक्रमों के लिए भी ‘स्पेसएक्स पर बहुत अधिक निर्भर है, जिसमें अन्य मिशन को अंतरिक्ष में भेजना और अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना शामिल है।
‘स्पेसएक्स’ फिलहाल एकमात्र अमेरिकी कंपनी है जो ड्रैगन कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष स्टेशन से चालक दल को लाने-ले जाने में सक्षम है।

JUN 06, 2025 10:01 IST

अभिनेता शाइन टॉम चाको का परिवार हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, पिता की मौके पर ही हुई मौत

मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको का परिवार तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास दुर्घटना का शिकार हो गया है। जानकारी के अनुसार, अभिनेता के पिता सिबी चाको की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शाइन टॉम चाको और उनके भाई को धर्मपुरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
JUN 06, 2025 09:07 IST

बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के शीर्ष अधिकारी समेत 4 लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने RCB के कुछ अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 06, 2025 08:46 IST

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम तीन लोग घायल

यूक्रेन पर रूस द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से शुक्रवार सुबह किए गए हमलों में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कीव शहर प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। उन्होंने बताया कि वायु रक्षा प्रणालियों ने मिसाइल और ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की जिसके कारण गिरे जलते हुए मलबे से कई जिलों में आग लगने की घटनाएं हुईं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने निवासियों से किसी सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने का आग्रह किया। तकाचेंको ने ‘टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘हमारे वायु रक्षा दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन हमें एक-दूसरे की रक्षा करनी होगी- सुरक्षित रहें।’’ प्राधिकारियों ने कई जिलों में नुकसान होने की सूचना दी है और बचावकर्मी कई स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख दमित्रो ब्रायजिन्स्की ने बताया उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र में शाहेद ड्रोन में एक अपार्टमेंट की इमारत के पास विस्फोट हुआ जिससे खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। उन्होंने बताया कि शहर के बाहरी इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइल से विस्फोट के मामले भी सामने आए।
JUN 06, 2025 08:41 IST

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया अभियान

भारत-म्यांमार सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के पोंगक हौ सर्किल के सामान्य क्षेत्र में कैडरों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी मिलने पर, सुरक्षा बलों ने 05 जून 2025 को सीमावर्ती क्षेत्रों पर नियंत्रण करने के लिए गश्त शुरू की। घने जंगल से गुजरते समय, गश्ती दल ने अज्ञात व्यक्तियों की आवाजाही देखी और उन्हें चुनौती दी। जवाब में, गश्ती दल ने भारी-कैलिबर हथियारों से भारी और अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसका सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। तीव्र गोलीबारी के दौरान, अज्ञात कैडर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करके म्यांमार की ओर चले गए। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई, हालांकि कैडर घने जंगल की आड़ लेकर सीमा पार करने में सफल रहे।