देश

J&K Encounter : जम्मू-कश्मीर के सांबा में आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 10:03 AM IST

J&K Encounter : जम्मू में पिछले दो दिन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस तरह की यह दूसरी घटना है। सेना ने बुधवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश नाकाम की थी।

&K Encounter : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार देर रात एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास देर रात करीब दो बजकर 50 मिनट पर हुई। सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा, आज तड़के बीएसएफ के जवानों ने सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी। प्रवक्ता ने बताया कि बल ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह सीमा पर ओर बढ़ता रहा, इसके बाद सैनिकों को गोलियां चलानी पड़ीं जिसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव अग्रिम इलाके में होने के कारण बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाश अभियान शुरू किया।

बता दें कि, जम्मू संभाग में पिछले दो दिन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस तरह की यह दूसरी घटना है। सेना ने बुधवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश नाकाम की थी। वहीं, रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों को सीमा पर लगी बाड़ के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियार और मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article