LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar, 01 जून 2023 की बड़ी खबरें: एकनाथ शिंदे से मिले शरद पवार

ताजा खबर : Taza Khabar, 01 जून 2023 की बड़ी खबरें: एकनाथ शिंदे से मिले शरद पवार
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 01 जून 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 01 जून (गुरुवार) की खबरें और प्रमुख समाचार
Jun 2, 2023 | 12:01 AM IST

शिंदे से मिले पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर। उन्हें मराठा मंदिर संगठन के 75वें स्थापना दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया। पवार ने मालाबार हिल में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में शिंदे से मुलाकात की। पवार मुंबई स्थित मराठा मंदिर संस्था के अध्यक्ष हैं । पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 09:52 PM IST

IEC 2023: इंडिया में अवसर अधिक और जोखिम कम

पीरामल समूह (Piramal Group) के चेयरमैन अजय पीरामल (Ajay Piramal) ने कहा है कि आज के समय में हमारे सामने बहुत सारे अवसर हैं। टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में गुरुवार (एक जून, 2023) को उन्होंने बताया- कोरोना वायरस संकट के बाद बड़ा बदलाव सकारात्मकता और आशावाद है, जो हिंदुस्तान और बाहर के लोगों में है। पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 09:52 PM IST

पीयूष गोयल ने भी किया ऑपरेशन शीशमहल का जिक्र

India Economic Conclave 2023: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में (IEC 2023) में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने टाइम्स नाउ नवभारत पत्रकारिता की तारीफ की। जब उन्हें बताया गया कि ऑपरेशन शीशमहल के दौरान टाइम्स नाउ नवभारत के एक रिपोर्टर को जेल भी जाना पड़ा, तो उन्होंने इसे बेहद दुर्भायपूर्ण बताया। गोयल ने कहा कि ये घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मुझे रिपोर्टर से हमदर्दी है। इस तरह के जर्नलिज्म का देश को सम्मान करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 09:51 PM IST

भारत ने किया बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल प्रक्षेपण

Ballistic Missile Agni-1: भारतीय सेना ने अपनी ताकत में एक बार फिर से इजाफा किया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने गुरुवार को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम तट पर मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-1 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया। पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 09:50 PM IST

नरेंद्र मोदी हमारे 'हेडमास्टर'

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना हेडमास्टर करार दिया है। उन्होंने गुजरात से नाता रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता को प्रबंधन गुरु भी बताया है। कहा है कि समूची दुनिया मोदी को इसी रूप में देखती है और उनके आगे अपने सिर झुकाती है। पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 07:42 PM IST

WTC Final से पहले मैथ्यू हेडन का बड़ा बयान

पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि पिछले एक दशक में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) स्पर्धाओं में भारत के खिताबी सूखे का कारण खिलाड़ियों की मानसिकता है क्योंकि उनके लिए कौशल कभी मुद्दा नहीं रहा है। इस महान खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे मैच के परिणाम को सोचे बिना मैदान पर उतरे। पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 07:42 PM IST

एनसीईआरटी ने 10वीं साइंस की किताब से हटाया पीरियोडिक टेबल

एनसीईआरटी लगातार एक के बाद एक विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव कर रहा है। कक्षा 10वीं के एनसीईआरटी पाठकों के लिए अहम सूचना है। राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने साइंस की किताब से केमिस्ट्री से पीरियोडिक टेबल (Periodic Table Removed From NCERT) हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 07:41 PM IST

एक के बाद एक शहर से सामने आ रहे 'लव जिहाद' के मामले

लव जिहाद को लेकर हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। कई दावे हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के परिवार वालों ने दानिश नाम के युवक पर अबॉर्शन का दबाव डालने का आरोप लगाया है। साथ ही परिवार वालों ने दानिश पर पहचान छिपाने का आरोप भी लगाया। इस पूरे मामले पर अब बीजेपी राज्य की बघेल सरकार पर हमलावर हो गई है। लवजिहाद का आरोप लगाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 02:09 PM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: मैं हर महीने YouTube से बहुत पैसा कमाता हूं : नितिन गडकरी

आईईसी 2023 के पहले दिन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई अहम मुद्दों पर बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने हुए बताया, “मैंने डेवेलपमेंट पर एक भाषण दिया था जो बहुत वायरल हुआ है और इसके लिए हर महीने मुझे यूट्यूब से बहुत पैसा मिलता है।” ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 01:55 PM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: राजीव सिंह होंगे मणिपुर के नए डीजीपी

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राजीव सिंह को मणिपुर का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, त्रिपुरा कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह को तीन साल के लिए अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर मणिपुर भेजा गया है। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 01:22 PM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: अन्य देशों को भी मिल रहा भारत की आर्थिक तरक्की का लाभ : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष

यह लगातार तीसरा साल है जब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रही है। अगले दो वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन का और इजाफा हो जाएगा। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 01:16 PM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: PM मोदी से मिले नेपाल के पीएम प्रचंड

नेपाल पांच भारतीय राज्यों - सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किलोमीटर से अधिक सीमा साझा करता है। चारों ओर से जमीन से घिरा नेपाल वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन के लिए भारत पर बहुत अधिक निर्भर करता है। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 12:09 PM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: IEC में बोले IDFC फर्स्ट बैंक के एमडी

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2023 (IEC 2023) में अपने संबोधन के दौरान IDFC First Bank के एमडी और सीईओ ने वी वैद्यनाथन (V. Vaidyanathan) ने भारत के भविष्य को लेकर कई बातें कहीं। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 12:08 PM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: रूस के हमले से यूक्रेन में तीन की मौत

रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बम बरसाए है, इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों जानकारी देते हुए बताया कि, रूस ने मई में मुख्यत: ड्रोन के जरिए कीव पर कुल 17 बार हमले किए थे। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 11:49 AM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: मणिपुर हिंसा पर अमित शाह की पहली प्रेस कांफ्रेंस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर दौरे पर हैं। आज उन्‍होंने मणिपुर में हुए जातीय संघर्ष पर खुलकर सरकार का रुख स्‍पष्‍ट किया। उन्‍होंने मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। इसके अलावा मणिपुर के लोगों से अफवाहों पर ध्‍यान ने देने की भी गृह मंत्री ने अपील की है। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 11:00 AM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: IEC 2023 का हुआ आगाज

कॉन्क्लेव में तेजी से उभरती भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाओं एवं नई चुनौतियों पर होगी। साथ ही मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत की भूमिका क्या हो, इस पर भी हस्तियां अपने विचार रखते नजर आएंगी। ...यहां पाएं लाइव अपडेट्स
Jun 1, 2023 | 11:00 AM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठिए का एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार देर रात एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास देर रात करीब दो बजकर 50 मिनट पर हुई। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 11:00 AM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: राजस्‍थान में फिर गहलोत vs पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गहलोत के खिलाफ फिर मोर्चा खोलते हुए कहा कि मैं उन वादों से पीछे नहीं हट रहा हूं जो उन्होंने सार्वजनिक रूप से लोगों से किए थे। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 10:59 AM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: भारत के नए पार्लियामेंट से नेपाल परेशान

नए और भव्‍य पार्लियामेंट को लेकर अभी तक तो भारत के ही कुछ विपक्षी दल विरोध कर रहे थे, लेकिन अब इससे पड़ोसी देश नेपाल को भी दिक्‍कत होने लगी है। अब आप सोच रहे होंगे कि, भला नेपाल को भारत की पार्लियामेंट से क्‍या प्रॉब्‍लम हो सकती है ? मगर ये सच है। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 08:34 AM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: इंडिया इकोनॉमिक कॉनक्लेव का आज होगा आगाज

भारत के प्रीमियम ब्रॉडकॉस्ट नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क के प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के 9वें संस्करण का आगाज एक जून होगा। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 08:34 AM IST

आज की ताजा खबर 01 जून 2023 LIVE: रायगढ़ में हिंदू युवती के साथ लव जिहाद

छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ में अंबेडकर आवास मेडिकल कॉलेज के पास किराये मकान में रहने वाली युवती की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में आठ मार्च को इलाज दौरान संदिग्ध मौत हुई थी। इस संबंध में जब पुलिस को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचने के बाद उन्‍होंने जांच पड़ताल शुरू की। ...पढ़ें पूरी खबर
Jun 1, 2023 | 07:42 AM IST

पंजाब मेल के 111 वर्ष पूरे, अंग्रेज जमाने में थी भारत की सबसे तेज ट्रेन, विस्तार इसके बारे में जानिए सबकुछ

मुंबई और पंजाब में फिरोजपुर छावनी के बीच चलने वाली ट्रेन पंजाब मेल ने 111 साल पूरे कर लिए। पहले ये ट्रेन बॉम्बे (अब, मुंबई) से पेशावर (अब पाकिस्तान में) तक जाती थी। 47 घंटों में 2,496 किलोमीटर की दूरी तय करती थी। अंग्रेज जमाने में यह भारत की सबसे तेज ट्रेन थी। इसके बारे में यहां विस्तार से सबकुछ जानिए। पूरी खबर पढ़ें
Jun 1, 2023 | 07:41 AM IST

बिहार में BJP नेता के घर बम से हमला, 'गैंग्‍स ऑफ वासेपुर' के सीन की तरह धुआं-धुआं किया इलाका

फिल्‍म 'गैंग्‍स ऑफ वासेपुर' का 'हज़रात-हज़रात-हज़रात' वाला सीन तो आपको याद ही होगा। रील लाइफ में बनी फिल्‍म के इस किस्‍से को असल में बदल दिया है बिहार के गया शहर के बदमाशों ने। दरअसल, यहां पर मंगलवार आधी रात को भाजपा नेता संतोष गुप्‍ता के घर पर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। विस्‍फोट की ध्‍वनि इतनी तेज थी कि पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। इस घटना में भाजपा नेता के घर को काफी क्षति पहुंची है। पूरी खबर पढ़ें
Jun 1, 2023 | 07:40 AM IST

अमेरिका में मुस्लिमों पर दिए बयान को लेकर बुरे फंसे Rahul Gandhi, ओवैसी ने अपने जवाब से बोलती बंद कर दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। कल वहां पर भाषण के दौरान मुसलमानों पर दिए गए एक बयान पर वे घिर गए। दरअसल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर फटकार लगाई है। ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए भाषण की आलोचना की। पूरी खबर पढ़ें
Jun 1, 2023 | 07:39 AM IST

अजमेर में पीएम मोदी की रैली के बाद गहलोत का मास्टर स्ट्रोक, 100 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान

राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अजमेर में एक जनसभा के जरिए भाजपा के चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर दी है। इसके तुरंत बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मास्टर स्ट्रोक चला है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 100 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली का ऐलान कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें
Jun 1, 2023 | 07:38 AM IST

दिल्ली में 36 साल में सबसे ठंडा रहा मई का महीना, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी भारत में आने वाले एक से दो दिनों में आंधी-तूफान की संभावना है। यहां हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने बिहार और पश्चिम बंगाल में हीट वेब की संभावना जताई है। IMD ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें