LIVE

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर, 2022 Highlights: दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर लगी रोक, बढ़ते प्रदूषण को लेकर CAQM ने लिया फैसला

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर, 2022 Highlights: दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर लगी रोक, बढ़ते प्रदूषण को लेकर CAQM ने लिया फैसला
आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर, 2022 Highlights: दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर लगी रोक, बढ़ते प्रदूषण को लेकर CAQM ने लिया फैसला

Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Highlights: छठ पूजा को लेकर राजनीती भी तेज हो गई है और इसे लेकर दिल्ली में एलजी और केजरीवाल सरकार आमने- सामने आ गए हैं। पंजाब में पराली जलाने का रिकॉर्ड टूटने के बाद आज दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के करीब पहुंच गया है। वहीं लड़कियों की नीलामी पर घिरी गहलोत सरकार ने अब भीलवाड़ा में जांच के लिए टीम भेजी है। भारत सरकार ने IT कानून में किया बड़ा बदलावा किया है जिसके बाद सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकारी लगाम लगेगी। यहां पढ़ें देश और दुनिया से जुड़ी आज की ताजा और ब्रेकिंग न्यूज-

OCT 29, 2022 23:59 IST

जम्मू-कश्मीर में रतले बिजली परियोजना स्थल पर भूस्खलन, रेस्क्यू टीम भी मलबे में दबी, जेसीबी ड्राइवर की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक बिजली प्रोजेक्ट स्थल के पास एक लिंक रोड का निर्माण कर रहे इलाके में शनिवार को भूस्खलन (Landslide) से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच के फंसे होने की आशंका है। किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर देवांश यादव ने कहा कि निर्माणाधीन रतले विद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन में एक जेसीबी चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भेजी गई रेस्क्यू टीम भी मलबे में दब गई। बचाव अभियान जारी है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 23:59 IST

मैं जिन्हें बड़ा समझता रहा, करीब से देखने पर वो 'बहुत छोटे' निकले, नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र (Maharashtra) को दिल्ली (Delhi) से बेहतर पाया और उनका अनुभव ये रहा है कि जिन लोगों को वह ‘बड़ा’ समझते थे, उन्हें करीब से देखने पर वे ‘बहुत छोटे’ निकले। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के वरिष्ठ नेता ने मुंबई में एक कार्यक्रम में एक मित्र के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 22:32 IST

T20 World Cup: एनरिक नॉर्खिया ने भारत के खिलाफ पर्थ में मुकाबले से पहले भरी हुंकार, किया बड़ा दावा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने शनिवार को पर्थ में कहा कि उनकी और कगिसो रबाडा की जोड़ी विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण में से एक है और वह रविवार को भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 21:54 IST

AAP हवाला के जरिए गुजरात भेज रही है काला धन, राज्य के गृह मंत्री का बड़ा आरोप

गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच शनिवार को राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी (Harsh Sanghavi) ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी हवाला और अंगड़िया के जरिए राज्य में काला धन भेज रही है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 21:14 IST

MP: लोडर से बांध दो लड़कों को पीटा और घसीटा, कांग्रेस नेता बोले- 'तालिबानी तरीके' पर PM-CM कुछ करिए

मध्य प्रदेश के इंदौर में चोरी के इल्जाम में दो नाबालिग लड़कों को गाड़ी से बांधकर पीटा और फिर घसीटा गया। मामला शनिवार (29 अक्टूबर, 2022) का है, जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां की एक सब्जी मंडी में कुछ लोगों ने नकदी चोरी के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को कथित रूप से बंधक बना लिया था और फिर इस तरह प्रताड़ना दी। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 21:14 IST

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद शुरू हुई बहस में उतरे ग्रेग चैपल, आईसीसी से की ये बड़ी मांग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल भारत-पाकिस्तान के बीच मेलबर्म में खेले गए मुकाबले के बाद 'डेड बॉल' की बहस में उतर आए हैं। ग्रेग चैपल ने क्रिकेट के नियमों की समीक्षा की मांग करते हुए कहा है कि अगर फ्री हिट के दौरान गेंद बल्ले को छका कर स्टंप पर लग जाती है तो इसे ‘डेड बॉल’ करार देना चाहिए और इसका श्रेय गेंदबाज को मिलना चाहिए क्योंकि यह खेल पहले ही बल्लेबाजों के अधिक अनुकूल है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 21:13 IST

महिला का हाथ थामे राहुल की तस्वीर शेयर कर BJP की प्रीति ने बोला हमला, कांग्रेस बोली- औरत हो इतना कैसे गिर जाती हो?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता प्रीति गांधी (Priti Gandhi) ने कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर एक तस्वीर के जरिए जुबानी हमला बोला है। शनिवार (29 अक्टूबर, 2022) को उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर (Twitter) पर वह फोटो शेयर किया, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल एक महिला का हाथ थामे नजर आ रहे थे। प्रीति ने इस तस्वीर के साथ राहुल के लिए लिखा- अपने परदादा के पदचिन्हों पर चलते हुए! पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 19:16 IST

दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर लगी रोक, बढ़ते प्रदूषण को लेकर CAQM ने लिया फैसला

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने कुछ प्रोजेक्ट्स को छोड़कर, पूरे NCR में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के कार्यान्वयन को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 19:15 IST

10 लाख Jobs देने पर कर रहे काम, होगा सरकारी नौकरियों में इजाफा- Gujarat Polls से पहले बोले PM

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार 10 लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है। युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह बात शनिवार (28 अक्टूबर, 2022) को उन्होंने सूबे में ‘रोजगार मेले’ को संबोधित करते हुए कहीं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 19:14 IST

IRAN PROTEST: इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी की चेतावनी कहा- 'आज दंगों का आखिरी दिन'

महसा अमीनी की मौत के बाद से ईरान में हिजाब (Hijab) के विरोध में लगातार प्रदर्शन के बीच ईरान के शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी कि "शनिवार को सड़कों पर उतरने का उनका आखिरी दिन होगा"। कहीं न कहीं इसे धमकी के रूप में देखा जा रहा है और साथ ही प्रदर्शनकारी इसे प्रदर्शन को कमजोर करने की साजिश के तौर पर भी देख रहे हैं। वहीं इससे इस बात का अंदेशा भी बढ़ जाता है कि कहीं अब सुरक्षाबल देश में अशांति फैलाने या प्रदर्शनकारियों पर अपनी कार्रवाई तेज व उग्र न कर दें। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 18:09 IST

जब लोकसभा में नेहरू पर बरसे थे अमित शाह, कश्मीर और PoK पर याद दिलाई गलती

आज से करीब तीन साल पहले लोकसभा (Lok Sabha) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर (Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का बचाव किया था। इस दौरान अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर जमकर बरसे। साथ ही अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) को दोषी ठहराया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 18:08 IST

क्या EVM, बैलेट पेपर से हटेगा चुनाव चिन्ह, लगेगी उम्मीदवारों की तस्वीर? सुप्रीम कोर्ट में 31 अक्टूबर को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, यानी 31 अक्टूबर को एक याचिका पर सुनवाई करने का फैसला किया है। जिसमें चुनाव आयोग को मतपत्र (Ballot paper) और EVM से चुनाव चिन्ह हटाने और इसे उम्मीदवारों के नाम, आयु, शैक्षणिक योग्यता और फोटो से बदलने का निर्देश देने की मांग की गई है। भारत के चीफ जस्टिस यूयू ललित (UU Lalit) की अध्यक्षता वाली बैंच सोमवार को मामले की सुनवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 18:08 IST

Pune News: अफेयर के शक में पत्नी के बचपन के दोस्त की पति ने की हत्या, 10वें फ्लोर से दिया धक्का

पुणे की भोसरी एमआईडीसी पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को एक शख्स की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर पर अपनी पत्नी के बचपन के दोस्त की धारदार हथियार से हत्या करने और फिर एक बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से धक्का देने का आरोप है। घटना बुधवार को पुणे के मोशी की है। मृतक अहमदनगर जिले के राहत तालुका का रहने वाला था, पुणे में उसका कपड़े धोने का व्यवसाय था, उसकी उम्र 37 साल की थी। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 18:07 IST

Chhath Puja की USA तक धूम! फिरंगी महिला ने गाए छठी मइया के गीत, वायरल हो गए VIDEO

छठ पूजा (Chhath Puja 2022) की धूम इस बार बिहार (Bihar) के पटना (Patna) से लेकर सात समुंदर पार अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) तक है। वहां की रहने वाली क्रिस्टीन हेजो (43) ने इस महापर्व से जुड़े कुछ गीत क्या गाए, वे देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उनके मुताबिक, वह इस पूजा से दिल से जुड़ी हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 16:35 IST

IND vs SA: 'टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्‍लेबाजों से होगी प्रोटियाज गेंदबाजों की जंग', प्रमुख खिलाड़ी का बयान

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्ट्जे ने दावा किया है कि प्रोटियाज के गेंदबाज अपने आप को दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण में से एक मानते हैं। नॉर्ट्जे ने रविवार को भारत के खिलाफ पर्थ में होने वाले मुकाबले से पहले यह बात कही। भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप में ग्रुप-2 पर हैं। यहां भारतीय टीम अपने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर काबिज है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 16:35 IST

'अराजकता के प्रतीक हैं अरविंद केजरीवाल', अनुराग ठाकुर ने नोटों पर हिंदू देवताओं की फोटो को लेकर दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अराजकता का प्रतीक करार दिया। अरविंद केजरीवाल की ओर से नोटों पर हिंदू देवी-देवताओं की फोटो लगाने पर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Elections 2022) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनपर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने राम मंदिर (Ram Mandir) का विरोध किया, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया और एक मंत्री को बर्खास्त करना पड़ा.. अरविंद केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 16:34 IST

कंगना का कबूलनामा- कांग्रेसी थे पापा, पर 2014 के बाद हुए कन्वर्ट, सुबह कहते होंगे जय मोदी, रात को जय योगी

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत का परिवार कभी कट्टर कांग्रेसी था। पर उनके मुताबिक, साल 2014 के बाद फैमिली कन्वर्ट होकर भाजपाई हो गई। ऐसा नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद हुआ। सियासी तौर पर भाजपा को लेकर उनका रुख इस कदर बदला कि वह मुस्कुराते हुए वह बोलीं, "अब तो यह हाल है कि मेरे पिता सुबह उठते समय जय मोदी और रात में सोते समय जय योगी कहते होंगे।" यही नहीं, कंगना ने पॉलिटिक्स में अपनी एंट्री को लेकर हुए सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। कहा- मौका मिलेगा तो मैं हर तरह की सहभागिता के लिए तैयार रहूंगी। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 16:33 IST

ग्‍लेन फिलिप्‍स ने अकेले ही उड़ाई श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां, जड़ा T20I करियर का दूसरा शतक

न्‍यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज ग्‍लेन फिलिप्‍स ने शनिवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 राउंड में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जमाया। फिलिप्‍स ने अकेले ही श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुनाई करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक जमाया। उन्‍होंने 64 गेंदों में 10 चौके और एक छक्‍के की मदद से 104 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 16:32 IST

मेरठ में सामने आया धर्म परिवर्तन का मामला, 3 महिलाओं समेत 9 के खिलाफ FIR दर्ज

मेरठ के मंगतपुरम में करीब दो साल से धर्मांतरण (Conversion) की पाठशाला चल रही थी, लेकिन एलआईयू (LIU) को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को खबर फैली तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं (Bajrang Dal Workers) समेत अन्य हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मंगतपुरम पहुंचे। उन्होंने क्रिश्चियन धर्म (Christianity) से जुड़ी किताबें और आर्थिक मदद लेने वाले लोगों की सूची ढूंढ ली। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। वहीं अब इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 29, 2022 16:31 IST

Police Station में VIDEO रिकार्ड करना नहीं है अपराध- बंबई HC ने किया साफ

पुलिस स्टेशन (Police Station) के अंदर वीडियो (Video) बनाना अपराध (Crime) नहीं है। यह बात बंबई हाई कोर्ट (Bombay High Court) की नागपुर बेंच ने साफ की है। कहा है कि पुलिस थाने को सरकारी गोपनियता अधिनियम के तहत परिभाषित निषिद्ध स्थान में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में उसके अंदर वीडियो रिकार्ड करने को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर