LIVE

01 जून 2025 हिंदी न्यूज़: कोलकाता में अमित शाह का ममता बनर्जी पर निशाना....शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अब सामूहिक हत्या में अभ्यारोपित किया

01 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भाजपा ने केरल के नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एडवोकेट मोहन जॉर्ज को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। जानकारी के अनुसार, उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3395 हो चुकी है। केरल 1,147 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, उसके बाद महाराष्ट्र (424), दिल्ली (294) और गुजरात (223) का स्थान है। सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र (7) में हुई हैं, उसके बाद केरल (5) और दिल्ली (2) का स्थान है। इजरायली रक्षा बलों ने ‘एक्स’ पर लिखा है, हमने हमास के प्रमुख को फिर से मार गिराया। वह भी सिनवार है।

Shashank Shekhar MishraUpdated Jun 1, 2025, 21:05 IST
Follow on Google News
01 जून 2025 हिंदी न्यूज़: कोलकाता में अमित शाह का ममता बनर्जी पर निशाना....शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अब सामूहिक हत्या में अभ्यारोपित किया

01 जून 2025 हिंदी न्यूज़: कोलकाता में अमित शाह का ममता बनर्जी पर निशाना....शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अब सामूहिक हत्या में अभ्यारोपित किया

01 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भाजपा ने केरल के नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एडवोकेट मोहन जॉर्ज को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। जानकारी के अनुसार, उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3395 हो चुकी है। केरल 1,147 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, उसके बाद महाराष्ट्र (424), दिल्ली (294) और गुजरात (223) का स्थान है। सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र (7) में हुई हैं, उसके बाद केरल (5) और दिल्ली (2) का स्थान है। इजरायली रक्षा बलों ने ‘एक्स’ पर लिखा है, हमने हमास के प्रमुख को फिर से मार गिराया। वह भी सिनवार है।

  • देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, सक्रिय कोविड के मरीजों की संख्या 3395 हुई

  • IDF ने हमास के प्रमुख को फिर से मार गिराने का दावा

  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा: नड्डा

  • महाराष्ट्र में कोविड-19 के 68 नये मामले सामने आए

  • उत्तर सिक्किम में लगातार बारिश के कारण करीब 1,500 पर्यटक फंसे

JUN 01, 2025 17:51 IST

अमेरिकी रक्षा मंत्री के हेगसेथ के बयान पर भड़का चीन

बीजिंग को खतरा बताने संबंधी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बयान पर चीन भड़क उठा है। उसने हेगसेथ को बयान को अपमानजनक करार देते हुए इसे शीतयुद्ध की मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। चीन ने रविवार को कहा कि बीजिंग को खतरा बताने संबंधी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का बयान निंदनीय है। चीन ने हेगसेथ पर शीतयुद्ध की मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। हेगसेथ के बयान के बाद वाशिंगटन व बीजिंग के बीच तनाव और बढ़ गया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, बीजिंग पर अपमानजनक आरोप लगाए
चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हेगसेथ ने शनिवार को वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन ‘शांगरी-ला डायलॉग’ में बीजिंग पर अपमानजनक आरोप लगाए। बयान में अमेरिका पर क्षेत्र में संघर्ष और टकराव को भड़काने का भी आरोप लगाया गया। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद की प्रतिद्वंद्विता की ओर इशारा करते हुए कहा, हेगसेथ ने जानबूझकर क्षेत्र (एशिया) के देशों द्वारा शांति व विकास के आह्वान को नजरअंदाज किया और शांति के बजाय गुटों में टकराव के लिए शीतयुद्ध की मानसिकता को बढ़ावा दिया। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के अलावा दुनिया में कोई भी देश एक आधिपत्य शक्ति कहलाने का हकदार नहीं है।
JUN 01, 2025 17:09 IST

शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अब सामूहिक हत्या में अभ्यारोपित किया

Sheikh Hasina: बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और दो अन्य व्यक्तियों को पिछले वर्ष छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों को हिंसक रूप से दबाने में उनकी कथित भूमिका के लिए सामूहिक हत्या सहित कई आरोपों में अभ्यारोपित किया। रविवार की कार्यवाही का मतलब है कि हसीना के खिलाफ उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा शुरू किया जाएगा। यह कार्यवाही विरोध प्रदर्शनों के बाद हसीना सरकार के सत्ता से हटने के लगभग 10 महीने बाद शुरू हुई। शेख हसीना पर क्या-क्या आरोप
अभियोजन पक्ष द्वारा औपचारिक रूप से हसीना पर विरोध प्रदर्शनों को क्रूर तरीके से नियंत्रित करने का प्रयास करने का आरोप लगाये जाने के बाद तीन सदस्यीय आईसीटी पीठ ने कहा, हम आरोपों को संज्ञान में लेते हैं। न्यायाधिकरण ने इसके साथ ही हसीना और तत्कालीन गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया। मामले में तीसरे आरोपी एवं तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून इस समय हिरासत में हैं और उनकी उपस्थिति में मुकदमा चलेगा।
JUN 01, 2025 16:39 IST

टीएमसी ने नायालम्बुर से पीवी अनवर को उतारा

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने 19 जून, 2025 को होने वाले केरल विधानसभा उपचुनाव के लिए नियालम्बुर से पीवी अनवर को मैदान में उतारा।
JUN 01, 2025 16:36 IST

वायुसेना की दक्षिणी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ बने एयर मार्शल मनीष खन्ना

भारतीय वायुसेना की दक्षिणी कमान के नए प्रमुख की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति के संबंध में रविवार को वायु सेना ने आधिकारिक जानकारी साझा की है। एयर मार्शल मनीष खन्ना ने रविवार 1 जून 2025 को तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल मनीष खन्ना अति विशिष्ट सेवा मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित हैं। भारतीय वायु सेना ने इस नियुक्ति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एयर मार्शल मनीष खन्ना को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। वे एक कैटेगरी ‘ए’ के क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं और उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर तथा राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है।
JUN 01, 2025 16:27 IST

तेज प्रताप का तेजस्वी के नाम संदेश

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित तेजप्रताप यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपने खिलाफ साजिश करने वालों को जल्द ही बेनकाब करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भगवान कृष्ण और अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए कहा कि हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। तेजप्रताप यादव ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, "मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।"
JUN 01, 2025 15:19 IST

अमित शाह का ममता बनर्जी पर निशाना

Amit Shah in Kolkata: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान ममता सरकार और टीएमसी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को घुसपैठ, हिंदुओं पर हमले, महिलाओं के अपमान का केंद्र बना दिया है। ममता दीदी का मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल 2026 में खत्म होने वाला है, भाजपा बंगाल में अगली सरकार बनाएगी।
JUN 01, 2025 14:54 IST

रूस में फिर ढह गया रेलवे पुल, पटरी से उतरी मालगाड़ी, 24 घंटे में दूसरी घटना

रूस के कुर्स्क क्षेत्र के ज़ेलेज़्नोगोर्स्क ज़िले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक रेलवे पुल गिर गया, जिसके कारण एक मालगाड़ी का इंजन और उसकी तीन खाली बोगियां पटरी से उतर गईं। 24 घंटे से भी कम समय में यह ऐसा दूसरा मामला है। क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर, अलेक्जेंडर खिंस्टीन ने बताया कि यह हादसा ट्रोस्ना-कालिनोव्का राजमार्ग के 48वें किलोमीटर पर हुआ। खिंस्टीन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर बताया, "आज रात, जेलेज्नोगोर्स्क जिले में ट्रोस्ना-कलिनोव्का राजमार्ग के 48वें किलोमीटर पर एक पुल ढह गया। उस समय एक मालगाड़ी उसे पार कर रही थी। ट्रेन का एक हिस्सा पुल के नीचे स्थित सड़क पर गिर गया।" उन्होंने यह भी बताया कि इंजन में आग लग गई थी, लेकिन आपातकालीन सेवा टीमों ने तुरंत आग बुझा दी। ट्रेन का बाकी हिस्सा अभी भी रेलवे प्लेटफार्म पर है।शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एक ड्राइवर के पैर में चोट आई है। अधिकारियों ने एहतियातन ढहे पुल के नीचे सड़क पर यातायात रोक दिया है। यह घटना रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में शनिवार देर रात एक हुए हादसे के कुछ घंटों बाद हुई है, जहां एक अन्य पुल के ढहने के बाद एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई थी। उस वक्त ये पैसेंजर ट्रेन मॉस्को से क्लिमोव जा रही थी। इस बीच ट्रेन विगोनिचस्की जिले में पटरी से उतर गई।
JUN 01, 2025 14:51 IST

हरियाणा के अंबाला में तालाब में कूदकर महिला ने आत्महत्या की

हरियाणा के अंबाला में रविवार सुबह 65 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला डाक विभाग की सेवानिवृत्त कर्मचारी थी और सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए सुभाष पार्क आई थी। उसने पार्क के अंदर बने तालाब में छलांग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
JUN 01, 2025 14:20 IST

AIADMK ने आईएस इनबादुरई और एम धनपाल को राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा

AIADMK ने घोषणा की कि आईएस इनबादुरई और एम धनपाल इस साल 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उसके उम्मीदवार होंगे। एआईएडीएमके के उप महासचिव केपी मुनुसामी ने कहा कि एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी की मंजूरी से हम राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 01, 2025 13:07 IST

शामली में रेल पटरी पर मिला लोहे का पाइप, हादसा टला

मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में बलवा गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर रलवे लाइन पर अराजक तत्वों ने 10 फुट लंबा लोहे का पाइप रख दिया। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के चालक की मुस्तैदी की वजह से हादसा टल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के प्रभारी चंद्रवीर सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के चालक ने पटरी पर लोहे का पाइप रखा देखकर आपातकालीन ब्रेक लगा दिया जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई और हादसा टल गया। सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''कुछ अज्ञात बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर भारी लोहे का पाइप रख दिया था। ट्रेन चालक की सतर्कता से दुर्घटना टल गई।" शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामसेवक ने घटनास्थल का दौरा किया। औपचारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
JUN 01, 2025 11:08 IST

मेरठ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.7 रही तीव्रता

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है।
JUN 01, 2025 10:22 IST

BJP ने नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का किया एलान

भाजपा ने केरल के नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एडवोकेट मोहन जॉर्ज को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। जानकारी के अनुसार, उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 01, 2025 09:57 IST

इजरायली सेना ने गाजा में हमास नेता और 2 सीनियर कमांडर्स की हत्या की पुष्टि की

इजरायल की सेना ने इस महीने की शुरुआत में हुए हवाई हमले में मोहम्मद सिनवार की हत्या की पुष्टि की है। सिनवार हमास का वरिष्ठ कमांडर और गाजा में समूह की सैन्य शाखा का प्रमुख था।
इजरायल डिफेंस सिस्टम (आईडीएफ) और शिन बेट घरेलू खुफिया एजेंसी ने शनिवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि सिनवार 13 मई को दक्षिणी गाजा में यूरोपीय अस्पताल के नीचे स्थित एक अंडरग्राउंड कमांड सेंटर पर टारगेट किए गए हमले में मारा गया। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक सेना ने हमास पर मेडिकल फैसिलिटी का इस्तेमाल कवर के रूप में करने और नागरिकों को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। आईडीएफ ने 49 वर्षीय सिनवार को हमास के सबसे वरिष्ठ और लंबे समय से सेवारत सैन्य नेताओं में से एक बताया है। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले की योजना बनाने में सिनवार की महत्वपूर्ण भूमिका थी, जिसने वर्तमान संघर्ष को जन्म दिया।
JUN 01, 2025 09:56 IST

रूस : यूक्रेन बॉर्डर के पास पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, 7 लोगों की मौत

रूस के ब्रायंस्क में रेलवे पुल ढहने की वजह से एक ट्रेन पटरी से डिरेल हो गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ब्रायंस्क क्षेत्र यूक्रेन की सीमा से लगा हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को हुई इस घटना के पीछे 'अवैध हस्तक्षेप' को कारण बताया है। ब्रायंस्क रीजन के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने जानकारी दी है कि हॉस्पिटल में भर्ती लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। रूसी राज्य समाचार एजेंसियों ने मेडिकल सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों में लोकोमोटिव ड्राइवर भी है। मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी सिचुएशन ने टेलीग्राम पर बताया कि घटनास्थल पर लगभग 180 कर्मियों को तैनात किया गया था, जिनका फोकस घायल का पता लगाने और उसे बचाने पर था।
JUN 01, 2025 07:12 IST

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पहली बार कोलकाता पहुंचे अमित शाह

अमित शाह पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे। शाह के दौरे पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल के लोग बदलाव के लिए बेताब हैं। 2026 बंगाल में भाजपा का होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 01, 2025 06:38 IST

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा: नड्डा

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चिकित्सा सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करना केन्द्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। नड्डा यहां मुख्यमंत्री निवास पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं, जिनसे ‘निरामय राजस्थान‘ की संकल्पना साकार होने लगी है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार नड्डा ने राजस्थान में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की सराहना की। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि स्वस्थ राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
JUN 01, 2025 06:37 IST

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को इंडोनेशिया के सभी वर्गों से 'स्पष्ट समर्थन' मिला

जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इंडोनेशिया का दौरा पूरा किया। उसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए वहां “सभी वर्गों से स्पष्ट समर्थन” हासिल किया। सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के बारे में अवगत कराने के लिए यहां आया था। हमले में 26 लोग मारे गए थे।
JUN 01, 2025 06:36 IST

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 68 नये मामले सामने आए

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 68 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही इस साल की शुरुआत से अब तक यहां कोविड के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 749 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में से 30 मुंबई में और 15 पुणे नगर निगम क्षेत्र में सामने आए। कल्याण-डोंबिवली और रायगढ़ में भी नये मामले सामने आए हैं। इस साल अब तक राज्य में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से छह मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।
JUN 01, 2025 06:36 IST

उत्तर सिक्किम में लगातार बारिश के कारण करीब 1,500 पर्यटक फंसे

सिक्किम में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण मुख्य मार्ग के बाधित हो जाने से शनिवार को उत्तर सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में करीब 1,500 पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी ओर भारी बारिश के कारण लापता आठ पर्यटकों की तलाश में बाधा आई और तीस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद अंततः तलाश अभियान स्थगित कर दिया गया। मंगन जिले में तीस्ता नदी में बृहस्पतिवार रात एक वाहन के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि आठ अन्य लापता हैं। लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास यह वाहन 1,000 फुट से अधिक गहराई में नदी में गिर गया था। मंगन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम देचू भूटिया ने बताया कि लाचेन में 115 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हुए हैं।
JUN 01, 2025 06:35 IST

IDF ने हमास के प्रमुख को फिर से मार गिराने का दावा