06 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: RBI ने रेपो रेट में नहीं की कटौती, पीएम मोदी आज करेंगे नए सेंट्रल विस्टा भवन का उद्घाटन, धराली में बादल फटने से 4 लोगों की मौत
06 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: आरबीआई ने रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की है। रेपो रेट को 5.5 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए ऐसे कुल दस भवनों का निर्माण होना है। इनमें से कर्तव्य भवन-3 बनकर तैयार हो गया है इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अगस्त को करेंगे। साथ ही वह शाम छह बजे कर्तव्य पथ पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इनमें मंत्रालयों के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल होंगे। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कई मकान व होटल तबाह हो गए। जानकारी के अनुसार अब तक 130 लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला जा चुका है।
06 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: RBI ने रेपो रेट में नहीं की कटौती, पीएम मोदी आज करेंगे नए सेंट्रल विस्टा भवन का उद्घाटन, धराली में बादल फटने से 4 लोगों की मौत
सेना प्रमुख मुनीर के राष्ट्रपति बनने की अटकलें निराधार: पाकिस्तानी सेना
10 जुलाई को गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने राष्ट्रपति जरदारी के पद छोड़ने की अफवाहों को खारिज करते हुए इसे एक दुर्भावनापूर्ण अभियान करार दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ज़रदारी के सशस्त्र बलों के नेतृत्व के साथ मजबूत और सम्मानजनक संबंध हैं। नकवी ने जोर दिया कि मुनीर का "एकमात्र ध्यान" पाकिस्तान की मजबूती और स्थिरता पर है, और किसी और चीज पर नहीं।
दिल्ली विधानसभा परिसर में ब्रिटिशकालीन ‘फांसी घर’ पर हंगामा, आतिशी को सदन से निकाला गया
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में छह इनामी नक्सलियों समेत नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में प्रेमी के ब्लैकमेल से परेशान कॉलेज छात्रा ने खुद को आग लगाई
विपक्ष की नेता आतिशी को मार्शलों ने बाहर निकाला
राज्यसभा में में नहीं थमा हंगामा, बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित
इसी बीच विपक्षी सदस्यों ने एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ सदस्य अपने स्थानों से आगे आ कर ‘वोट की चोरी बंद करो’ और ‘एसआईआर पर चर्चा हो’ जैसे नारे लगाने लगे।
अमेरिकी समयसीमा से पहले ट्रंप के दूत करेंगे पुतिन से मुलाकात
क्रेमलिन ने बैठक के बारे में तुरंत और जानकारी नहीं दी। इससे पहले, TASS द्वारा प्रसारित फुटेज में दिखाया गया था कि विटकॉफ ने क्रेमलिन से कुछ ही दूरी पर स्थित जार्यादे पार्क में रूसी राष्ट्रपति के निवेश एवं आर्थिक सहयोग दूत किरिल दिमित्रीव के साथ सुबह-सुबह सैर की। दिमित्रिव ने हाल के महीनों में इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच तीन दौर की सीधी वार्ताओं और रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच चर्चाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों का पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शन
पालघर हत्याकांड का तीन साल से फरार दोषी पंजाब में गिरफ्तार
शिमला में कार नदी में गिरी, तीन लोगों की मौत
झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया: पुलिस
पेटीएम अब पूरी तरह से भारतीय कंपनी, चीनी स्वामित्व समाप्त
विपक्ष ने खेल से संबंधित विधेयकों को जेपीसी को भेजने की मांग की
लोकसभा की कार्यवाही बाधित, बैठक दो बजे तक स्थगित
उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण
ईडी के सामने पेश हुए एक्टर विजय देवरकोंडा
राज्यसभा ने दी सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि, फिर हुआ हंगामा कार्यवाही स्थगित
पंजाब : मोहाली के ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में भीषण विस्फोट, दो की मौत
उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) दमनदीप कौर ने घटना की पुष्टि की।
