आज की ताजा खबर: इजराइल में उत्तर प्रदेश के छह हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 19 साल के लड़के की मौत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) अमेरिका ईरान युद्ध, आज का मौसम, आईपीएल मैच, शेयर बाजार, पीएम मोदी, बंगाल चुनाव से जुड़ी खबरें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को कूचबिहार में ऐतिहासिक रास मेला मैदान से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो उस पर कहर बरसेगा। उनकी इस धमकी पर ईरान की तरफ से जोरदार पलटवार किया गया है।
आज की ताजा खबर: इजराइल में उत्तर प्रदेश के छह हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 19 साल के लड़के की मौत
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो उस पर कहर बरसेगा। उनकी इस धमकी पर ईरान की तरफ से जोरदार पलटवार किया गया है।
वे “विजय संकल्प सभा” को संबोधित कर भाजपा की चुनावी रणनीति, विजन और ‘विकसित बंगाल’ के एजेंडा को पेश करेंगे। रैली के बाद श्री मोदी राज्यभर में और रैलियों, रोड-शो और जनसभाओं का दौर तेज करेंगे। बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो उस पर कहर बरसेगा। उनकी इस धमकी पर ईरान की तरफ से जोरदार पलटवार किया गया है।
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से और गंभीर हो सकते हैं। खातम अल-अनबिया (ईरानी सेना का मुख्यालय) सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघारी ने कहा, 'अगर तनाव बढ़ता रहा, तो पूरा क्षेत्र अमेरिका और इजरायल के लिए नरक बन जाएगा और ईरान को हराने का भ्रम उनको दलदल में फंसा देगा।'
अमरोहा में बारात के दौरान डीजे को लेकर हुआ विवाद
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 19 साल के लड़के की मौत
बारामती से निर्विरोध नहीं सुनेत्रा पवार
इजराइल में उत्तर प्रदेश के छह हजार से अधिक श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित
बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में विदेशी नागरिक हिरासत में
बंगाल चुनाव : वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने दो करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की
यह 2024 के लोकसभा चुनाव में घोषित उनकी 1.82 करोड़ रुपये की संपत्ति से अधिक है, जब उन्होंने बर्दवान-दुर्गापुर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी चल संपत्ति 28.75 लाख रुपये है और नकद लगभग 3.5 लाख रुपये है। उनकी पत्नी रिंकू मजूमदार के पास 22.98 लाख रुपये की चल संपत्ति है और उनके पास लगभग 50 लाख रुपये नकद हैं।
दंपति ने बैंकों और डाकघर की योजनाओं में भी निवेश किया है, जिसमें सावधि जमा और मासिक आय योजनाएं शामिल हैं।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने 2016 में पश्चिम मेदिनीपुर जिले की इसी सीट से पहला विधानसभा चुनाव लड़ते समय 30.29 लाख रुपये की कुल संपत्ति घोषित की थी।
सीतापुर में कई घरों में आग लगी, दो महिलाओं की मौत
सीतापुर के जिलाधिकारी (डीएम) राजागणपति आर ने बताया कि सदरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सरैया चलाकापुर गांव निवासी संजय के घर की छत पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आंधी-तूफान के बीच छत से आग आसपास के घरों में फैल गई और वे भी आग की चपेट में आ गए। परिणामस्वरूप आस पास स्थित 12 घरों की छतें और झोपड़ियां प्रभावित हुईं।
डीएम ने बताया कि मृतकों की पहचान फूलमती (45) और इदुरा (65) के रूप में हुई है, जबकि सात वर्षीय बच्ची झुलस गई है। उसका इलाज बिसवां के एक चिकित्सालय में हो रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आग पर मौके पर ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है।
पीएम मोदी का आज बंगाल दौरा
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो उस पर कहर बरसेगा। उनकी इस धमकी पर ईरान की तरफ से जोरदार पलटवार किया गया है।
वे “विजय संकल्प सभा” को संबोधित कर भाजपा की चुनावी रणनीति, विजन और ‘विकसित बंगाल’ के एजेंडा को पेश करेंगे। रैली के बाद श्री मोदी राज्यभर में और रैलियों, रोड-शो और जनसभाओं का दौर तेज करेंगे। बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी