LIVE

ताजा खबर: 'Assam में लागू करेंगे UCC...' अमित शाह का बड़ा बयान, नेवी की ताकत और बढ़ी, बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत INS तारागिरी

ताजा खबर (Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) अमेरिका ईरान युद्ध, इजरायल ईरान युद्ध, ट्रंप, पीएम मोदी, बंगाल चुनाव, आज का मौसम, आईपीएल, शेयर बाजार से जुड़ी खबरें: ईरान ने शुक्रवार को इज़राइल और कुछ खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले किए, जबकि तेहरान और इस्फहान के आसपास विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इस बीच, अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ है। इज़राइल, बहरीन और कुवैत ने अपने ऊपर मिसाइल हमले होने की चेतावनी दी, हालांकि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इन हमलों में कोई बड़ा नुकसान हुआ या नहीं। कार्यकर्ताओं ने तेहरान और इस्फहान के आसपास हमलों की सूचना दी है, लेकिन वहां हुए नुकसान का विवरण अभी सामने नहीं आया है।
कुवैत के मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन हमले में आग लग गई। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्प ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद यह तीसरा हमला है और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अभी भी वक्त है और समझौता कर लो, नहीं तो बहुत देर हो जाएगी. बी1 पुल ईरान के अलबोर्ज प्रांत के करज इलाके में स्थित है जो कि निर्माणाधीन है। बता दें कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के सबसे ऊंचे ब्रिज B1 पर हवाई हमला किया है।

अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने और तुरंत रिटायर होने के लिए कह दिया गया है। उन्हें यह निर्देश अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की ओर से दिया गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल जॉर्ज ने इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन पीट हेगसेथ से आदेश मिलने के बाद वह बहुत जल्द इसकी घोषणा कर सकते हैं। यह कदम पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन का संकेत देता है।

Piyush KumarUpdated Apr 3, 2026, 20:17 IST
Follow on Google News
ताजा खबर: 'Assam में लागू करेंगे UCC...' अमित शाह का बड़ा बयान, नेवी की ताकत और बढ़ी, बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत INS तारागिरी

ताजा खबर: 'Assam में लागू करेंगे UCC...' अमित शाह का बड़ा बयान, नेवी की ताकत और बढ़ी, बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत INS तारागिरी

ताजा खबर (Aaj Ki Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) अमेरिका ईरान युद्ध, इजरायल ईरान युद्ध, ट्रंप, पीएम मोदी, बंगाल चुनाव, आज का मौसम, आईपीएल, शेयर बाजार से जुड़ी खबरें: ईरान ने शुक्रवार को इज़राइल और कुछ खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले किए, जबकि तेहरान और इस्फहान के आसपास विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इस बीच, अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ है। इज़राइल, बहरीन और कुवैत ने अपने ऊपर मिसाइल हमले होने की चेतावनी दी, हालांकि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इन हमलों में कोई बड़ा नुकसान हुआ या नहीं। कार्यकर्ताओं ने तेहरान और इस्फहान के आसपास हमलों की सूचना दी है, लेकिन वहां हुए नुकसान का विवरण अभी सामने नहीं आया है।
कुवैत के मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन हमले में आग लग गई। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्प ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद यह तीसरा हमला है और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भारत की स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS Aridaman को आज रक्षा मंत्री Rajnath Singh भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे। यह कदम भारत की समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

INS अरिदमन देश की दूसरी स्वदेशी परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) है, जो लंबे समय तक समुद्र में रहकर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसके शामिल होने से भारत की “न्यूक्लियर ट्रायड” (तीनों माध्यमों से परमाणु हमला करने की क्षमता) और मजबूत होगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पनडुब्बी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक बढ़त को बढ़ाएगी और दुश्मनों के लिए एक मजबूत deterrence (निरोधक शक्ति) का काम करेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अभी भी वक्त है और समझौता कर लो, नहीं तो बहुत देर हो जाएगी. बी1 पुल ईरान के अलबोर्ज प्रांत के करज इलाके में स्थित है जो कि निर्माणाधीन है। बता दें कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के सबसे ऊंचे ब्रिज B1 पर हवाई हमला किया है।

अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने और तुरंत रिटायर होने के लिए कह दिया गया है। उन्हें यह निर्देश अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की ओर से दिया गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल जॉर्ज ने इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन पीट हेगसेथ से आदेश मिलने के बाद वह बहुत जल्द इसकी घोषणा कर सकते हैं। यह कदम पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन का संकेत देता है।

APR 03, 2026 20:17 IST

लखनऊ में बच्चों की गाड़ियों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

लखनऊ के थाना चौक इलाके में आकर बाकर के इमामबाड़े के नजदीक स्थित बच्चों की गाड़ियों की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है, वहीं आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
APR 03, 2026 18:00 IST

मालदा घटना पर ममता का BJP पर तीखा हमला

एक बेहद तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल के बीच, जब राज्य 23 और 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को BJP पर मालदा में अशांति फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि BJP ने हिंसा भड़काने के लिए बाहर से लोगों को बुलाया था।
APR 03, 2026 17:59 IST

बदहाल PAK के ख्वाजा आसिफ ने फिर उगला जहर

पाकिस्तान अपनी नापाक बयानबाजियों और गीदड़भभकियों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जहर उगला है। उन्होंने कहा कि अगली बार हमारा जवाब और भी ज्यादा निर्णायक होगा। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने को हैं और ऐसे में एक बार फिर बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया।
APR 03, 2026 17:04 IST

गाजियाबाद में भीषण आग का तांडव

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेसिडेंसी सोसायटी में तीसरी मंजिल पर बने एक फ्लैट में दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से घरेलू सामान को अपनी चपेट में लिया और देखते ही देखते पूरे फ्लैट में फैल गई।
APR 03, 2026 17:03 IST

क्रीमिया में एक और विमान हादसा, अब रूसी SU-30 हुआ क्रैश

रूस के क्रीमिया में एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रूसी Su-30 लड़ाकू विमान शुक्रवार को क्रीमिया में क्रैश हो गया। इससे तीन दिन पहले भी क्रीमिया में एक सैन्य विमान क्रैश हुआ था, जिसमें क्रू मेंबर सहित 29 लोगों की मौत हुई थी।
APR 03, 2026 17:01 IST

कुशीनगर में जहरीले धुएं का कहर; स्कूल के 26 बच्चे एक साथ हुए बीमार

कुशीनगर के सेवरही इलाके में एक स्कूल के कई बच्चों के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। जहरीले धुएं के संपर्क में आने से बच्चों को सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी है।
APR 03, 2026 16:02 IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ डीएमके और विपक्षी राजग गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ जमकर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, भाजपा ने बुधवार को राजग गठबंधन में बातचीत के बाद आगामी चुनावों के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई।
APR 03, 2026 15:23 IST

'Assam में लागू करेंगे UCC...' अमित शाह का बड़ा बयान

अमित शाह ने असम गोलपारा के दुधनोई में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'असम ने अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए NDA को फिर से चुनने का फैसला किया है और असम में युवाओं की मौत पर कांग्रेस ने राजनीतिक रोटी सेंकी है। आगे बोलते हुए UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है।
APR 03, 2026 15:22 IST

मालदा हिंसा का 'मास्टरमाइंड' मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी से मालदा हिंसा के मास्टरमाइंड, AIMIM नेता और वकील मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया।मीडिया एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्लाम को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से तब गिरफ़्तार किया गया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था।
APR 03, 2026 15:19 IST

ईरान युद्ध के बीच अपने ही करीबियों को क्यों हटा रहे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घरेलू और वैश्विक दोनों मोर्चों पर एक्शन में हैं। वह दोनों जगहों पर 'बमबारी' कर रहे हैं। ईरान पर तो वह बम गिरा ही रहे हैं, अमेरिका में अपने प्रशासन में ऊंचे पदों पर आसानी अपने करीबियों को जिस तरह से वह एक-एक किनारे लगा रहे है, उससे उनके करीबी डरे हुए हैं। ताजा मामला अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी का है। ट्रंप ने गुरुवार को अटॉर्नी जनरल पद से बॉन्डी को हटा दिया। अभी कुछ दिनों पहले ट्रंप ने होमलैंड सेक्युरिटी सेक्रेटरी पद से क्रिस्टी नोएम की छुट्टी की। बॉन्डी दूसरी हाई प्रोफाइल हस्ती हैं जिनकी ट्रंप प्रशासन से विदाई हुई है।
APR 03, 2026 13:23 IST

ईरान ने इज़राइल और खाड़ी देशों पर दागीं मिसाइलें, क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

ईरान ने शुक्रवार को इज़राइल और कुछ खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले किए, जबकि तेहरान और इस्फहान के आसपास विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इस बीच, अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।
यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ है। इज़राइल, बहरीन और कुवैत ने अपने ऊपर मिसाइल हमले होने की चेतावनी दी, हालांकि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इन हमलों में कोई बड़ा नुकसान हुआ या नहीं। कार्यकर्ताओं ने तेहरान और इस्फहान के आसपास हमलों की सूचना दी है, लेकिन वहां हुए नुकसान का विवरण अभी सामने नहीं आया है।
APR 03, 2026 10:12 IST

INS अरिदमन आज होगी नौसेना में शामिल, भारत की ताकत में बड़ा इजाफा

भारत की स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS Aridaman को आज रक्षा मंत्री Rajnath Singh भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे। यह कदम भारत की समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

INS अरिदमन देश की दूसरी स्वदेशी परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) है, जो लंबे समय तक समुद्र में रहकर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसके शामिल होने से भारत की “न्यूक्लियर ट्रायड” (तीनों माध्यमों से परमाणु हमला करने की क्षमता) और मजबूत होगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पनडुब्बी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक बढ़त को बढ़ाएगी और दुश्मनों के लिए एक मजबूत deterrence (निरोधक शक्ति) का काम करेगी।
APR 03, 2026 08:52 IST

ट्रंप ने पाम बॉन्डी को अटॉर्नी जनरल पद से हटा दिया

डोनाल्ड ट्रंप ने पाम बॉन्डी को हटाने की घोषणा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बॉन्डी ने अपराध पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए 'बेहतरीन काम' किया और वह एक 'वफादार दोस्त' और 'देशभक्त' हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस पर करीबी नजर रखने वालों के लिए उनकी बर्खास्तगी चौंकाने वाली नहीं थी। न्याय विभाग में उनके नेतृत्व को लेकर राष्ट्रपति की नाराजगी बढ़ती जा रही थी—खासतौर पर जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामलों को संभालने के तरीके को लेकर, जो प्रशासन के लिए छवि पर असर डालने वाला मुद्दा बन गया था। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की मुख्य जांच समिति ने हाल ही में उन्हें कानूनी रूप से तलब किया था, ताकि वह जेफ्री एपस्टीन मामले में अपने विभाग की जांच के बारे में गवाही दे सकें।
APR 03, 2026 06:27 IST

ट्रंप की ईरान को नई धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अभी भी वक्त है और समझौता कर लो, नहीं तो बहुत देर हो जाएगी. बी1 पुल ईरान के अलबोर्ज प्रांत के करज इलाके में स्थित है जो कि निर्माणाधीन है। बता दें कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के सबसे ऊंचे ब्रिज B1 पर हवाई हमला किया है।
APR 03, 2026 06:27 IST

अमेरिका ने सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को किया 'जबरन रिटायर