
India Economic Conclave: चीन मुद्दे पर खुलकर बोले सेना प्रमुख, कहा- हथियार, प्लान और सेना तैयार
India economic conclave, Times Network IEC Updates: भारत के प्रीमियम ब्रॉडकॉस्ट नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क के प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के 9वें संस्करण का आगाज एक जून से हो गया। दिल्ली में दो दिनों तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव की थीम 'इंडिया: द इमर्जिंग थर्ड सुपरपॉवर' है। इस थीम के तहत IEC 2023 में प्रमुख नीति निर्माण करने वाले, वैश्विक स्तर के चिंतक और भारतीय कंपनियों के प्रमुख दिग्गज इस बात पर व्यापक चिंतन एवं मंथन करेंगे कि आने वाले वर्षों में भारत को कैसे एक अग्रणी ग्लोबल सुपरपॉवर बनाया जाए। कॉन्क्लेव में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और तमाम केंद्रीय मंत्रियों सहित नीति निर्माण एवं अर्थव्यवस्था से जुड़ी नामी-गिरामी हस्तियां अपने विचार रखेंगी।